रूस-यूक्रेन में शांति की संभावना को लेकर व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से की चर्चा…..

दुनियाभर की नजर इन दिनों अमेरिका, रूस और यूक्रेन पर है। कारण है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के उद्देश्य से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इसके बाद सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 19 अगस्त 2025, 02:57 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रूस-यूक्रेन में शांति की संभावना को लेकर व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से की चर्चा…..
Photo: UB India News Archive

दुनियाभर की नजर इन दिनों अमेरिका, रूस और यूक्रेन पर है। कारण है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के उद्देश्य से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इसके बाद सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में बैठक की। इस बैठक के बाद ट्रंप ने दोनों देशों को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच शांति वार्ता कराने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रंप ने यह जानकारी व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं और जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद दी।

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने पुतिन से फोन पर बात की। इसके बाद उन्होंने जेलेंस्की और पुतिन के बीच एक बैठक की योजना बनानी शुरू की है। हालांकि अभी बैठक के लिए स्थान अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन हम जल्दी ही इसके लिए स्थान तय करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह खुद दोनों नेताओं के साथ एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन भी करेंगे। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा कि रूस-यूक्रेन में शांति की संभावना को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बातचीत से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पुतिन ने भी जेलेंस्की से मिलने पर सहमति जताई है।
यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी का प्रस्ताव

इसके साथ ही ट्रंप ने इससे पहले कहा कि इस संभावित शांति समझौते के तहत उन्होंने यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने पर भी चर्चा की है, जिसमें यूरोपीय देश मुख्य भूमिका निभाएंगे और अमेरिका के साथ समन्वय करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि रूस अब भी यूक्रेन को नाटो में शामिल करने के खिलाफ है, लेकिन पश्चिमी सुरक्षा गारंटी देने को तैयार हो सकता है।

बैठक में ये यूरोपीय नेता रहे मौजूद

जेलेंस्की के साथ यूरोपीय नेताओं, जैसे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कियर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब, नाटो महासचिव मार्क रूट और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहे।

पुतिन और जेलेंस्की से एक साथ बैठक करेंगे ट्रंप

ट्रंप ने इस बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ में कहा, ‘रूस और यूक्रेन में शांति की संभावना को लेकर सभी बहुत खुश हैं। बैठकों के समापन पर मैंने राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया। राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच एक निश्चित स्थान पर बैठक की तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं। जल्द ही हम दोनों राष्ट्रपति से भी मिलेंगे।’

यूक्रेन को सुरक्षा की पूरी गांरटी

व्हाइट हाउस में बैठक खत्म होने के बाद ट्रंप ने ये भी कहा कि ओवल ऑफिस में हुई बैठक के दौरान हमने यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर चर्चा की है, जो अमेरिका के साथ समन्वय में विभिन्न यूरोपीय देशों द्वारा प्रदान की जाएगी। रूस-यूक्रेन के लिए शांति की संभावना को लेकर सभी बहुत ज्यादा खुश हैं।

15 अगस्त को ट्रंप ने पुतिन के साथ की थी बैठक

यह बैठक ट्रंप और पुतिन की 15 अगस्त 2025 को अलास्का में हुई मुलाकात के बाद हुई, जो बिना किसी ठोस समझौते के समाप्त हुई थी। अमेरिका ने अब तक यूक्रेन को 130.6 अरब डॉलर की सहायता दी है, जिसमें 73.6 अरब डॉलर सैन्य सहायता शामिल है।

बैठक से पहले ट्रंप ने क्या कहा था?
गौरतलब है कि बैठक से ठीक पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जेलेंस्की युद्ध तुरंत खत्म कर सकते हैं अगर वह समझौते के लिए तैयार हों। ट्रंप ने साफ संकेत दिया कि यूक्रेन क्रीमिया वापस नहीं पा सकता और न ही नाटो में शामिल हो सकता। उन्होंने दावा किया कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। इस पर जेलेंस्की ने जवाब दिया कि युद्ध को जल्दी और स्थायी रूप से खत्म करने की सभी की इच्छा है, लेकिन शांति अस्थायी नहीं बल्कि टिकाऊ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रीमिया और डोनबास की तरह रूस को फिर से हमला करने का मौका नहीं मिलना चाहिए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰