पीएम मोदी कल मोतिहारी में 7217 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास ……….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी आएंगे. चुनावी साल है तो अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी बिहार को कई बड़ी सौगात देंगे. बुधवार (16 जुलाई, 2025) को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को 7217 करोड़ की राशि से विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और लोकार्पण […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 17 जुलाई 2025, 06:21 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी कल मोतिहारी में 7217 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास ……….
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी आएंगे. चुनावी साल है तो अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी बिहार को कई बड़ी सौगात देंगे. बुधवार (16 जुलाई, 2025) को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को 7217 करोड़ की राशि से विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. वे 53वीं बार बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे.

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. पीएम मोदी के मन में बिहार बसता है और राज्य की जनता उनके प्रेम के लिए आभारी हैं. प्रधानमंत्री की  यात्राओं से बिहार जैसे पिछड़े राज्य के तेज ढांचागत विकास को लगातार ऊर्जा मिली है.

बिहार के लिए क्या कुछ होगा खास यहां देखें

पार्टी की ओर से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मोतिहारी यात्रा के दौरान राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं में रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़कों का विस्तार, ग्रामीण विकास, पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र का सशक्तिकरण, सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से डिजिटल ढांचे का विकास एवं स्वयं सहायता समूहों और आवास योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं ग्रामीण परिवारों को लाभान्वित करने वाली योजनाएं शामिल हैं. इनमें से 5,398 करोड़ की परियोजनाएं रेलवे से संबंधित हैं, जबकि 1,173 करोड़ की परियोजनाएं सड़क और परिवहन से जुड़ी हैं.

प्रधानमंत्री 63 करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी परियोजनाओं की भी घोषणा करेंगे. प्रधानमंत्री एनएच-319 पर असनी से बंपाली तक चार लेन वाले आरा बाईपास की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 138 करोड़ है. वे कैमूर जिले में पररिया से मोहनिया तक 828 करोड़ की लागत से तैयार चार लेन की सड़क का उद्घाटन करेंगे, साथ ही एनएच-333सी के तहत 110 करोड़ की लागत से सरवन से चकाई दो लेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 40,000 लाभार्थियों के खातों में 162 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे और 12,000 लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपी जाएंगी. इसके साथ ही, वे 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ की सहायता राशि भी जारी करेंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है और पूरा बिहार परिवार उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

7217 करोड़ की विकास परियोजनाएं

प्रधानमंत्री इस दौरे में रेलवे, सड़क, सूचना प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. इनमें से 5,398 करोड़ रुपये की परियोजनाएं रेलवे से संबंधित हैं जिनमें दरभंगा-नरकटियागंज रेलखंड का दोहरीकरण, भटनी-छपरा ग्रामीण रेल खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग और ट्रैक्शन सिस्टम का उन्नयन, साथ ही पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास शामिल है. सड़क और परिवहन क्षेत्र में 1,173 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में एनएच-319 पर असनी से बंपाली तक 138 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन आरा बाईपास का शिलान्यास, कैमूर में पररिया से मोहनिया तक 828 करोड़ रुपये की चार लेन सड़क और एनएच-333सी पर सरवन-चकाई तक 110 करोड़ रुपये की दो लेन सड़क का उद्घाटन शामिल है.
सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 63 करोड़ रुपये की परियोजनाएं डिजिटल ढांचे को सशक्त करेंगी. इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 40,000 लाभार्थियों को 162 करोड़ रुपये की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी और 12,000 लाभार्थियों को घर की चाबियां सौंपी जाएंगी. ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के लिए 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

चंपारण एनडीए का गढ़, मोदी भरेंगे ऊर्जा

यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी और एनडीए इस दौरे को चंपारण क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रहे हैं जहां 21 विधानसभा सीटें हैं. 2020 के चुनावों में एनडीए ने इनमें से 17 सीटें जीती थीं. बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने दावा किया कि इस दौरे के बाद महागठबंधन में फूट पड़ सकती है जिससे एनडीए को और मजबूती मिलेगी.

पीएम का हर दौरा बिहार के लिए विशेष

मोतिहारी में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है. गांधी मैदान में सभा स्थल को सजाया जा रहा है और स्वास्थ्य व पेयजल विभाग को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, प्रधानमंत्री का हर दौरा बिहार के लिए विशेष होता है. यह दौरा विकसित बिहार के लक्ष्य को और करीब लाएगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
दुर्घटना

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक, कमला सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मंगलवार को इस साल का सबसे अधिक पानी इन नदियों में रिकॉर्ड किया गया। पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। वाल्मीकिनगर […]

UB India News15 जुल॰
मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत
खास खबर

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 14 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। मृतकों में चंदू कुमार, प्रमोद यादव, परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, […]

UB India News4 अप्रैल
मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर
दुर्घटना

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 की हालत गंभीर है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बीमार लोगों में से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला रघुनाथपुर […]

UB India News3 अप्रैल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज से समृद्धि यात्रा शुरू , पश्चिम चंपारण में 182 करोड़ की 161 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास …………….
पश्चिम चंपारण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज से समृद्धि यात्रा शुरू , पश्चिम चंपारण में 182 करोड़ की 161 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास …………….

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समृद्धि यात्रा शुरू करेंगे. वह पश्चिम चंपारण जिले से यात्रा शुरू करने वाले हैं. ये यात्रा का पहला चरण होगा. मोतिहारी में यात्रा के दौरान महिला आईटीआई, सेंटर और एक्सीलेंस के साथ साथ मजुराहा जाकर पुल निर्माण का कार्य देखेंगे. गांधी मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करने […]

UB India News16 जन॰
गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..
अध्यात्म

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब डेढ़ महीने पहले यह शिवलिंग एक ट्रेलर पर रवाना किया गया था. इस शिवलिंग को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया […]

UB India News5 जन॰
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल
खास खबर

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल

मोतिहारी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर कई लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मोतिहारी-गोपालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवा थाना […]

UB India News30 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………
पश्चिम चंपारण

बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के पहले नरेन्द्र मोदी ने चुनाव को ‘जंगलराज’ बनाम ‘सुशासन’ का मुकाबला बना दिया है। 9 नवम्बर की शाम को दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। मैच आखिरी ओवरों में दाखिल हो चुका है। बड़ा स्कोर चाहिए तो रन रेट बढ़ाना जरूरी है। ऐसे में […]

UB India News8 नव॰