मोदी, शी, पुतिन की होगी मुलाकात, ट्रंप के टैरिफ ने बदल दी दुनिया की डिप्लोमेसी………………….

इस वक्त अमेरिका समेत पूरी दुनिया की निगाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा पर है। अमेरिका के अखबारों में आज से ही बड़े बड़े लेख छपने लगे हैं कि अगर भारत, चीन और रूस मिल गए, तो अमेरिका का क्या होगा? अगर ट्रंप के टैरिफ के जवाब में भारत, चीन और रूस ने कारोबारी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 30 अगस्त 2025, 09:44 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मोदी, शी, पुतिन की होगी मुलाकात,  ट्रंप के टैरिफ ने बदल दी दुनिया की डिप्लोमेसी………………….
Photo: UB India News Archive

इस वक्त अमेरिका समेत पूरी दुनिया की निगाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा पर है। अमेरिका के अखबारों में आज से ही बड़े बड़े लेख छपने लगे हैं कि अगर भारत, चीन और रूस मिल गए, तो अमेरिका का क्या होगा? अगर ट्रंप के टैरिफ के जवाब में भारत, चीन और रूस ने कारोबारी गठजोड़ कर लिया, तो इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद दुनिया की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ. एक तरफ जहां रूस, भारत और चीन की तिकड़ी उभकर सामने आई है तो वहीं एक और गठजोड़ बनने के संकेत मिल रहे हैं जो ट्रंप की नींद उड़ा देने वाला है. चीन के खिलाफ क्वाड (QUAD) देशों का एक ग्रुप है जिसमें भारत, जापान और अमेरिका शामिल है. ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने इन देशों को अपनी सुरक्षा खुद मजबूत करने लिए बाध्य कर दिया है. 

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए बनेगा नया गठजोड़?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जापान दौरे पर हैं. तेजी से बदले जियोपॉलिटिक्स को देखें तो सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए क्वाड के बावजूद भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया अगल गठजोड़ बना सकते हैं? इस बात के संकेत इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि पीएम मोदी की जापान यात्रा से ठीक पहले टोक्यो के व्यापार वार्ताकार रयोसेई अकाजावा ने गुरुवार (28 अगस्त 2025) को आखिरी समय में अपनी अमेरिका दौरा यात्रा स्थगित कर दी.

रयोसेई अकाजावा को अमेरिका में जापान की ओर से प्रस्तावित 550 अरब डॉलर के निवेश पैकेज की पुष्टि को औपचारिक रूप देना था, जो ट्रंप के दंडात्मक टैरिफ को कम करने के लिए था. रयोसेई अकाजावा को पैकेज के फाइनेंशियल स्टेटमेंट पर चर्चा करनी थी, जैसे कि दोनों देशों के बीच रिटर्न का बंटवारा कैसे होगा. हालांकि, जापान ने कहा कि कुछ बिंदुओं पर अभी भी अमेरिका के साथ प्रशासनिक स्तर पर चर्चा की जानी बाकी है.

ट्रंप के टैरिफ का ऑस्ट्रेलिया ने खुलकर किया विरोध

जापानी व्यापार वार्ताकार की अमेरिकी यात्रा को रद्द करना और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग की ट्रंप की टैरिफ नीति की सार्वजनिक आलोचना करना, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका के लिए चिंता का संकेत है. ये घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब पीएम मोदी जापान के बाद SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे.

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका के तीन सहयोगी भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ट्रंप की आर्थिक नीतियों को खुद पर हमला मान रहे हैं. ट्रंप ने अमेरिका के साथ अपने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बावजूद ऑस्ट्रेलिया पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया है. इसके अलावा स्टील और एल्यूमीनियम पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया गया है, जिससे ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह प्रभावित हुआ है. ऑस्ट्रेलिया अब ट्रंप की फार्मास्यूटिकल्स पर 250 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी से चिंतित है.

कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक बैठक होने की उम्मीद थी, लेकिन इज़रायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ट्रंप के शिखर सम्मेलन से जल्दी चले जाने के कारण इसे अचानक रद्द कर दिया गया. ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में फिलिस्तीन को एक देश के रूप में मान्यता दे दी, जो अमेरिका को रास नहीं आया.

अमेरिका के ट्रेड डील से जापान और ऑस्ट्रेलिया नाराज

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज जुलाई में चीन का दौरा किया थाजहां उन्होंने शी चिनपिंग से मुलाकात कर ट्रेड को लेकर चर्चा कीजापान भी अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौते पर सहमति बनने के बावजूद ट्रंप की सख्त रणनीति से खुश नहीं है. उसने प्रस्तावित 550 अरब डॉलर के निवेश पैकेज पर वाशिंगटन के साथ असहमति व्यक्त की है और वार्ता को फिलहाल रोक दिया है.

हाल ही में चीन और जापान के बीच कूटनीतिक संबंधों में नरमी के संकेत मिले हैं. दोनों के बीच आर्थिक वार्ता, यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी गई है, लेकिन रणनीतिक और सुरक्षा संबंधी चिंताएं अभी भी बनी हुई हैभारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया इस समय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं. ट्रंप की ट्रेड नीति ने पुरानी चिंताओं को तोड़ते हुए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰