आज देशभर में मनाई जा रही है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी , मथुरा और वृंदावन सजकर तैयार , रात 11:59 बजे से 12:45 बजे के बीच होगी महा आरती

भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन ‘जन्माष्टमी’ को मनाने के लिए यूपी का मथुरा और वृंदावन सजकर तैयार है। देश के अलग-अलग शहरों के अलावा दुनियाभर से ऋद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगे। श्री कृष्ण जन्मस्थान के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, अयोध्या, काशी और प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश के सभी मंदिरों में उत्सव के लिए जबरदस्त तैयारी की गई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 16 अगस्त 2025, 07:18 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज देशभर में मनाई जा रही है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी , मथुरा और वृंदावन सजकर तैयार , रात 11:59 बजे से 12:45 बजे के बीच होगी महा आरती
Photo: UB India News Archive

भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन ‘जन्माष्टमी’ को मनाने के लिए यूपी का मथुरा और वृंदावन सजकर तैयार है। देश के अलग-अलग शहरों के अलावा दुनियाभर से ऋद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगे। श्री कृष्ण जन्मस्थान के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, अयोध्या, काशी और प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश के सभी मंदिरों में उत्सव के लिए जबरदस्त तैयारी की गई है। अनुमान जताया जा रहा है कि इस बार लगभग 60 लाख ऋद्धालुओं के मथुरा-वृंदावन आने की उम्मीद है। मथुरा और वृंदावन के होटलों में ऋद्धालु पहले से ही बुकिंग करा चुके हैं। ऋद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में कई तरह के बड़े बदलाव किए गए हैं। साथ ही कुछ रूट्स भी डायवर्ट किए गए हैं। भगवान श्री कृष्ण के भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसलिए मंदिरों के खुलने और बंद होने का समय भी बढ़ा दिया गया है। ड्रोन से लेकर पुलिस इंतजाम तक, सरकार की तरफ से सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

श्री कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले ही कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में बड़ी संख्या में कान्हा के भक्त उमड़ पड़े हैं। शहर के बाजार भी जन्माष्टमी उत्सव मनाने के लिए आए नाचते-गाते भक्तों से भरे हुए हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 

पंचांग (Panchang) के अनुसार इस साल भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त 2025 की रात्रि को 11:50 बजे से लेकर 16 अगस्त 2025 को रात्रि 09:35 बजे रहेगी. चूंकि 16 अगस्त 2025 को अष्टमी तिथि पूरे दिन सूर्यास्त के बाद भी रात्रि 09:35 बजे तक रहेगी, इसलिए सभी वैष्णव और गृहस्थ लोग 16 को इस महापर्व को मनाएंगे. मथुरा में भी 16 अगस्त 2025 के दिन ही जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

जन्माष्टमी पूजा की सामग्री 

यदि आप चाहते हैं कि जन्माष्टमी की पूजा सुकून के साथ करें तो आपको पूजा से पहले सारी उसकी सामग्री इकट्ठा करके अपने पास रख लेना चाहिए. जन्माष्टमी की पूजा के लिए चौकी, उस पर बिछाने वाला पीला कपड़ा, कान्हा की मूर्ति अथवा उनका चित्र या फिर लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) की मूर्ति, भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार करने के लिए वस्त्र, मोरमुकुट, मोर पंख, बांसुरी, आभूषण, शंख, तुलसी दल, अक्षत, रोली, चंदन, केसर, पुष्प, माला, शुद्ध जल, जल रखने के लिए पात्र, कलश, गंगाजल (Gangajal), दूध, दही, धूप, दीप, शुद्ध घी, मक्खन, पंचामृत, धनिया पंजीरी केसर, नारियल कपूर, पान, सुपारी, मौली, शक्कर, साफ कपड़ा, कान्हा के लिए झूला, आदि रख लें.

Latest and Breaking News on NDTV

जन्माष्टमी पर कैसे करें कान्हा की पूजा

जन्माष्टमी के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद ईशान कोण में चौकी पर भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति को पीला कपड़ा बिछाकर रखें. इसके स्वयं भी अपने लिए आसन बिछाएं और उस पर बैठकर सबसे पहले पवित्र जल से खुद पर और उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण पर छिड़कें. इसके बाद भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को देखकर उनका ध्यान करते हुए पूजा को सफल बनाने की प्रार्थना करें.

इसके पश्चात् भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति या फिर लड्डू गोपाल को एक बड़े पात्र या फिर परात में रखकर  पहले से तैयार किये गये दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल मिलाकर बनाए गये पंचामृत से अभिषेक करें. इसके बाद उन्हें शुद्ध जल से स्नान कराएं और साफ कपड़े से मूर्ति को पोंछकर कान्हा का वस्त्र, आभूषण आदि पहनाकर पूरा श्रृंगार करें.

Latest and Breaking News on NDTV

फिर उन्हें यदि उपलब्ध है तो गोपी चंदन या फिर रोली, हल्दी, या केसर का तिलक लगाएं. फिर भगवान को पुष्प-माला, दूर्वा अर्पित करें. इसके बाद भगवान को नैवेद्य, फल, पान, सुपारी आदि अर्पित करने के बाद उस पर से जल फेर दें. भगवान का विधि-विधान से पूजा करने के बाद भगवान श्री कृष्ण की चालीसा (Krishna Chalisa), मंत्र, स्तोत्र आदि का पाठ करें. पूजा के अंत में श्री कृष्ण की आरती करते हुए पूजा में कमीपेशी के लिए माफी और मनचाहा वरदान मांगें.

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा के नियम 

  • जन्माष्टमी पर पूजा करने वाले कृष्ण भक्त को तन और मन से पवित्र होकर ही पूजा करना चाहिए.
  • जन्माष्टमी के दिन कृष्ण के साधक को किसी देवालय में जाकर कान्हा के दिव्य स्वरूप का दर्शन करना चाहिए.
  • जन्माष्टमी के दिन अन्न का सेवन न करें, लेकिन यह नियम बच्चों, बुजुर्गो और मरीजों पर पूरी तरह से लागू नहीं होते हैं. जो लोग किसी कारणवश व्रत रखने में असमर्थ हैं, वे अपनी आस्था और सामर्थ्य के अनुसार जितना संभव हो सके उतने ही नियमों का पालन करें.
  • जन्माष्टमी पर यदि किसी कारण देवालय न जा सकें या फिर घर में भी पूजा करने में असमर्थ हों तो उनकी मानसिक पूजा करें.
  • जन्माष्टमी के दिन किसी पर क्रोध न करें और न ही किसी के लिए मुख से अपशब्द निकालें.
  • जन्माष्टमी के दिन भगवान को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने के साथ तुलसी दल अवश्य अर्पित् करें.
  • जन्माष्टमी की रात भगवान श्री कृष्ण की पूजा के बाद उनके मंत्र का जाप या फिर भजन कीर्तन करें.
Latest and Breaking News on NDTV

भगवान श्री कृष्ण के मंत्र

ज्योतिषविदों के अनुसार यदि आप इस जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण की मंत्र (Krishna Mantra) के जरिए साधना करना चाहते हैं या फिर उनकी कृपा से किसी मंत्र को सिद्ध करना चाहते हैं तो इसके लिए 15 अगस्त की रात्रि सबसे अधिक शुभ और फलदायी रहेगी. आप इस दिन अपनी आस्था और सुविधा के अनुसार नीचे दिये गये किसी भी मंत्र का जप कर सकते हैं.

ॐ कृष्णाय नमः
ॐ क्लीं कृष्णाय नमः
ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय नम:

वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनम्,
देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्.

हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे,
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे.

Latest and Breaking News on NDTV

भगवान श्री कृष्ण की आरती

आरती कुंजबिहारी की,
गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला।
श्रवन में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला।
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की.
गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली.
लतन में ठाढ़े बनमाली; भ्रमर सी अलक,
कस्तूरी तिलक, चंद्र सी झलक; ललित छवि श्यामा प्यारी की.
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की… आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…

कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं.
गगन सों सुमन रासि बरसै;
बजे मुरचग मुधर मिरदंग, ग्वालिन संग;
अतुल रति गोप कुमारी की.
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की… आरती कुंजबिहारी की… श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…

जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्रीगंगा.
स्मरन ते होत मोह भंगा;
बसी शिव शीश, जटाके बीच, हरै अघ कीच;
चरन छवि श्रीबनवारी की.
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की… आरती कुंजबिहारी की… श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…

चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू
चहुँ दिसि गोपि ग्वाल धेनू;
हंसत मृदु मंद, चांदनी चंद, कटत भव फंद;
टेर सुनु दीन भिखारी की.
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की… आरती कुंजबिहारी की… श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…

 

16 अगस्त को देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद (अगस्त-सितंबर) महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर आधी रात में हुआ था। श्री कृष्ण का जन्म धर्म की रक्षा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी भी कहा जाता है और यह त्योहार भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰