राघोपुर विधानसभा क्षेत्र को लालू प्रसाद के परिवार की राजनीति का गढ़………..ानसभा क्षेत्र को लालू प्रसाद के परिवार की राजनीति का गढ़………..

गंगा से घिरे राघोपुर विधानसभा क्षेत्र को लालू प्रसाद के परिवार की राजनीति का गढ़ माना जाता है। यहां से लालू परिवार के तीन सदस्य अबतक सात बार चुनाव जीते हैं। मतदाताओं ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी को बारी-बारी से मौका दिया। फिलहाल यहां से नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव विधायक हैं। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 30 जुलाई 2025, 09:49 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र को लालू प्रसाद के परिवार की राजनीति का गढ़………..ानसभा क्षेत्र को लालू प्रसाद के परिवार की राजनीति का गढ़………..
Photo: UB India News Archive

गंगा से घिरे राघोपुर विधानसभा क्षेत्र को लालू प्रसाद के परिवार की राजनीति का गढ़ माना जाता है। यहां से लालू परिवार के तीन सदस्य अबतक सात बार चुनाव जीते हैं। मतदाताओं ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी को बारी-बारी से मौका दिया। फिलहाल यहां से नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव विधायक हैं। लगातार दो चुनावों में जीत दर्ज करने वाले तेजस्वी राघोपुर से एक ओर जहां हैट्रिक की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी ओर छह लेन पुल के सहारे एनडीए लालू परिवार के ‘राजनीतिक गढ़’ में सेंधमारी करने की कोशिश में है। राघोपुर के लोगों को चुनाव से पहले छह लेन पुल के रूप में आवागमन का स्थायी साधन मिला है।

राघोपुर में अब तक हुए 20 चुनावों (उप चुनाव समेत) में सात बार राजद, तीन बार कांग्रेस, दो बार जनता दल को जीत मिली। जनसंघ, संसोपा, सोशलिस्ट पार्टी, लोकदल, जनता पार्टी (सेक्युलर), जनता पार्टी और जदयू को एक-एक बार सफलता मिली है।

चकसिकंदर, बिदुपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना कराई। कच्ची दरगाह बिदुपुर छह लेन पुल तथा राघोपुर को संपर्कता देने के लिए रैंप बनवाय। पान अनुसंधान केंद्र व एक अतिरिक्त पीपा पुल बनावाया।358 करोड़ की ग्रामीण सड़कें सड़क बनवाई।

-तेजस्वी यादव , राघोपुर विधायक सह नेता प्रतिपक्ष

राघोपुर को सिंगापुर के तर्ज पर बसाने की जो घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है, उससे राघोपुर का विकास मिनी राजधानी की तर्ज पर होगा।  इसके लिए तैयारियां शुरू हैं। राघोपुर को कटाव से मुक्त कराने का काम किया जाएगा। स्टेडियम का निर्माण जरूरी है।

– सतीश कुमार, पूर्व विधायक राघोपुर

उदय नारायण ने लालू के लिए छोड़ी सीट

हैट्रिक लगाने वाले उदय नारायण राय ने हर बार अलग-अलग पार्टी से जीत दर्ज की। वह 1980 में जनता पार्टी सेक्युलर, 1985 में लोकदल और 1990 में जनता दल के टिकट पर जीते। इसके बाद उन्होंने यह सीट लालू प्रसाद के लिए छोड़ दी। तब से यह सीट लालू परिवार की बन गई।

पहले दो चुनावों में जीती कांग्रेस

राघोपुर सीट पर शुरुआती दो चुनावों (1951 व 1957) में कांग्रेस के हरिवंश नारायण सिंह ने आसान जीत दर्ज की। लेकिन, 1962 में कांग्रेस को पराजित कर सोशलिस्ट पार्टी के देवेंद्र सिन्हा जीते। 1969 के बाद यहां कांग्रेस कभी नहीं जीती।

 

पांच साल में दिखा यह बदलाव

● छह लेन पुल के रूप में आवागमन का स्थायी साधन मिला

● छह लेन पुल से राघोपुर और बिदुपुर की कई पंचायतों को फायदा

● पटना से राघोपुर तक बस सेवा शुरू हो गई है।

● सरकारी योजनाएं दियारे के गांव तक पहुंची हैं।

वायदे, जो पूरे नहीं हुए

● हर वर्ष बाढ़ में 15 से 16 पंचायतें डूब जाती हैं। कटाव का स्थायी समाधान नहीं हुआ

● क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग रिंग बांध बनाने की है।

● युवाओं की मांग स्टेडियम का निर्माण और डिग्री कॉलेज

● राष्ट्रीय स्तर से बैंक की शाखाएं यहां पर नहीं हैं। दो ग्रामीण बैंक चल रहे हैं।

 

विनय मणि तिवारी

हाजीपुर। गंगा से घिरे राघोपुर विधानसभा क्षेत्र को लालू प्रसाद के परिवार की राजनीति का गढ़ माना जाता है। यहां से लालू परिवार के तीन सदस्य अबतक सात

सीट का इतिहास

बिहार की सबसे चर्चित सीटों मे शुमार राघोपुर विधानसभा सीट से राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायक हैं. 2015 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने BJP के सतीश कुमार को 22,733 वोट से हराया था. RJD का गढ़ माने जाने वाले राघोपुर में लालू परिवार का एकतरफा राज रहा है, लेकिन 2010 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हार झेलनी पड़ी थी. उन्हें JDU के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे सतीश कुमार ने मात दी थी. राबड़ी देवी यहां से फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005 में जीत दर्ज कर चुकी हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू यादव इस सीट से 1995 और 2000 में विधायक बने थे.

राघोपुर विधानसभा सीट पर अब तक 2000 के उप-चुनाव समेत 20 चुनाव हो चुके हैं. इनमें से पांच चुनावों में पांच-पांच बार कांग्रेस और RJD, दो-दो बार जनता दल और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और एक-एक बार JDU, लोकदल, जनता पार्टी (सेक्युलर), जनता पार्टी, जनसंघ, और सोशलिस्ट पार्टी को जीत मिली है. पिछले छह में से पांच चुनाव में यहां RJD को जीत मिली है. BJP इस सीट पर अब तक अपना खाता खोलने में सफल नहीं हो पाई है.

जातीय समीकरण लालू परिवार का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर करीब 30 प्रतिशत यादव मतदाता हैं. भूमिहार और पासवान मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है. 1995 के बाद ये सीट लालू परिवार की परंपरागत सीट रही है. सिर्फ 2010 के विधानभा चुनाव में राबड़ी देवी को यहां से हार का सामना करना पड़ा था.

कुल वोटरः 3.37 लाख

पुरुष वोटरः 1.83 लाख (54.3%) महिला वोटरः 1.54 लाख (45.6%) ट्रांसजेंडर वोटरः 4 (0.001%)

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री
पटना

नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

बिहार में अब नए मंत्रिमंडल के घोषित होने में 24 घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। कल सुबह 11.20 के आसपास पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश के साथ NDA के बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे। जानिए संभावित नामों के बारे में। पटना: जदयू और बीजेपी के विधायक दल की बैठक […]

UB India News19 नव॰
सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा
पटना

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय नीतीश कुमार कल लेंगे सीएम पद की शपथ बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज है और इसी बीच बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना […]

UB India News19 नव॰
NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ
पटना

NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह समारोह दोपहर 11:30 बजे शुरू होगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आएंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह […]

UB India News19 नव॰
मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत
पटना

मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और गुरुवार (20 नवंबर) गांधी मैदान एक बार फिर बड़े राजनीतिक आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 10वीं पारी की शुरुआत करेंगे और इस ऐतिहासिक पल को खास बनाने के लिए एनडीए ने ज्योतिषीय सलाह के आधार […]

UB India News19 नव॰
8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार
पटना

8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार

नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल के दौरान मुख्यमंत्री पद से आठ बार इस्तीफा दिया है. आज उन्होंने 8वीं बार सीएम पद से इस्तीफा दिया है. वे अब तक 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. अगले 3-4 दिनों में फिर से 10वीं बार सीएम बनेंगे नीतीश कुमार. 8वां इस्तीफा, 10वीं बार CM […]

UB India News17 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट
पटना

बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान समाप्त होने के बाद नई सरकार को लेकर राज्य को लोगों ही नहीं पूरे देश में उत्सुकता का माहौल है। एक बार फिर एनडीए गठबंधन की वापसी हो रही है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती […]

UB India News15 नव॰
छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………
पटना

छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………

भाजपा ने बिहार में NDA की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा […]

UB India News15 नव॰
बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट
पटना

बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट

पटना। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए को फिर से सत्ता की चाभी सौंप दी है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक की मतगणना में बीजेपी 81 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आरजेडी महज 33 और […]

UB India News14 नव॰
अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?
समाचार

अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. बिहार चुनाव रिजल्ट के […]

UB India News14 नव॰