बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज अठवां दिन , पूर्णिया से अररिया पहुंच जनसभा को करेंगे संबोधित …………………

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का अठवां दिन है. आज राहुल और तेजस्वी दोपहर में 11ः30 बजे अररिया पहुंचेंगे. जहां जनसभा को संबोधित करेंगे. वोटर अधिकार यात्रा के 8वें दिन पूर्णिया में राहुल गांधी ने बुलेट चलाई। इस दौरान उनके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे दिखे। राहुल ने 2KM तक बाइक चलाई। इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 24 अगस्त 2025, 06:27 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज अठवां दिन , पूर्णिया से अररिया पहुंच जनसभा को करेंगे संबोधित …………………
Photo: UB India News Archive

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का अठवां दिन है. आज राहुल और तेजस्वी दोपहर में 11ः30 बजे अररिया पहुंचेंगे. जहां जनसभा को संबोधित करेंगे. वोटर अधिकार यात्रा के 8वें दिन पूर्णिया में राहुल गांधी ने बुलेट चलाई। इस दौरान उनके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे दिखे। राहुल ने 2KM तक बाइक चलाई।

इस दौरान उनका एक समर्थक अचानक से सामने आ गया। राहुल कुछ समझ पाते इससे पहले उसने लोकसभा में नेता विपक्ष को किस किया। तबतक सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए और उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया।

वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बुलेट पर नजर आए। उनके पीछे बॉडीगार्ड था। यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ-साथ मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्‌टाचार्य के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं।

पूर्णिया से अररिया जाने के दौरान जलालगढ़ ब्लॉक में राहुल गांधी ने ढाबे पर रुककर चाय पी। करीब 30 मिनट तक वो ढाबे पर रुके। ढाबे वाले से हालचाल भी पूछा।

आज शाम राहुल गांधी दिल्ली जाएंगे। कल सोमवार को यात्रा में एक दिन का ब्रेक होगा। 26 अगस्त को प्रियंका गांधी भी वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगी।

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी वोटर अधिकार यात्रा के तहत शनिवार देर रात पूर्णिया जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के गौरा मोड़ स्थित ठहराव स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद साथ राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और भाकपा महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। जहां स्थानीय लोगो व नेताओ ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। वही सभी नेताओं ने टेंट सिटी और पंडाल परिसर में रात्रि विश्राम किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान सरकारों ने ऐसी हालत कर दी है कि बिहार बेरोजगारी का केंद्र बना हुआ है। उस पर केंद्र सरकार वोट की चोरी अलग से चुनाव आयोग के साथ मिलकर कर रही है। नोटबंदी, गलत जीएसटी और ऐसी ही अनेक नीतियों के कारण केंद्र की मोदी सरकार आपका सारा धन अदानी और अंबानी को सौंप रही है। बिहार का किसान मर रहा है। मगर उसे बैंक लोन नहीं दे रहे हैं। केंद्र सरकार ने पहले बेरोजगारी का केंद्र बिहार को बनाया। अब नई चीज शुरू कर दी है। संविधान ने हर वयस्क व्यक्ति को वोट देने का अधिकार दिया है। मगर उस अधिकार को भी छीना जा रहा है। बिहार में हर वोट की चोरी की जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी हालत में वोट की चोरी नहीं होने दी जाएगी।

कटिहार के कदवा प्रखंड मुख्यालय चौराहे पर वोटर अधिकार यात्रा के तहत कटिहार में यात्रा के अंतिम पड़ाव में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार में बदलाव के लिए लोगों का साथ चाहिए। पब्लिक सेक्टर हो या फिर सेना, हर जगह का दरवाजा केंद्र सरकार ने आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। इन सब बंद रास्तों को अब लोगों की मदद से खोला जाएगा। इसके लिए सरकारों का परिवर्तन आवश्यक है। सभा के बाद राहुल गांधी अपने काफिले के साथ पूर्णिया के गौरा पंचायत में रात्रि विश्राम के लिए चले गए।

वोटरों के साथ किया जा रहा भेदभाव : तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में वोट की चोरी करने की साजिश हो रही है। इस समय वोट को सुरक्षित करने का वक्त है। उन्होंने वोटरों के साथ मतभेद करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला। कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां-वहां मुझपर एफआईआर कराते हैं। इन एफआईआर से तेजस्वी डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि नया बिहार बनेगा। सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक विकास करने वाली सरकार बनाएंगे जिसमें पढ़ाई, लिखाई, कमाई की बात होगी। आईटी पार्क बनेगा। इस दौरान मंच पर भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी अपनी बात रखी। कदवा विधायक शकील अहमद खान ने मंच संचालन किया। इस दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार सांसद तारिक अनवर, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी, अलका लांबा, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, बलरामपुर विधायक महबूब आलम आदि मौजूद थे।

सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त: कार्यक्रम की सुरक्षा में एसपीजी के साथ-साथ पूर्णिया जिले के एक दर्जन थानाध्यक्ष और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। टेंट सिटी में आम लोगों की प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा और फोटोग्राफी तक की इजाज़त नहीं दी गई।

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के कोढ़ा में आज वोट चोरी के खिलाफ जारी जन-आंदोलन को नई ऊर्जा मिली, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ पूर्णिया के लोकप्रिय सांसद पप्पू यादव भी वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हजारों लोगों की मौजूदगी में यह संदेश दिया गया कि जनता के मताधिकार से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा और वोट चोरी के खिलाफ मजबूत संघर्ष जारी रहेगा।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब वोट चोरी के खिलाफ संगठित हो चुकी है। राहुल गांधी ही देश की एकमात्र उम्मीद हैं, जो लोकतंत्र की रक्षा और भारत को जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान ने जनता को वोट की ताकत दी है और इसे कोई छीन नहीं सकता। इस मौके पर पप्पू यादव ने कोढ़ा क्षेत्र के उन आदिवासी मूल निवासियों को भी राहुल गांधी से मिलवाया, जिनका नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। इन आदिवासी भाई-बहनों ने राहुल गांधी को बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने मतदान किया था, लेकिन इस बार बिना जानकारी दिए उनका नाम सूची से हटा दिया गया। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह केवल चुनावी गड़बड़ी नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उनका संदेश साफ था-वोट चोरी नहीं चलेगी। यात्रा के दौरान पप्पू यादव ने राहुल गांधी को कोसी और सीमांचल की पहचान मखाना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मखाना यहां की कृषि अर्थव्यवस्था और किसानों की जीविका का अहम हिस्सा है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की जरूरत है।

राहुल गांधी के स्वागत को लेकर पूर्णिया सज धजकर तैयार है। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा से लेकर कसबा तक करीब 30 किलोमीटर की यात्रा के दौरान हजारों होर्डिंग्स लगाए गए हैं। गांव में हर नुक्कर के अलावा शहर के चौक-चौराहे पर नेता विपक्ष का स्वागत किया जायेगा। दिल्ली के हाई प्रोफाइल नेता गांवों की गलियों से होकर गुजरेंगे। इसको लेकर लोग भी उत्साहित हैं। 24 को सुबह सात बजे मतदाता अधिकार यात्रा गौरा पंचायत से रवाना होगी। गौरा पंचायत से वह खुली जीप पर सवार होकर बेलौरी तक पहुंचेंगे। इसके बाद खुश्कीबाग से लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर होते हुए रामबाग तक पद यात्रा करेंगे। फिर पूर्णिया सिटी और कसबा होते हुए वह अररिया जिला में प्रवेश कर जाएंगे। राहुल गांधी के मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजामात किए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष के वोटर अधिकार यात्रा के रूट चार्ट के अनुसार लगातार गश्त के साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है। रूट में पड़ने वाले ऊंचे-ऊंचे भवनों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को पहले से ही सक्रिय एवं सजग रहने का निर्देश दिया गया।

वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए सांसद पप्पू यादव

पूर्णिया: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए। यह यात्रा बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के कोढ़ा में हुई। पप्पू यादव ने राहुल गांधी से आदिवासी समाज के लोगों को मिलवाया। इन लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था। पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी ही देश की एकमात्र उम्मीद हैं। वह लोकतंत्र की रक्षा और भारत को जोड़ने का काम कर रहे हैं।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में आधी रात को फहराया गया तिरंगा…………
पूर्णिया

बिहार में आधी रात को फहराया गया तिरंगा…………

देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. सुबह सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन बिहार के पूर्णिया में आजादी का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है. यहां 14 और 15 अगस्त की दरमियानी रात को ही तिरंगा फहराने की खास परंपरा है. पूर्णिया शहर के भट्ठा […]

UB India News15 अग॰
चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….
पश्चिम बंगाल

चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच तीखी टक्कर की संभावना है. इसी क्रम में पड़ोस के राज्यों के सीमावर्ती जिलों में भी हलचल तेज है और इसी आधार पर बिहार में भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किए […]

UB India News26 मार्च
समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………
पटना

समृद्धि यात्रा… CM पूर्णिया में आज ₹485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात ……………

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन है. जिसके तहत वे पूर्णिया जिले के प्रवास पर रहेंगे. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे जिले की अधिष्ठात्री देवी मां पूरण देवी मंदिर पहुंचेंगे. […]

UB India News12 मार्च
सीमांचल से अमित शाह ने फूंका घुसपैठ मुक्त भारत का शंखनाद
पूर्णिया

सीमांचल से अमित शाह ने फूंका घुसपैठ मुक्त भारत का शंखनाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे सीमांचल के तीन अलग-अलग जिलों में कई राउंड की बैठक कर रहे हैं। सबसे पहले 25 फरवरी को किशनगंज में सेना के अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अररिया में नेपाल सीमा पर स्थित लेटी (Letti) सीमा […]

UB India News27 फ़र॰
सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार, आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा
खास खबर

सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार, आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा

सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान चोट लगने के कारण उनके सिर में दर्द है, साथ ही धड़कन बढ़ने से उन्हें तकलीफ हो रही है। इससे पहले पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को […]

UB India News7 फ़र॰
गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………
पटना

गड़बड़ी करने वाले अफसरों को श्मशान तक ढूंढेंगे……………

पूर्णिया में शुक्रवार को डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनता दरबार में एक विधवा महिला बीबी नासरीन बानो अपने बच्चों के साथ पहुंची। डिप्टी CM ने उसे बैठने को कहा। महिला ने बताया कि मेरे पति के मरने के बाद कुछ लोगों ने फर्जी पेपर बनाकर […]

UB India News26 दिस॰
पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला
पूर्णिया

पूर्णिया में दिखी तेजस्वी-पप्पू यादव की जुगलबंदी, बिना नाम लिए मंत्री लेसी सिंह पर बोला हमला

तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए स्थानीय विधायक और मंत्री लेसी सिंह पर तीखा हमला बोला, जिससे सभा में उत्साह भर गया। तेजस्वी ने कहा कि धमदाहा में राशन चोर घूम रहा है। यह चुनाव राशनचोरों, मुनाफाखोरों और भ्रष्टाचारियों से बदला लेने का है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राष्ट्रीय […]

UB India News7 नव॰
क्‍या एयरपोर्ट की सौगात से बदलेगा पूर्णिया का सियासी गणित ?
पूर्णिया

क्‍या एयरपोर्ट की सौगात से बदलेगा पूर्णिया का सियासी गणित ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पूर्णिया के सियासी गिलयों में गहमागहमी भरा माहौल है. सोमवार को वो पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और मखाना बोर्ड की स्थापना भी करेंगे. चुनावी नजरिए से देखें तो ये दौरा खास है, क्योंकि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली सात विधानसभा सीटें, अमौर, बायसी, कसबा, बनमनखी, […]

UB India News15 सित॰
PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया में 35,561 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन………
पूर्णिया

PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया में 35,561 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन………

PM नरेंद्र मोदी आज पूर्णिया आ रहे हैं। यहां वे 35,561 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम दो बड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। पहले पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम करीब 3 घंटे पूर्णिया में रुकेंगे। पीएम मोदी दोपहर ढाई बजे एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम […]

UB India News15 सित॰