ट्रंप के बयान का पीएम मोदी ने दिया जवाब, क्या अमेरिका के साथ रिश्तों में गर्माहट के मिलने लगे संकेत…………….

अमेरिका और भारत के बीच लंबे समय से चली आ रही टैरिफ वॉर के बीच भारत ने जो कूटनीतिक चुप्पी की रणनीति अपनाई उसका असर दिखने लगा है. अमेरिका के बार-बार उकसाने के बावजूद भारत ने बेहद संयमित प्रतिक्रिया दी है, हालांकि उसने इशारों-इशारों में ट्रंप प्रशासन को कड़ा संदेश भी दे दिया. अब इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 6 सितंबर 2025, 06:26 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ट्रंप के बयान का पीएम मोदी ने दिया जवाब, क्या अमेरिका के साथ रिश्तों में गर्माहट के मिलने लगे संकेत…………….
Photo: UB India News Archive

अमेरिका और भारत के बीच लंबे समय से चली आ रही टैरिफ वॉर के बीच भारत ने जो कूटनीतिक चुप्पी की रणनीति अपनाई उसका असर दिखने लगा है. अमेरिका के बार-बार उकसाने के बावजूद भारत ने बेहद संयमित प्रतिक्रिया दी है, हालांकि उसने इशारों-इशारों में ट्रंप प्रशासन को कड़ा संदेश भी दे दिया. अब इस संदेश का असर दिख रहा है और दोनों देशों के रिश्तों में तनाव की बर्फ पिघलती नजर आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अपना ‘दोस्त’ बताया. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष रिश्ता है, जिसमें किसी तरह की चिंता की बात नहीं है. पीएम मोदी ने भी ट्रंप की बातों का सकारात्मक जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे रिश्तों के प्रति उनके सकारात्मक आकलन की गहराई से सराहना करता हूं और उसका पूरा प्रत्युत्तर देता हूं. भारत और अमेरिका के बीच एक बेहद सकारात्मक, भविष्य की ओर देखने वाली और व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है.’

ट्रंप के आक्रामक तेवर और भारत का धैर्य

दरअसल, दूसरी बार सत्ता में लौटने के बाद ट्रंप का रुख पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक रहा है. टैरिफ उनका सबसे बड़ा चुनावी और कूटनीतिक मुद्दा रहा है. कई बार उन्होंने विरोधियों के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जो शायद ही किसी और वैश्विक नेता से सुनी जाती हो. भारत भी उनकी इस आक्रामकता से अछूता नहीं रहा. कभी पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए, तो कभी भारत के खिलाफ सख्त बयान दिए. लेकिन दिलचस्प यह रहा कि भारत ने ज्यादातर मौकों पर संयमित चुप्पी साधी. जब जरूरत हुई, तभी संतुलित जवाब दिया. शायद इसकी वजह है कि ट्रंप सुबह कुछ कहते और शाम को कुछ और, ऐसे में भारत ने हर बार प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं समझी.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या बयान दिया था?

व्हाइट हाउस में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “मैं मोदी के साथ हमेशा मित्रवत रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष संबंध है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।”

राष्ट्रपति ट्रंप से भारत को खोने संबंधी उनके ट्रुथ सोशल पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ है। जैसा कि आप जानते हैं, मेरी (भारतीय प्रधानमंत्री) मोदी के साथ बहुत अच्छी बनती है। वह कुछ महीने पहले यहां आए थे, हम रोज गार्डन गए थे।”

भारत और अमेरिका के बीच चल रहा है व्यापारिक तनाव

ट्रंप की हाई टैरिफ की नीति की वजह से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव चल रहा है। दरअसल ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। ट्रंप की इस नीति से भारत में भी हड़कंप मचा हुआ है और जनता ट्रंप की आलोचना कर रही है। वहीं विपक्षी भी इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमलावर रवैया अपना रहे हैं।

ऐसे दौर में ट्रंप का पीएम मोदी को दोस्त कहना और पीएम मोदी द्वारा ट्रंप को धन्यवाद देना चर्चा में बना हुआ है।

लोगों का कहना है कि ट्रंप और मोदी का इस तरह एक दूसरे के प्रति नरम होना और बयान के जरिए दोस्ती की बात करना एक नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है। अब नया सवाल ये है कि ट्रंप टैरिफ को लेकर नरम रुख अपनाएंगे या नहीं?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰