बाढ़ राहत कार्य जारी, पुलिस राहत कार्यों में जुटी, नीतिश कुमार ने भी लिया जायजा

मुंगेर में आई बाढ़ की वजह से हजारों लोग अपने घरों को छोड़ कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं. ऐसे में जिला प्रशासन पीड़ित लोगों को राहत मुहैया कराने में लगा हुआ है. वहीं मुंगेर पुलिस भी बाढ़ पीड़ितों और उनके सामान की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 14 अगस्त 2025, 08:09 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बाढ़ राहत कार्य जारी, पुलिस राहत कार्यों में जुटी, नीतिश कुमार ने भी लिया जायजा
Photo: UB India News Archive

मुंगेर में आई बाढ़ की वजह से हजारों लोग अपने घरों को छोड़ कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं. ऐसे में जिला प्रशासन पीड़ित लोगों को राहत मुहैया कराने में लगा हुआ है. वहीं मुंगेर पुलिस भी बाढ़ पीड़ितों और उनके सामान की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. शरण लिए बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा पुलिस दल कर रहा है और साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में 5 नाव की मदद से पेट्रोलिंग की जा रही है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी गुरुवार सुबह हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

एसपी के आदेश पर कोतवाली, वासुदेवपुर, सफियासराय, नयारामनगर, बरियारपुर थाना की पुलिस सड़क किनारे शरण लिए स्थलों पर सघन गश्ती कर बाढ़ पीड़ित परिवारों की सुरक्षा में जुटी है. एसपी के आदेश पर बाढ़ ग्रसित थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा सुबह से लेकर शाम तक विशेष गश्ती कर उनके सुरक्षा को पुख्ता किया जा रहा है.

पुलिस पदाधिकारियों द्वारा ऊंचे स्थानों पर शरण लिए बाढ़ प्रभावित परिवारों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली जा रही और उनसे उनकी परेशानियों को भी जाना जा रहा है. यहां तक कि रात में भी थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष स्वयं बाढ़ पीड़ितों की समस्या से रूबरू हुए. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बाढ़ से ग्रसित क्षेत्र में भी 5 नाव की सहायता से पेट्रोलिंग कराई जा रही है. नाव पेट्रोलिंग पर लगातार भ्रमणशील रह कर पुलिस बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा में लगी है ताकि जिस क्षेत्र में पानी भर गया है, वहां के लोग पुरी तरह सुरक्षित रह सकें.

बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ साथ पुलिस प्रशासन द्वारा भी उनको सुरक्षा प्रदान करने के साथ साथ उनकी समस्या को सुन समाधान भी पहुंचाया जा रहा है.

बाढ़ में डूबे घर, ट्यूब पर सोने को मजबूर, 16 पंचायत जलमग्न… लोग बोले-नहीं मिली सरकार से मदद

बिहार के कटिहार जिले के राज बघार पंचायत में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. भीषण बाढ़ के चलते लोग छाती भर पानी में पैदल आने-जाने को मजबूर हैं. खाने-पीने, रहने, सोने और शौचालय, किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं है. बेजुबान पशुओं के लिए भी खाने पीने का कोई इंतजाम नहीं है. बाढ़ पीड़ित प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

कटिहार: बाढ़ में डूबे घर, ट्यूब पर सोने को मजबूर, 16 पंचायत जलमग्न... लोग बोले-नहीं मिली सरकार से मदद
बिहार के कटिहार में गंगा के उफान पर हैं. बारिश और बाढ़ के चलते पूरा इलाका पानी-पानी हो गया है. मनिहारी अनुमंडल के राज बघार पंचायत का मेदनीपुर गांव इस समय बाढ़ की सबसे भयावह मार झेल रहा है. यहां हालात इतने खराब हैं कि लोग जुगाड़ से बने रबड़ के ट्यूब वाली नाव पर ही रात गुजारने को मजबूर हैं. गांव के सभी घर सब गंगा में समा चुका हैं.

पीड़ितों की सरकार से मदद की गुहार

गांव में आई भीषण बाढ़ के चलते कई लोग छाती भर पानी में पैदल आने-जाने को मजबूर हैं. खाने-पीने, रहने, सोने और शौचालय, किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं है. बेजुबान पशु भी पानी में डूबे खड़े हैं. उनके लिए भी खाने पीने का कोई इंतजाम नहीं है. बाढ़ पीड़ित प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

Whatsapp Image 2025 08 14 At 13.26.45

बघार पंचायत के 16 गांव जलमग्न

मुखिया पिंटू कुमार यादव ने सरकार से अपील की है कि तुरंत सामुदायिक किचन और सुखा राशन की व्यवस्था की जाए. मुखिया ने नाव और राहत सामग्री को नाकाफी बताते हुए स्थानीय प्रशासन को लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया है. राज बघार पंचायत का 16 में से 16 गांव पूरी तरह जलमग्न है. ना मवेशियों के लिए चारा है, ना लोगों के लिए खाना.

गंगा की बाढ़ से जिंदगी ठप

पीड़ित कहते हैं जब सरकार मदद नहीं कर रही, तो मुखिया भी क्या करेगा. गंगा की बाढ़ ने यहां जिंदगी ठप कर दी है. अब गांव वाले बस आस लगाए बैठे हैं कि राहत सामग्री, नाव और सरकारी मदद जल्द पहुंचे, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं. यह बाढ़ न केवल गांव की जमीन को, बल्कि लोगों की उम्मीदों को भी डुबो रही है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰