जनसुराज : चुनावी रणनीति की अग्नि परीक्षा

प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद नरेन्द्र मोदी और फिर 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर की रणनीति की इसबार आगामी बिहार विधानसभा में अग्नि परीक्षा होगी। प्रशांत किशोर का दावा है कि इन दोनों की जीत में उनकी भूमिका रही है, लेकिन अब रणनीतिकार रण […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 25 जुलाई 2025, 10:13 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जनसुराज : चुनावी रणनीति की अग्नि परीक्षा
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद नरेन्द्र मोदी और फिर 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर की रणनीति की इसबार आगामी बिहार विधानसभा में अग्नि परीक्षा होगी। प्रशांत किशोर का दावा है कि इन दोनों की जीत में उनकी भूमिका रही है, लेकिन अब रणनीतिकार रण में हैं और चुनौती बड़ी है। प्रशांत इस बात को समझते भी हैं, इसलिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पिछले साल उप चुनाव में जब चार सीटों पर उन्होंने अपने प्रत्याशी उतारे तो 10 फीसदी वोट लाकर दमदार हस्तक्षेप किया। अब वे आम चुनाव में तीसरा कोण बनने की कोशिश में ताबड़तोड़ बिहार बदलाव यात्रा कर रहे हैं।

जनसुराज का दावा है कि रोज तीन लाख लोगों से पार्टी संवाद कर रही है। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद लोगों के बीच जा रहे हैं और वोटरों से संवाद कर रहे हैं। वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि इनको वोट दिया, उनको वोट दिया, अबकी अपने बच्चों के लिए वोट कीजिए। वे अपनी सभाओं में एनडीए और महागठबंधन दोनों पर तीखे हमले कर रहे हैं। चुनाव में प्रदर्शन कैसा होता है यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

जनसुराज बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पिछले साल चार सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी ने अपनी दमदार मौजूदगी दिखा कर राजनीति में अच्छी प्रशंसा बटोरी। अब इसी वोट के विस्तार की योजना बना रही है। प्रशांत के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती खुद लोगों से संवाद कर रहे हैं।

महज तीन साल पूर्व रणनीतिकार का चोला उतारकर प्रशांत किशोर ने 5 मई 2022 को जनसुराज अभियान का ऐलान किया था। इसके बाद 2 अक्टूबर 2022 से उन्होंने पूरे बिहार में पदयात्रा की घोषणा की। इसे उन्होंने जनसुराज यात्रा का नाम दिया। इन सबका मकसद जनसुराज पार्टी के लिए बेहतर आधार तैयार करना था। लगभग पांच हजार किलोमीटर की यात्रा भी उन्होंने की। इसी बीच उन्होंने 2 अक्टूबर 2024 को पार्टी की स्थापना की विधिवत घोषणा की। बड़ी जनसभा कर पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में जनसुराज पार्टी ने आकार लिया। हालांकि जनसुराज के पार्टी बन जाने के बाद भी प्रशांत किशोर ने खुद को संगठन की जगह अभियान से ही जोड़े रखा।

बापू के चंपारण सत्याग्रह की भूमि भितिहरवा से उन्होंने 20 मई को बदलाव यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा के जरिए उनका लक्ष्य सभी जिलों में जाना और वहां लोगों से सीधा संवाद करना है। इसके पहले पार्टी ने इसी साल 11 अप्रैल को गांधी मैदान में बिहार बदलाव रैली का भी आयोजन किया। इसके माध्यम से पार्टी ने पूरे प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति का अहसास भी कराया। पहली बार पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक सभी जिलों से पटना पहुंचे।

पिछले साल नवंबर में चार सीटों के उप चुनाव में जनसुराज ने तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीटों पर प्रत्याशी उतारे। अपनी पहली परीक्षा में पार्टी को कोई सीट तो नहीं मिली लेकिन इसने औसतन 10 फीसदी वोट पाकर हार-जीत का अंतर पैदा किया। उसने महागठबंधन का गणित पूरी तरह बिगाड़ दिया। जनसुराज के कारण महागठबंधन कई सीटें हार गया और इसका फायदा एनडीए को हुआ।

तिरहुत स्नातक क्षेत्र उपचुनाव में भी बिगाड़ी गणित, जीत निर्दलीय की हुई

इसके बाद पार्टी को विधान परिषद के तिरहुत स्नातक क्षेत्र के उपचुनाव में फिर परीक्षा देनी पड़ी। यहां से विधान पार्षद देवेशचन्द्र ठाकुर के सांसद बन जाने के बाद उपचुनाव हो रहा था। इस चुनाव में उसने एनडीए का ही खेल बिगाड़ दिया। सीटिंग सीट होने के बाद भी एनडीए प्रत्याशी की बुरी हार हुई। जनसुराज का उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहा। जीत निर्दलीय की हुई। माना जा रहा था कि जनसुराज ने एनडीए के आधार वोट बैंक में अच्छी सेंधमारी कर ली। चुनाव परिणाम ने जनसुराज की बढ़ती ताकत का अहसास करा दिया। साथ ही यह तथ्य भी सामने आया कि इस पार्टी ने दोनों खेमों के समर्थकों में अपने लिए जगह बनानी शुरू कर दी है। ऐसे में देखना होगा कि आम चुनाव में जनसुराज दूसरे का ही गणित बिगाड़ने में कामयाब रहता है या उसके उम्मीदवार जीत का सेहरा भी अपने सिर बांधते हैं।

विधानसभा क्षेत्र वोट आया प्रतिशत स्थान

1. इमामगंज: 37103 22.00 3

2. बेलागंज 17285 10.66 3

3. तरारी 5592 3.48 3

4. रामगढ़ 6513 3.87 4

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री
पटना

नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

बिहार में अब नए मंत्रिमंडल के घोषित होने में 24 घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। कल सुबह 11.20 के आसपास पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश के साथ NDA के बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे। जानिए संभावित नामों के बारे में। पटना: जदयू और बीजेपी के विधायक दल की बैठक […]

UB India News19 नव॰
सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा
पटना

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय नीतीश कुमार कल लेंगे सीएम पद की शपथ बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज है और इसी बीच बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना […]

UB India News19 नव॰
NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ
पटना

NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह समारोह दोपहर 11:30 बजे शुरू होगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आएंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह […]

UB India News19 नव॰
मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत
पटना

मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और गुरुवार (20 नवंबर) गांधी मैदान एक बार फिर बड़े राजनीतिक आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 10वीं पारी की शुरुआत करेंगे और इस ऐतिहासिक पल को खास बनाने के लिए एनडीए ने ज्योतिषीय सलाह के आधार […]

UB India News19 नव॰
8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार
पटना

8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार

नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल के दौरान मुख्यमंत्री पद से आठ बार इस्तीफा दिया है. आज उन्होंने 8वीं बार सीएम पद से इस्तीफा दिया है. वे अब तक 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. अगले 3-4 दिनों में फिर से 10वीं बार सीएम बनेंगे नीतीश कुमार. 8वां इस्तीफा, 10वीं बार CM […]

UB India News17 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट
पटना

बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान समाप्त होने के बाद नई सरकार को लेकर राज्य को लोगों ही नहीं पूरे देश में उत्सुकता का माहौल है। एक बार फिर एनडीए गठबंधन की वापसी हो रही है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती […]

UB India News15 नव॰
छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………
पटना

छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………

भाजपा ने बिहार में NDA की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा […]

UB India News15 नव॰
बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट
पटना

बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट

पटना। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए को फिर से सत्ता की चाभी सौंप दी है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक की मतगणना में बीजेपी 81 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आरजेडी महज 33 और […]

UB India News14 नव॰
अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?
समाचार

अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. बिहार चुनाव रिजल्ट के […]

UB India News14 नव॰