पटना के पारस हॉस्पिटल में दुर्दांत चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या ……………..

बिहार की राजधानी पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में गुरुवार की सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि पीड़ित बेउर जेल से इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था, तभी इस घटना को अंजाम दिया गया. गोली लगने वाले शख्स की पहचान चंदन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 17 जुलाई 2025, 06:16 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना के पारस हॉस्पिटल में दुर्दांत चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या ……………..
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजधानी पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में गुरुवार की सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि पीड़ित बेउर जेल से इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था, तभी इस घटना को अंजाम दिया गया.

गोली लगने वाले शख्स की पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, जो बक्सर जिले का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, चंदन मिश्रा फिलहाल हत्या के एक मामले में बेउर जेल में बंद था और तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए पारस अस्पताल आया था. घटना के समय चंदन मिश्रा का ICU में इलाज चल रहा था. गोली लगने के बाद उसकी मौत हो गई.

5 की संख्या में आए थे अपराधी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चंदन मिश्रा को गोली मारने के लिए पांच अपराधी अस्पताल में घुसे थे, और सभी के पास पिस्टल थी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. पटना एसएसपी ने कहा कि विरोधी आपराधिक गुट की ओर से गोली चलाने की आशंका है.

परिजनों में दशहत
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंदन मिश्रा का आपराधिक इतिहास रहा है. बताया जा रहा है कि वह पहले एक अपराधी था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह बिल्डर का काम कर रहा था. इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. इस वारदात से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है

ICU में मारे गए दुर्दांत चंदन मिश्रा की पूरी कहानी

पटना के पारस अस्पताल के ICU में घुसकर गुरुवार को जिस गैंगस्टर की हत्या हुई वो 10 से ज्यादा मर्डर कर चुका था। वो ऐलान कर के मर्डर किया करता था।

2011 में उसने रंगदारी नहीं मिलने पर बक्सर में चूना व्यवसायी का मर्डर भी ऐलान कर किया था। उसने कहा था- ‘कल मारूंगा’। चंदन अपने दोस्त शेरू के साथ मिलकर इन वारदातों को अंजाम दिया करता था।

बक्सर में व्यवसायी के मर्डर के बाद वो फरार हो गया था। पुलिस ने चंदन और उसके साथी शेरू सिंह पर 50-50 हजार का इनाम रखा था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चंदन को कोलकाता से गिरफ्तार किया था।

वो पहले बक्सर फिर भागलपुर और अब पटना की बेऊर जेल में बंद था। चंदन 2 जुलाई को ही पटना की बेऊर जेल से पेरोल पर इलाज कराने के लिए बाहर आया था। उसे लिवर से जुड़ी बीमारी थी।

18 जुलाई यानी कल ही उसे वापस बेऊर लौटना था, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले उसकी हत्या कर दी गई। पढ़िए गैंगस्टर चंदन मिश्रा की पूरी कहानी…

चंदन मिश्रा को 2012 में बक्सर के व्यवसायी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी।- फाइल फोटो
चंदन मिश्रा को 2012 में बक्सर के व्यवसायी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी।- फाइल फोटो

ऐलान कर के मर्डर करता था चंदन मिश्रा

चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था। वो बड़ा गैंगस्टर था। पुलिस के अनुसार उसके ऊपर 10 से ज्यादा हत्या के आरोप हैं। लूट और अपहरण कर फिरौती, धमकाकर उगाही करना उसका क्राइम पैटर्न था। वो कई शहरों में ऐलान कर मर्डर कर चुका था। बक्सर के ही प्रसिद्ध चूना व्यवसायी को उसने दिनदहाड़े ऐलान कर के मारा था। रंगदारी ना देने पर ऐलान किया था ‘कल मारेंगे’।

उसके बाद व्यवसायी की हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में उसका दोस्त शेरू भी शामिल था। बाद में कुछ पैसों और अन्य मामलों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों अलग-अलग हो गए थे। बाद में शेरू ने अपना गैंग बना लिया था। आरा तनिष्क लूट कांड में शेरू गैंग का नाम आया था। फिलहाल पुलिस का ये मानना है कि शेरू गैंग ने ही चंदन मिश्रा की हत्या को अंजाम दिया है।

2011 में हुई थी चूना व्यवसायी की हत्या

2011 में रंगदारी नहीं देने पर राजेंद्र केसरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजेंद्र के परिवार ने शेरू सिंह और चंदन मिश्रा समेत कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 12 फरवरी 2020 को पटना हाईकोर्ट ने शेरू सिंह और चंदन मिश्रा को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी।

चंदन मिश्रा बक्सर जेल से भागलपुर और फिर पटना के बेऊर जेल में शिफ्ट हुआ था। शेरू सिंह को निचली अदालत ने फांसी की सजा दी थी, जिसे हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास में बदल दिया था।

कल खत्म हो रही थी पेरोल, बेऊर लौटना था

बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा 15 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया था। 18 जुलाई को उसकी पैरोल खत्म हो रही थी। 18 जुलाई को वापस उसे पटना के बेऊर जेल लौटना था।

इस बीच तबीयत खराब होने के बाद वह पटना के पारस अस्पताल में अपना इलाज कर रहा था। चंदन मिश्रा को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पिछले 12 सालों से वह जेल में बंद था। वो बक्सर जेल से भागलपुर और भागलपुर से फिर पटना के बेऊर जेल में सजा काट रहा था।

15 दिनों की पैरोल पर बाहर आया था

बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा 15 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया था। 18 जुलाई को उसकी पैरोल खत्म हो रही थी। 18 जुलाई को वापस उसे पटना के बेऊर जेल लौटना था।

इस बीच तबीयत खराब होने के बाद वह पटना के पारस अस्पताल में अपना इलाज कर रहा था। चंदन मिश्रा को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पिछले 12 सालों से वह जेल में बंद था। वो बक्सर जेल से भागलपुर और भागलपुर से फिर पटना के बेऊर जेल में सजा काट रहा था।

चंदन मिश्रा की फाइल फोटो। चंदन मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
चंदन मिश्रा की फाइल फोटो। चंदन मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

SSP बोले- चंदन के विरोधी गुट ने गोली मारी

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि ‘बक्सर निवासी चंदन मिश्रा पर हत्या के दर्जनों केस दर्ज थे। एक मामले में चंदन सजायाफ्ता भी है। चंदन इतना दुर्दांत अपराधी है कि इसे बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इलाज के कारण पेरोल दिया गया था। चंदन के विरोधी गुट ने गोली मारी है।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰