पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर मालदीव पहुंचे ,स्वागत को दौड़े मुइज्जू ,मोदी के वेलकम को खड़ी रही मालदीव सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर मालदीव पहुंच गए हैं। उनका स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू लेने एयरपोर्ट पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले भी लगाया। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत में स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य भी किया। मोदी ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 25 जुलाई 2025, 07:42 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर मालदीव पहुंचे ,स्वागत को दौड़े मुइज्जू ,मोदी के वेलकम को खड़ी रही मालदीव सरकार
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर मालदीव पहुंच गए हैं। उनका स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू लेने एयरपोर्ट पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले भी लगाया।

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत में स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य भी किया। मोदी ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और भारतीय मूल के बच्चों की डांस परफॉर्मेंस भी देखी।

मोदी की यह तीसरी मालदीव यात्रा है। वे यहां मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के न्योते पर आए हैं।

इससे पहले मुइज्जू ने राष्ट्रपति चुनाव में इंडिया आउट का नारा दिया था। चुनाव जीतने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी। हाल के दिनों में संबंधों में सुधार देखने को मिला है।

‘इंडिया आउट’ से ‘इंडिया इन’ की ओर मालदीव के कदम बढ़ चुके हैं. मोहम्मद मुइज्जू ने चीन के बहकावे में रिश्तों को ताक पर रखा. मालदीव-भारत की दोस्ती की लंका लगा दी. मालदीव ने भारत को आंख दिखाने की कोशिश की. पर आखिरकार उसे भारत की ताकत का एहसास हो गया. बीते कुछ समय से मोहम्मद मुइज्जू के टोन बदल चुके. अब वह भारत विरोधी नहीं लगते.  अव्वल वह भारत से उसी पुरानी दोस्ती की चाहत रख रहे हैं. यही वजह है कि पीएम मोदी जब आज यानी शु्क्रवार को मालदीव पहुंचे तो स्वागत करने को मोहम्मद मुइज्जू दौड़ पड़े. जी हां, पीएम मोदी ब्रिटेन के बाद अब अपनी दो दिवसीय यात्रा पर आज मालदीव पहुंचे.

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू माले में पीएम मोदी का पलके बिछाए इंतजार कर रहे थे. जैसे ही पीएम मोदी अपने स्पेशल विमान से एयरपोर्ट पर उतरे, स्वागत करने को मोहम्मद मुइज्जू पहले से मौजूद थे. उन्होंने आगे बढ़कर खुले दिल से पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी भी कहां पीछे रहने वाले थे. उन्होंने एक कदम आगे बढ़कर मोहम्मद मुइज्जू को गले लगा लिया. यह पल ऐसा था मानो भारत तल्ख रिश्तों को भूलकर अपने पुराने दोस्त मालदीव को एक बार फिर गले लगा रहा हो. मालदीव ने अपने 60वें स्वंत्रता दिवस समारोह में पीएम मोदी को न्योता दिया था. इसी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पीएम मोदी पहुंचे हैं.
PM Modi in Maldives
पीएम मोदी का इंतजार करते दिखे मुइज्जू

मोदी के वेलकम को मालदीव सरकार खड़ी रही

मोहम्मद मुइज्जू ने न केवल पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया, बल्कि हर वक्त साए की तरह साथ रहे. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम हुआ. मालदीव पहुंचने पर प्रधानमंत्री के स्वागत में पूरी मालदीव सरकार खड़ी थी. जी हां, पीएम मोदा मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, देश के रक्षा मंत्री, विदेश और वित्त मंत्रियों ने वेलकम किया किया. मालदीव के गृह सुरक्षा मंत्री भी माले एयरपोर्ट पर मौजूद थे. प्रधानमंत्री की मालदीव यात्रा काफी अहम है, क्योंकि यह ‘इंडिया आउट’ अभियान और राष्ट्रपति मोहम्मद मुज्जू के चीन समर्थक रुख के कारण द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बाद उनकी पहली यात्रा है.
PM Modi in Maldives
तनातनी के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा है.

क्यों अहम पीएम मोदी का मालदीव दौरा

पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार न केवल मालदीव की सरकार को था, बल्कि प्रवासी भारतीय भी पलके बिछाए खड़े थे. भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे. पीएम मोदी का स्वागत मालदीव के कलाकारों की ओर से पारंपरिक तरीके से किया गया. इसके अलावा ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों ने मालदीव का आसमान को गूंज उठा. जब ये नारे लग रहे थे, तब भी पीएम मोदी के साथ मोहम्मद मुइज्जू खड़े थे.
PM Modi in Maldives
पीएम मोदी का वेलकम करते मंत्री-अफसर

पीएम मोदी का भव्य स्वागत इस बात को दिलचस्प बनाता है कि यह उस भूमि पर हो रहा था, जहां कुछ समय पहले तक मुइज्जू और उनके नेता ‘इंडिया आउट’ अभियान चला रहे थे. मालदीव का यह कदम दिखाता है कि उसे अब समझ है कि भारत की दोस्ती उसके लिए कितनी अहम है.

पीएम मोदी के स्वागत में खड़ी रही मालदीव सरकार.
मालदीव में क्या-क्या करेंगे मोदी
बहरहाल, पीएम मोदी की मालदीव यात्रा मुज्जू के निमंत्रण पर हो रही है. प्रधानमंत्री मोदी 60वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वह भारत-मालदीव कूटनीतिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ पर भी वहां मौजूद रहेंगे. वह राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ व्यापक वार्ता भी करेंगे और द्वीपीय राष्ट्र में भारत की सहायता से चलने वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. यह यात्रा न केवल द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करेगी, बल्कि भारतीय महासागर क्षेत्र में भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति को और पुख्ता करेगी.

स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे

मोदी 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा।

मोहम्मद मुइज्जू नवंबर 2023 में राष्ट्रपति बने थे, उसके बाद से किसी विदेशी नेता की पहली आधिकारिक यात्रा है। इस दौरान डिफेंस और रणनीतिक क्षेत्रों में कई समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे।

यह समझौते भारत की ” नेबरहुड फर्स्ट” पॉलिसी के तहत मालदीव के साथ विकास साझेदारी को और मजबूत करेंगे। मोदी इस यात्रा के दौरान मोदी भारत के सहयोग से तैयार कुछ प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी कर सकते हैं।

संबंधों को सुधारने के लिए खास मोदी का दौरा

PM मोदी का दौरा भारत-मालदीव संबंधों को नई दिशा देने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और हिंद महासागर में रणनीतिक स्थिरता बढ़ाने के लिए खास है।

1. द्विपक्षीय संबंधों में सुधार: 2022 और 2023 में मालदीव में भारत के खिलाफ ‘इंडिया आउट’ कैंपेन चलाया गया था। हालांकि, बाद में राष्ट्रपति मुइज्जू ने अपने रुख में बदलाव किया और भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए।

2. रणनीतिक महत्व: मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का खास पड़ोसी है। यह दौरा भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी और ‘विजन सागर’ (SAGAR) को मजबूती देती है। जिसका मकसद क्षेत्रीय स्थिरता और समुद्री सुरक्षा है।

3. आर्थिक सहयोग: मालदीव आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पीएम मोदी और मुइज्जू कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं और कई समझौता पत्रों (MoU) पर हस्ताक्षर करेंगे। दोनों देश UPI जैसे डिजिटल पेमेंट सुविधा को बढ़ावा देने पर भी काम कर रहे हैं।

4. चीन के प्रभाव को काउंटर करना: मुइज्जू की कई नीतियां चीन के प्रति झुकाव दिखाती थीं। ये दौरा भारत और मालदीव के बीच क्षेत्रीय कूटनीति और INS जटायु जैसे रणनीतिक ठिकानों के महत्व को दर्शाता है। साथ ही चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने की भारत की रणनीति का भी हिस्सा है।

5. पर्यटन: 2024 में ‘इंडिया आउट के खिलाफ ‘बॉयकॉट मालदीव’ अभियान शुरू हुआ था। इससे मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी आई। इस दौरे से पर्यटन को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद है।

भारत में चला था बायकॉट मालदीव कैंपेन

बीते कुछ सालों में भारत-मालदीव के रिश्ते उतार चढ़ाव भरे रहे हैं। 2023 में मुइज्जु ने ‘इंडिया आउट’ नारे के साथ चुनाव जीता था, लेकिन दिसंबर 2023 में दुबई में UN कॉप-28 सम्मेलन में पीएम मोदी और मुइज्जु की मुलाकात ने रिश्तों में सुधार की शुरुआत की।

दोनों नेताओं ने आर्थिक साझेदारी और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर सहमति जताई। हालांकि, 2024 की शुरुआत में मालदीव के कुछ मंत्रियों की पीएम मोदी और लक्षद्वीप यात्रा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के बाद भारत में ‘बायकॉट मालदीव’ कैंपेन शुरू हुआ।

जनवरी 2024 में मुइज्जु ने चीन यात्रा के बाद कहा कि मालदीव एक छोटा देश हो सकता है, लेकिन कोई इसे “धमका” नहीं सकता। उन्होंने मई 2024 तक भारतीय सैन्य कर्मियों को हटाने की मांग की थी, जिसके बाद भारत ने सैनिकों को हटाकर उनकी जगह तकनीकी कर्मचारी भेजे।

मुइज्जू की भारत यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते सुधरे

2024 में रिश्तों में सुधार हुआ। अक्टूबर 2024 में मुइज्जु की भारत यात्रा के दौरान भारत ने मालदीव के लिए 750 मिलियन डॉलर की करेंसी स्वैप डील की। इससे मालदीव को फॉरेन करेंसी की कमी से निपटने में मदद मिली।

मई 2025 में भारत ने 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल को रोल ओवर करके मालदीव की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया।

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि दोनों देशों ने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। इस यात्रा के दौरान कई क्षेत्रों में समझौते होने की उम्मीद है, जिसमें फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, नवीकरणीय ऊर्जा, मछली पालन और डिजिटल बुनियादी ढांचे जैसे नए क्षेत्र शामिल हैं।

इससे पहले 2015 में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और 2017 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रह चुके हैं।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰