पीएम मोदी के दौरे का क्यों हो रहा इंतजार?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 जुलाई को होने वाली मोतिहारी यात्रा को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने इस ऐतिहासिक जनसभा की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल लगातार कैंप कर रहे हैं, जबकि NDA के घटक दलों के नेता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 16 जुलाई 2025, 06:43 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी के दौरे का क्यों हो रहा इंतजार?
Photo: UB India News Archive
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 जुलाई को होने वाली मोतिहारी यात्रा को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने इस ऐतिहासिक जनसभा की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल लगातार कैंप कर रहे हैं, जबकि NDA के घटक दलों के नेता भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय हैं. इस बीच बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन के एक दावे ने महागठबंधन की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, उनका दावा है कि पीएम के दौरे के बाद राज्य की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. उनका कहना है कि महागठबंधन के कुछ सहयोगी दलों के NDA की ओर रुख करने की संभावना है जिससे विपक्षी गठबंधन परेशान है.

बता दें कि मोतिहारी में आयोजित होने वाली पीएम मोदी की इस जनसभा को 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले NDA की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. बीजेपी नेता जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि यह सभा बिहार में विकास और एकजुटता का संदेश देगी. इस दौरान पीएम मोदी 7196 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसमें रेल, सड़क और आईटी परियोजनाएं शामिल हैं. इसके साथ ही, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन भी होगा. वहीं, NDA ने दावा किया है कि पीएम के दौरे से महागठबंधन में फूट पड़ सकती है, क्योंकि कुछ घटक दलों में असंतोष बढ़ रहा है. मंत्री नितिन नवीन ने संकेत दिए कि आने वाले दिनों में कुछ बड़े राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं जो NDA की स्थिति को और मजबूत करेंगे.

महागठबंधन में हिस्सेदारी का सवाल करेगी खेल!

वहीं, महागठबंधन के नेता इस दावे को खारिज कर रहे हैं और इसे चुनावी स्टंट बता रहे हैं. RJD और कांग्रेस के प्रवक्ताओं का कहना है कि NDA अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए ऐसी कयासबाजी कर रही है. हालांकि, राजनीति के जानकारों का मानना है कि बिहार में जातीय समीकरण और विकास के मुद्दों पर NDA की बढ़त को देखते हुए कुछ छोटे दलों में NDA की ओर झुकाव संभव है. खासकर वे क्षेत्रीय दल जो महागठबंधन में अपनी हिस्सेदारी को लेकर नाखुश हैं, दबाव में आ सकती है.
पीएम मोदी के दौरे का फोकस विकास परियोजनाओं और ‘डबल इंजन सरकार’ के मॉडल के फायदे को बताना होगा. पीएम मोदी की इस सभा में करीब 3 लाख लोगों के जुटने की संभावना जताई गई है. दूसरी ओर महागठबंधन इसे चुनौती के रूप में ले रहा है और अपने वोट बैंक को साधने की कोशिश में जुटा है. क्या यह दौरा वाकई बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव लाएगा या यह महज एक चुनावी हथकंडा साबित होगा, इसका जवाब आने वाले दिनों में साफ होगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
दुर्घटना

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक, कमला सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मंगलवार को इस साल का सबसे अधिक पानी इन नदियों में रिकॉर्ड किया गया। पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। वाल्मीकिनगर […]

UB India News15 जुल॰
मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत
खास खबर

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 14 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। मृतकों में चंदू कुमार, प्रमोद यादव, परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, […]

UB India News4 अप्रैल
मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर
दुर्घटना

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 की हालत गंभीर है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बीमार लोगों में से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला रघुनाथपुर […]

UB India News3 अप्रैल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज से समृद्धि यात्रा शुरू , पश्चिम चंपारण में 182 करोड़ की 161 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास …………….
पश्चिम चंपारण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज से समृद्धि यात्रा शुरू , पश्चिम चंपारण में 182 करोड़ की 161 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास …………….

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समृद्धि यात्रा शुरू करेंगे. वह पश्चिम चंपारण जिले से यात्रा शुरू करने वाले हैं. ये यात्रा का पहला चरण होगा. मोतिहारी में यात्रा के दौरान महिला आईटीआई, सेंटर और एक्सीलेंस के साथ साथ मजुराहा जाकर पुल निर्माण का कार्य देखेंगे. गांधी मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करने […]

UB India News16 जन॰
गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..
अध्यात्म

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब डेढ़ महीने पहले यह शिवलिंग एक ट्रेलर पर रवाना किया गया था. इस शिवलिंग को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया […]

UB India News5 जन॰
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल
खास खबर

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल

मोतिहारी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर कई लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मोतिहारी-गोपालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवा थाना […]

UB India News30 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………
पश्चिम चंपारण

बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के पहले नरेन्द्र मोदी ने चुनाव को ‘जंगलराज’ बनाम ‘सुशासन’ का मुकाबला बना दिया है। 9 नवम्बर की शाम को दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। मैच आखिरी ओवरों में दाखिल हो चुका है। बड़ा स्कोर चाहिए तो रन रेट बढ़ाना जरूरी है। ऐसे में […]

UB India News8 नव॰