Bihar Voter List 2025: ECI की वेबसाइट पर देखें अपना नाम, नहीं हो तो 1 अगस्त के बाद जुड़वाएं

जिले में मतदाता सूची सघन पुनरीक्षण अभियान (Bihar Voter List Verification 2025) के पहले चरण के तहत शनिवार की देर रात तक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर सभी गणना प्रपत्र अपलोड कर दिए गए हैं। इसमें पूर्व में पंजीकृत मतदाताओं में से 7.83 प्रतिशत यानी 3 लाख 95 हजार 211 के नाम हटाए गए हैं। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 जुलाई 2025, 09:57 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
Bihar Voter List 2025: ECI की वेबसाइट पर देखें अपना नाम, नहीं हो तो 1 अगस्त के बाद जुड़वाएं
Photo: UB India News Archive

जिले में मतदाता सूची सघन पुनरीक्षण अभियान (Bihar Voter List Verification 2025) के पहले चरण के तहत शनिवार की देर रात तक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर सभी गणना प्रपत्र अपलोड कर दिए गए हैं। इसमें पूर्व में पंजीकृत मतदाताओं में से 7.83 प्रतिशत यानी 3 लाख 95 हजार 211 के नाम हटाए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इनमें से 2.66 प्रतिशत की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 3.07 प्रतिशत मतदाता स्थायी रूप से विधानसभा क्षेत्र से स्थानांतरित या पलायन कर चुके हैं। 1.46 प्रतिशत ऐसे मतदाता है जिन्होंने न तो अपना गणना प्रपत्र खुद भरा है और न ही बूथ लेवल अफसर उन्हें खोज सके हैं।

वहीं, 0.64 प्रतिशत मतदाता ऐसे निकले जो पहले से किसी दूसरी विधानसभा में पंजीकृत थे। पुनरीक्षण के बाद जिले में 50 लाख 47 हजार 194 के बजाय अब 46 लाख 51 हजार 983 ही वैध मतदाता बचे हैं। कुल 3 लाख 95 हजार 211 यानी 7.83 प्रतिशत पूर्व में पंजीकृत मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।

निर्वाचन आयोग तो 1 अगस्त को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित कर दावा-आपत्ति के लिए उसे वेबसाइट पर जारी करने के साथ जगह-जगह चस्पा कराएगी, लेकिन मतदाता आज से ही खुद चंद सेकेंड में अपने नाम की जांच कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें Eci.gov.in बिहार के इलेक्टोरल राेल में जाना होगा।

वहां मोबाइल नंबर, अपने विवरण या ईपिक नंबर, किसी एक को डाल कर इसकी जांच कर सकते हैं। यदि आपका नाम नहीं हो तो एक अगस्त से एक सितंबर तक ईआरओ के पास जाकर दस्तावेजों के साथ दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। बीएलओ उसकी जांच कर आपका नाम जोड़ देंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित नहीं होने पाएगा।

30 सितंबर तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति:

गहन पुनरीक्षण के बाद एक अगस्त को प्रारंभिक मतदाता सूची कर दी जाएगी। इसके बाद एक सितंबर तक मतदाता सूची में कोई भी नागरिक, राजनीतिक दल निर्धारित प्रपत्र भर कर ईआरओ या एईआरओ के समक्ष नाम जुड़वाने का दावा या किसी अयोग्य मतदाता का नाम हटाने के लिए आपत्ति दर्ज करा सकता है।

किसी मृत, स्थानांतरित या अपात्र व्यक्ति के नाम पर कोई भी नागरिक या राजनीतिक दल आपत्ति दर्ज करा सकेगा। यदि नाम या अन्य विवरण में कोई त्रुटि हो तो उसे भी इस बीच संशोधित कराया जा सकेगा। संबंधित पदाधिकारी हर आवेदन की जांच करेंगे व जरूरत हुई तो सुनवाई कर हर दिन की सूची कार्यालय व वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

12 राजनीतिक दलों को हर सप्ताह की रिपोर्ट दी जाएगी। सभी दावों-आपत्तियों के निपटारे के बाद 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

विवरण संख्या प्रतिशत
कुल मतदाता पंजीकृत थे गहन पुनरीक्षण के पहले 50 लाख 47 हजार 194
पुनरीक्षण में मृत, अनुपस्थित या खोजे नहीं जा सके, स्थायी रूप से स्थानांतरित या दूसरी विधानसभा में पंजीकृत मतदाता जिनका नाम कटेगा 3 लाख 95 हजार 211 7.83%
कुल मतदाता गहन निरीक्षण अभियान के पहले चरण के बाद 46 लाख 51 हजार 983
गणना प्रपत्र (इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग सिस्टम) अपलोड 46 लाख 51 हजार 983 92.17%
मतदाताओं ने खुद गणना प्रपत्र अपलोड किए 1 लाख 37 हजार 9 2.72%
बूथ लेवल अफसरों ने गणना प्रपत्र अपलोड कराए 45 लाख 14 हजार 974 89.46%
मतदाता जिनकी हो चुकी है मृत्यु 1 लाख 34 हजार 145 2.66%
जिन्हें खोजा नहीं जा सका या अनुपस्थित मतदाता 73 हजार 624 1.46%
स्थायी रूप से विधानसभा क्षेत्र से स्थानांतरित हो चुके मतदाता 1 लाख 54 हजार 992 3.07%
पूर्व से किसी दूसरी विधानसभा में पंजीकृत मतदाता 32 हजार 450 0.64%
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री
पटना

नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

बिहार में अब नए मंत्रिमंडल के घोषित होने में 24 घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। कल सुबह 11.20 के आसपास पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश के साथ NDA के बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे। जानिए संभावित नामों के बारे में। पटना: जदयू और बीजेपी के विधायक दल की बैठक […]

UB India News19 नव॰
सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा
पटना

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय नीतीश कुमार कल लेंगे सीएम पद की शपथ बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज है और इसी बीच बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना […]

UB India News19 नव॰
NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ
पटना

NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह समारोह दोपहर 11:30 बजे शुरू होगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आएंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह […]

UB India News19 नव॰
मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत
पटना

मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और गुरुवार (20 नवंबर) गांधी मैदान एक बार फिर बड़े राजनीतिक आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 10वीं पारी की शुरुआत करेंगे और इस ऐतिहासिक पल को खास बनाने के लिए एनडीए ने ज्योतिषीय सलाह के आधार […]

UB India News19 नव॰
8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार
पटना

8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार

नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल के दौरान मुख्यमंत्री पद से आठ बार इस्तीफा दिया है. आज उन्होंने 8वीं बार सीएम पद से इस्तीफा दिया है. वे अब तक 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. अगले 3-4 दिनों में फिर से 10वीं बार सीएम बनेंगे नीतीश कुमार. 8वां इस्तीफा, 10वीं बार CM […]

UB India News17 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट
पटना

बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान समाप्त होने के बाद नई सरकार को लेकर राज्य को लोगों ही नहीं पूरे देश में उत्सुकता का माहौल है। एक बार फिर एनडीए गठबंधन की वापसी हो रही है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती […]

UB India News15 नव॰
छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………
पटना

छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………

भाजपा ने बिहार में NDA की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा […]

UB India News15 नव॰
बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट
पटना

बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट

पटना। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए को फिर से सत्ता की चाभी सौंप दी है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक की मतगणना में बीजेपी 81 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आरजेडी महज 33 और […]

UB India News14 नव॰
अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?
समाचार

अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. बिहार चुनाव रिजल्ट के […]

UB India News14 नव॰