SIR मुद्दे को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामा चलता रहा. इस हंगामे के बीच कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग पर बरसे. उन्होंने कहा कि आयोग को याद रखना चाहिए कि सत्ता कभी बदलेगी भी. एसआईआर के इस मामले ने कांग्रेस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 25 जुलाई 2025, 10:09 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
SIR मुद्दे को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
Photo: UB India News Archive

बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामा चलता रहा. इस हंगामे के बीच कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग पर बरसे. उन्होंने कहा कि आयोग को याद रखना चाहिए कि सत्ता कभी बदलेगी भी. एसआईआर के इस मामले ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को एक साथ खड़ा कर दिया जो कई मुद्दों पर कांग्रेस से अलग राय रखती.

  • विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने इस मुद्द को लेकर शुक्रवार को संसद भवन परिसर में मार्च किया.
  • इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और कई अन्य दलों के सांसद शामिल हुए.
  • संसद परिसर में ही विपक्षी नेताओं ने प्रतीकात्मक विरोध करते हुए एक कूड़ेदान रखा और फिर एसआईआर लिखे पोस्टर फाड़कर उसमें डाले. खरगे, राहुल गांधी और कई अन्य सांसदों ने भी ऐसा किया.
  • विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर भी ले रखा था, जिस पर ‘एसआईआर- लोकतंत्र पर वार’ लिखा हुआ था.
  • उन्होंने ‘एसआईआर वापस लो’ और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाये. विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस विषय पर संसद में चर्चा होनी चाहिए.

कांग्रेस, राजद, टीएमसी, डीएमके, सपा, जेएमएम और लेफ्ट समेत तमाम दल प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. क्योंकि इन दलों को लगता है कि जहां उनकी सरकार है, वहां भी एसआईआर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी. खासकर तृणमूल कांग्रेस को लगता है कि बिहार तो बस बहाना है असली निशाना पश्चिम बंगाल ही है. यही बात तमिलनाडु के सांसद भी कह रहे हैं.

“ये लोग बंगाल में आएंगे”

टीएमसी की सांसद सुष्मिता देव ने कहा बिहार के बाद ये लोग बंगाल में आएंगे दीदी को हराने के लिए. जबकि कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा बिहार के बाद तमिलनाडू जैसे राज्यों में यह किया जाएगा. इसलिए लोकतंत्र बचाने के लिये हम सब साथ है. वहीं पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का इस मुद्दे पर कहना है कि टीएमसी ने लाखों बंगलादेशी और रोहिंग्या लोगों को वोटर बना दिया है. बंगाल के ऐसे 17 लाख फर्जी मतदाताओं की सूची उसने चुनाव आयोग को सौंपी है.

समिक भट्टाचार्य ने कहा कि बांग्‍लादेश में जो रहते हैं, बांग्‍ला में बात करते. इसका मतलब यह नहीं है कि सारे बांग्‍लादेशियों को हिंदुस्‍तान लाएंगे और मतदाता बना देंगे. हमारी लड़ाई घुसपैठ के खिलाफ है. देश कोई धर्मशाला नहीं है कि जब जिसका मन हो आकर रहने लगे, यह राजनीति बंद होनी चाहिए. जहां तक 2026 की बात है, तृणमूल कांग्रेस को ‘जय भारत’ कहना होगा और पश्चिम बंगाल से बाहर निकलना होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री
पटना

नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

बिहार में अब नए मंत्रिमंडल के घोषित होने में 24 घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। कल सुबह 11.20 के आसपास पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश के साथ NDA के बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे। जानिए संभावित नामों के बारे में। पटना: जदयू और बीजेपी के विधायक दल की बैठक […]

UB India News19 नव॰
सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा
पटना

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय नीतीश कुमार कल लेंगे सीएम पद की शपथ बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज है और इसी बीच बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना […]

UB India News19 नव॰
NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ
पटना

NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह समारोह दोपहर 11:30 बजे शुरू होगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आएंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह […]

UB India News19 नव॰
मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत
पटना

मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और गुरुवार (20 नवंबर) गांधी मैदान एक बार फिर बड़े राजनीतिक आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 10वीं पारी की शुरुआत करेंगे और इस ऐतिहासिक पल को खास बनाने के लिए एनडीए ने ज्योतिषीय सलाह के आधार […]

UB India News19 नव॰
8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार
पटना

8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार

नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल के दौरान मुख्यमंत्री पद से आठ बार इस्तीफा दिया है. आज उन्होंने 8वीं बार सीएम पद से इस्तीफा दिया है. वे अब तक 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. अगले 3-4 दिनों में फिर से 10वीं बार सीएम बनेंगे नीतीश कुमार. 8वां इस्तीफा, 10वीं बार CM […]

UB India News17 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट
पटना

बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान समाप्त होने के बाद नई सरकार को लेकर राज्य को लोगों ही नहीं पूरे देश में उत्सुकता का माहौल है। एक बार फिर एनडीए गठबंधन की वापसी हो रही है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती […]

UB India News15 नव॰
छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………
पटना

छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………

भाजपा ने बिहार में NDA की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा […]

UB India News15 नव॰
बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट
पटना

बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट

पटना। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए को फिर से सत्ता की चाभी सौंप दी है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक की मतगणना में बीजेपी 81 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आरजेडी महज 33 और […]

UB India News14 नव॰
अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?
समाचार

अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. बिहार चुनाव रिजल्ट के […]

UB India News14 नव॰