वोटर अधिकार यात्रा का आज 13 वां दिन बेतिया में है कार्यकर्म , PM मोदी को गाली देने के मामले में बड़ा एक्शन,पुलिस ने रिज़वी उर्फ राजा को किया गिरफ्तार ………….

कांग्रेस की सभा में पीएम मोदी को गाली देने के मामले में दरभंगा पुलिस ने रिज़वी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। दरभंगा के अतरबेल में रैली के दौरान मंच से प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहे गए थे। यह कार्यक्रम यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद ने करवाया था। बवाल होने के बाद नौशाद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 29 अगस्त 2025, 06:02 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वोटर अधिकार यात्रा का आज 13 वां दिन बेतिया में है कार्यकर्म , PM मोदी को गाली देने के मामले में बड़ा एक्शन,पुलिस ने रिज़वी उर्फ राजा को किया गिरफ्तार ………….
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस की सभा में पीएम मोदी को गाली देने के मामले में दरभंगा पुलिस ने रिज़वी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। दरभंगा के अतरबेल में रैली के दौरान मंच से प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहे गए थे। यह कार्यक्रम यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद ने करवाया था। बवाल होने के बाद नौशाद ने माफी मांग ली थी। उसका कहना है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने मंच से पीएम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

बीजेपी ने दर्ज कराई थी शिकायत

पीएम मोदी को गाली देने की धटना के बाद बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दरभंगा के कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कथित तौर पर दरभंगा जिले का है, जहां से बुधवार सुबह यात्रा शुरू हुई थी, जब राहुल गांधी, उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव मोटरसाइकिल पर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे।

नड्डा ने राहुल और तेजस्वी पर साधा निशाना

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। नड्डा ने एक वीडियो संदेश जारी कर गांधी और तेजस्वी यादव को ‘‘दो बिगड़ैल राजकुमार’’ कहा, जिन्होंने बिहार और इसकी संस्कृति को बदनाम किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आया है जिसमें कुछ अज्ञात लोगों को यात्रा के दौरान मंच से मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है।

नीतीश कुमार ने की निंदा
सीएम नीतीश कुमार ने भी इस मामले की आलोचना की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लिखा है, ‘दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्व॰ माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं,’

भीड़ का व्यवहार राजद की गुंडागर्दी जैसा-सम्राट चौधरी

इस मामले पर डिप्टी सीएम एवं भाजपा की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, ‘‘भीड़ का व्यवहार राजद की गुंडागर्दी जैसा था। और कांग्रेस सत्ता की अंधी चाहत में उपद्रवी व्यवहार को बर्दाश्त कर लेती है।’’ वीडियो क्लिप एक छोटे से मंच की है, जिस पर कोई प्रमुख नेता मौजूद नहीं था, लेकिन एक व्यक्ति माइक पर अपशब्द कह रहा था, जिसे सुना जा सकता था, लेकिन देखा नहीं जा सकता था और इस व्यक्ति को वहां खड़े लोगों ने फटकार लगाई। ‘

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि बुधवार को दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया. इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. जानकारी के मुताबिक यात्रा में शामिल कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ मोदी विरोधी नारे लगाए बल्कि अपशब्दों का भी प्रयोग किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

तू-तड़ाक की भाषा
विवाद तब और गहरा गया जब राहुल गांधी ने भी अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए तू-तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल किया. इसे लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है और राहुल गांधी व आरजेडी पर तीखा हमला बोला जा रहा है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल लोकतंत्र का अपमान है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और आरजेडी पर हमला करते हुए कहा—
राजनीति में हलचल तेज
इस पूरे मामले ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. एक ओर कांग्रेस और आरजेडी अपने कार्यक्रम को ‘जनता की आवाज़’ बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बीजेपी इसको लेकर विपक्षी दलों की भाषा और संस्कृति पर सवाल उठा रही है.

“वोटर अधिकार यात्रा”

आज “वोटर अधिकार यात्रा” बिहार में एक ऐतिहासिक आंदोलन के तौर पर चल रही है, जिसमें प्रमुख विपक्षी नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य नेता शामिल हैं. यह यात्रा चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों व वोटर सूची से नाम काटे जाने के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है.

आज के कार्यक्रम की जानकारी

  • आज, 29 अगस्त को बेतिया (पश्चिम चंपारण) में बड़ी वोटर अधिकार रैली आयोजित हो रही है, जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और कई वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं.

  • यात्रा के दौरान प्रमुख मुद्दे हैं: वोटर लिस्ट से नाम हटाने की शिकायतें, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, युवाओं का पलायन, और लोकतंत्र में भागीदारी.

  • इस आंदोलन की वजह बिहार में 65 लाख से अधिक वोटरों के नाम लिस्ट से हटने की खबर और सरकार व चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाना है.

यात्रा का महत्व

  • वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य है नागरिकों को उनके मताधिकार की अहमियत बताना और वोटर सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ लामबंद करना.

  • इसमें विपक्षी दलों द्वारा केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र को कमजोर करने एवं वोटर राइट्स पर हमला करने के आरोप लगाए गए हैं.

  • इस आंदोलन को आम जनता, युवाओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है, जिससे बिहार में बड़ा जनसैलाब उमड़ रहा है.

मुख्य नेतागण और सहयोगी

  • राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश साहनी, और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कई नेता यात्रा में शामिल हैं.

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी आज इस रैली में शामिल होने जा रहे हैं.

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा आज आम जनता को जागरूक करने, लोकतंत्र की रक्षा के लिए और वोटर लिस्ट से नाम कटने जैसे मुद्दों पर संघर्ष हेतु महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुकी है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
दुर्घटना

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक, कमला सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मंगलवार को इस साल का सबसे अधिक पानी इन नदियों में रिकॉर्ड किया गया। पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। वाल्मीकिनगर […]

UB India News15 जुल॰
मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत
खास खबर

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 14 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। मृतकों में चंदू कुमार, प्रमोद यादव, परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, […]

UB India News4 अप्रैल
मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर
दुर्घटना

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 की हालत गंभीर है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बीमार लोगों में से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला रघुनाथपुर […]

UB India News3 अप्रैल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज से समृद्धि यात्रा शुरू , पश्चिम चंपारण में 182 करोड़ की 161 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास …………….
पश्चिम चंपारण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज से समृद्धि यात्रा शुरू , पश्चिम चंपारण में 182 करोड़ की 161 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास …………….

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समृद्धि यात्रा शुरू करेंगे. वह पश्चिम चंपारण जिले से यात्रा शुरू करने वाले हैं. ये यात्रा का पहला चरण होगा. मोतिहारी में यात्रा के दौरान महिला आईटीआई, सेंटर और एक्सीलेंस के साथ साथ मजुराहा जाकर पुल निर्माण का कार्य देखेंगे. गांधी मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करने […]

UB India News16 जन॰
गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..
अध्यात्म

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब डेढ़ महीने पहले यह शिवलिंग एक ट्रेलर पर रवाना किया गया था. इस शिवलिंग को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया […]

UB India News5 जन॰
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल
खास खबर

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल

मोतिहारी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर कई लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मोतिहारी-गोपालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवा थाना […]

UB India News30 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………
पश्चिम चंपारण

बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के पहले नरेन्द्र मोदी ने चुनाव को ‘जंगलराज’ बनाम ‘सुशासन’ का मुकाबला बना दिया है। 9 नवम्बर की शाम को दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। मैच आखिरी ओवरों में दाखिल हो चुका है। बड़ा स्कोर चाहिए तो रन रेट बढ़ाना जरूरी है। ऐसे में […]

UB India News8 नव॰