यूरोपियन नेताओ की मौजूदगी में जेलेंस्की और अडोनाल्ड ट्रंप के बिच आज वॉशिंगटन में होगी बड़ी बैठक…….

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आज व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात का एजेंडा रूस-यूक्रेन जंग रोकना है। ट्रम्प ने तीन दिन पहले ही यूक्रेन जंग को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। 3 घंटे मीटिंग के बाद भी यह बातचीत बेनतीजा रही थी। ट्रम्प पहले ही कह चुके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 18 अगस्त 2025, 05:36 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूरोपियन नेताओ की मौजूदगी में जेलेंस्की और अडोनाल्ड ट्रंप के बिच आज वॉशिंगटन में होगी बड़ी बैठक…….
Photo: UB India News Archive

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आज व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात का एजेंडा रूस-यूक्रेन जंग रोकना है। ट्रम्प ने तीन दिन पहले ही यूक्रेन जंग को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। 3 घंटे मीटिंग के बाद भी यह बातचीत बेनतीजा रही थी। ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि जंग रोकने के लिए यूक्रेन को रूस से जमीन की अदला-बदली करनी होगी। ऐसे में आज की मुलाकात में एक बार फिर से इस मुद्दे पर बात हो सकती है।

इस मीटिंग में ट्रम्प और जेलेंस्की के अलावा ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी और नाटो महासचिव मार्क रूटे मौजूद रहेंगे।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिकी प्रेसिडेंट से मिलने के लिए वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं. आज की तारीख यूक्रेन-रूस और अमेरिका, तीनों के लिए बेहद खास है. रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से चल रहे युद्ध का अगला मोड़ क्या होगा, ये आज तय हो जाएगा. ट्रंप ने पहले पुतिन से मुलाकात की, जिसके बाद समझौते का एक मौसादा लेकर वे जेलेंस्की से मिलने वाले हैं. ट्रंप की पूरी कोशिश होगी कि वे इस समझौते के लिए जेलेंस्की को किसी भी तरह से मनाएं क्योंकि अब इस युद्ध के साथ उनके मौजूदा कार्यकाल की साख जुड़ी हुई है. वहीं यूक्रेन चाहेगा कि उसे किसी भी तरह से रूस के आगे झुकना न पड़े. अगर ये समझौता हो जाता है, तो रूस के लिए ये सबसे फायदेमंद स्थिति होगी. 
रविवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें उसने यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने का समर्थन किया है. ट्रंप के साथ जेलेंस्की की पिछली मुलाकात कुछ ज्यादा अच्छी नहीं थी, ऐसे में इस बार वे यूरोपीय देशों के समर्थन के साथ वहां पहुंच रहे हैं. इस बार वे ट्रंप पर यूरोपीय देशों का दबाव बनाने चाहते हैं लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को मनाने के लिए क्या कार्ड रखा है, ये तो वही जानते हैं. 
जेलेंस्की के तेवर इस बार तीखे 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका पहुंचने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर जवाब देते हुए कहा है कि यूक्रेन और रूस की लड़ाई में फर्क है क्योंकि यूक्रेन अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है. ऐसे में पुतिन को इस युद्ध को खत्म करना होगा. अमेरिका पहुंचकर जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि कोई भी नया समझौता ऐसा न हो जिससे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भविष्य में फिर से हमला करने का मौका मिल जाए. उन्होंने 2014 में क्रीमिया पर रूस के कब्जे और डोनबास क्षेत्र में हमलों का उदाहरण दिया. ज़ेलेंस्की ने कहा- हम सभी चाहते हैं कि यह युद्ध जल्दी और भरोसेमंद तरीके से खत्म हो. लेकिन शांति स्थायी होनी चाहिए ना कि वैसी जैसी पहले थी, जब यूक्रेन को क्रीमिया और डोनबास छोड़ने को मजबूर किया गया और पुतिन ने इसका फायदा उठाकर फिर हमला किया.’ उन्होंने ट्रंप की क्राइमिया वाली बात पर साफ किया है कि तब यूक्रेन को क्राइमिया छोड़ने के लिए मजबूर किया गया, जिसकी वजह से रूस ने दोबारा हमले किए. 

जेलेंस्की का तीन मुद्दों पर फोकस रहेगा

ट्रम्प के साथ मीटिंग में जेलेंस्की का मुख्य फोकस तीन मुद्दों पर रहेगा। 1- यूक्रेन में आम लोगों की हत्याएं बंद हो, 2- रूस पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाए जाएं, 3- पहले स्थायी सीजफायर हो फिर सुरक्षा गारंटी मिले।

इसके अलावा जेलेंस्की यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच त्रिपक्षीय बैठक का समर्थन कर चुके हैं। ट्रम्प के साथ इस मुलाकात में जेलेंस्की का जोर इस बात पर भी रहेगा कि किसी भी समझौते में यूक्रेन की सुरक्षा और संप्रभुता को प्राथमिकता दी जाए।

पुतिन का यूक्रेन के 20% हिस्से पर कब्जा छोड़ने से इनकार

रूस ने यूक्रेन के करीब 20% हिस्से, यानी लगभग 1 लाख 14 हजार 500 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर रखा है। इसमें क्रीमिया, डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

रूस इन क्षेत्रों को अपनी सामरिक और ऐतिहासिक धरोहर मानता है और इन्हें छोड़ने को तैयार नहीं है।

पुतिन साफ कह चुके हैं कि यूक्रेन से शांति को लेकर बातचीत तभी हो सकती है जब यूक्रेन, रूस के कब्जाए गए क्षेत्रों से अपना दावा छोड़े और उन इलाकों को रूस के हिस्से के रूप में स्वीकारे।

वार्ता से पहले ट्रंप धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की से मिलने से पहले ही उन्हें धमकी दे दी है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर बाकायदा पोस्ट करते हुए लिखा है कि जेलेंस्की ही इस युद्ध को खत्म कर सकते हैं. इसके लिए उन्होंने उन्हें क्राइमिया पर साल 2014 में रूस के कब्जे को याद दिलाया, जब ओबामा की सरकार थी और क्राइमियायूक्रेन को वापस नहीं मिल सका था. इसके अलावा उन्हें उस वक्त नाटो में शामिल भी नहीं होने दिया गया था, जिसका रूस लंबे समय से विरोध कर रहा था.

ट्रंप की ये पोस्ट जेलेंस्की को सीधी धमकी है कि अगर वे शांति वार्ता की शर्तों को नहीं मानेंगे तो नुकसान उनका ही है. ट्रंप का कहना है कि 12 साल बाद भी वे कितना भी चाहें नाटो में उन्हें एंट्री नहीं मिल सकती, तो बेहतर है कि रूस की बात मानकर युद्ध ही खत्म कर दें.

यूरोपियन नेता जाएंगे जेलेंस्की के साथ?
फ्रांसजर्मनीब्रिटेन और इटली के नेता सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. यह बातचीत कई देशों, विशेषकर भारत, के लिए आर्थिक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. रविवार को हुई बैठक में यूरोपीय नेताओं ने अमेरिका की सुरक्षा गारंटी की बात का स्वागत किया, लेकिन स्पष्ट किया कि यूक्रेन की भागीदारी के बिना किसी भी क्षेत्रीय समझौते पर बात नहीं हो सकती.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰