बाजार के लिए शुरू होने वाले हफ्ते में दो दिन काफी अहम………………

शेयर बाजार के लिए 25 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते में दो दिन काफी अहम है। 26 और 28 अगस्त को बाजार में रिवर्सल दिख सकता है। वहीं 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के कारण बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा 4 कारोबारी दिन वाले इस हफ्ते में ग्लोबल मार्केट के संकेत, अमेरिकी टैरिफ से लेकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 24 अगस्त 2025, 07:53 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बाजार के लिए शुरू होने वाले हफ्ते में दो दिन काफी अहम………………
Photo: UB India News Archive

शेयर बाजार के लिए 25 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते में दो दिन काफी अहम है। 26 और 28 अगस्त को बाजार में रिवर्सल दिख सकता है। वहीं 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के कारण बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा 4 कारोबारी दिन वाले इस हफ्ते में ग्लोबल मार्केट के संकेत, अमेरिकी टैरिफ से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।

चलिए समझते हैं कि इस हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है…

सपोर्ट जोन: 24,850 / 24,806 / 24,670 / 24,538 / 24,480 / 24,350 / 24,140

सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। इन स्तरों पर खरीदारी का मौका मिल सकता है।

रेजिस्टेंस जोन: 24,978 / 25,083 / 25,145 / 25,322 / 25,434 / 25,566

रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। अगर निफ्टी रजिस्टेंस जोन को पार करता है, तो नई तेजी आ सकती है।

26 और 28 अगस्त को बाजार में उलटफेर की संभावना

वेल्थव्यू की रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 और 28 अगस्त को बाजार में उलटफेर की ज्यादा संभावना है। 27 अगस्त को छुट्टी होने की वजह से, पोजीशन रखने में ज्यादा सावधानी बरतें।

पिछले हफ्ते 22 अगस्त को ट्रेड रिवर्सल दिखा था

वेल्थव्यू एनालिटिक्स ने अपनी पिछली रिपोर्ट में 21-22 अगस्त को बाजार में ट्रेंड बदलने की संभावना जताई थी। और ठीक वैसा ही हुआ। 6 दिन की लगातार तेजी के बाद 22 अगस्त को बाजार में तेज उलटफेर देखने को मिला था। सेंसेक्स करीब 700 अंकर गिर कर बंद हुआ था।

अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं…

1. अमेरिका का 25% टैरिफ: 27 अगस्त से लागू होने वाले एडिशनल 25% टैरिफ के साथ भारतीय सामान पर कुल टैरिफ 50% हो जाएगा।

भारतीय सरकार ने कहा है कि 50% टैरिफ लागू होने के बाद लगभग 50 अरब डॉलर के भारतीय सामान प्रभावित होंगे। इस घटनाक्रम पर निवेशकों की नजर रहेगी

2. घरेलू आर्थिक आंकड़े: निवेशक भारत के आर्थिक आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखेंगे। इसमें HSBC मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज, और कंपोजिट PMI, साथ ही IIP और GDP के आंकड़े शामिल हैं। ये आंकड़े अर्थव्यवस्था की रफ्तार का अहम संकेत देंगे।

3. FII की बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) अगस्त में भी बिकवाली के मूड में रहे। 23 अगस्त तक उन्होंने 25,564 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस साल अब तक उनकी कुल बिकवाली 1,57,440 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। यह बाजार के मूड को प्रभावित कर सकता है।

4. अमेरिकी बाजार: वॉल स्ट्रीट की चाल अन्य बाजारों को भी प्रभावित करती है। भारतीय बाजारों पर भी इसका कुछ असर दिख सकता है।

  • डाउ जोंस इंडेक्स शुक्रवार को 846 अंक या 1.89% बढ़कर 45,631 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 97 अंक या 1.52% की बढत के साथ 6,467 पर बंद हुआ।
  • नैस्डैक कम्पोजिट 396 अंक या 1.88% नीचे 21,496 के स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा रूस -यूक्रेन के बीच फिर से बढ़ता तनाव युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीदों को कम कर रहा है। इन खबरों से कच्चे तेल की कीमतें भी करीब 1% बढ़ गईं है। ये भारत के लिए नकारात्मक है, क्योंकि भारत दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल आयातकों में से एक है।

5. तकनीकी स्तर: निफ्टी अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के सपोर्ट जोन के करीब है, जो कि 20-DEMA के आसपास 24,800 पर है।

रिलायंस ब्रोकिंग के रिसर्च हेड अजित मिश्रा के मुताबिक, “अगर निफ्टी इस स्तर से ऊपर बना रहता है, तो यह पहले 25,250 और फिर 25,400 की ओर बढ़ सकता है।

लेकिन अगर यह नीचे जाता है, तो यह 24,600 के आसपास सपोर्ट टेस्ट कर सकता है, और मजबूत बेस 24,350 पर मिल सकता है।”

इसके अलावा 28 अगस्त को मंथली एक्सपायरी है, जिसके आसपास बाजार में अस्थिरता (उतार-चढ़ाव) बढ़ सकती है। यह बाजार की चाल को प्रभावित कर सकती है।

सेंसेक्स 694 अंक नीचे 81,307 पर बंद हुआ था

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 22 अगस्त को सेंसेक्स 694 अंक गिरकर 81,307 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 214 अंक की गिरावट रही, ये 24,870 पर आ गया।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट रही, 7 ऊपर बंद हुए। एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील सहित कुल 12 शेयरों में 1% से 2.5% तक की गिरावट रही।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰