श्रीराम मंदिर की तरह ही माता सीता का मंदिर, उनकी जन्मस्थली पुनौरा धाम में आज भव्य शिलान्यास होगा

आज बिहारवासियों से ऐतिहासिक दिन है। दशकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। श्रीराम मंदिर की तरह ही माता सीता का मंदिर बनने जा रहा है। उनकी जन्मस्थली पुनौरा धाम में आज भव्य शिलान्यास होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का आगमन दोपहर 2:40 बजे पुनौरा धाम मंदिर परिसर में आएंगे। मंदिर और परिसर के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025, 08:05 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
श्रीराम मंदिर की तरह ही माता सीता का मंदिर, उनकी जन्मस्थली पुनौरा धाम में आज भव्य शिलान्यास होगा
Photo: UB India News Archive

आज बिहारवासियों से ऐतिहासिक दिन है। दशकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। श्रीराम मंदिर की तरह ही माता सीता का मंदिर बनने जा रहा है। उनकी जन्मस्थली पुनौरा धाम में आज भव्य शिलान्यास होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का आगमन दोपहर 2:40 बजे पुनौरा धाम मंदिर परिसर में आएंगे। मंदिर और परिसर के समग्र विकास हेतु तैयार की गई वृहद योजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह शुरू होगा। 2:55 बजे से 3:15 बजे तक, केंद्रीय मंत्री मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ मिलकर निर्माण स्थल पर भूमि पूजन और शिलापट्ट का अनावरण करेंगे।

सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे
इसके अलावा, गृह मंत्री शाह सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मंजूरी दी थी। शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज पूरे देश के लिए और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत शुभ और आनंदमय दिन है, जब बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली पर पवित्र पुनौरा धाम मंदिर और उसके परिसर के व्यापक विकास योजना की आधारशिला रखी जाएगी।

‘सीता रसोई’ की ओर से निःशुल्क भोजन (प्रसाद) की व्यवस्था
जानकी मंदिर के शिलान्यास अवसर पर देशभर से आने वाले संतों के लिए महावीर मंदिर द्वारा संचालित ‘सीता रसोई’ की ओर से निःशुल्क भोजन (प्रसाद) की विशेष व्यवस्था की गई है। शिलान्यास समारोह आज 8 अगस्त को आयोजित होगा। इस मौके पर भक्तों के बीच 12 हजार नवैद्यम लड्डुओं का वितरण भी किया जाएगा। यह जानकारी बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद व महावीर मंदिर न्यास समिति के सदस्य सायन कुणाल ने दी। उन्होंने बताया कि संतों के लिए खीर, कचौड़ी, सब्जी, चटनी, रोटी और बिना चीनी की खीर का विशेष प्रसाद तैयार किया गया है। भोजन की व्यवस्था महंत कौशल किशोर दास के आवासीय परिसर में की गई है, जहां लगभग 1500 से 2000 संतों के पहुंच रहे।

जानिए, गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के बारे में

3:15 से 3:30 बजे तक, जानकी मठ, जनकपुर नेपाल से आए साधु-संतों से उनका शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम निर्धारित है। 3:30 बजे, केंद्रीय मंत्री समारोह स्थल पर पहुंचेंगे।3:35 से 3:40 बजे तक, पर्यटन मंत्री उनका स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर करेंगे। 3:40 बजे, जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम न्यास समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा स्वागत संबोधन देंगे। 3:43 बजे, सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वाली अमृत भारत ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। 3:48 बजे, विकास योजना के प्रतिरूप का अनावरण होगा और वृत्तचित्र प्रदर्शनी भी दिखाई जाएगी। 3:53 बजे से 4:00 बजे तक, उपमुख्यमंत्री का संबोधन होगा। 4:00 से 4:10 बजे, मुख्यमंत्री बिहार अपना संबोधन देंगे। 4:10 बजे से 4:40 बजे तक, केंद्रीय गृह मंत्री पुनौरा धाम के महत्व और भविष्य की योजना को लेकर मुख्य भाषण देंगे। अंत में 4:40 बजे, पर्यटन मंत्री धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। 4:45 बजे, केंद्रीय मंत्री का प्रस्थान निर्धारित है।

गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, “ये पूरे मिथिला और देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। आज हमारे मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह यहां भूमि पूजन के लिए आ रहे हैं। राम मंदिर तो बन गया, लेकिन वे आधा हुआ था। आज वह पूरा होगा जब जानकी मंदिर का निर्माण होगा। बिहार सरकार ने 1000 करोड़ से ज्यादा की राशि जानकी मंदिर बनाने के लिए और उसके जमीन अधिग्रहण के लिए दिया है।”
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰