ट्रंप के ‘चीन + भारत + रूस’ वाले ट्वीट के क्या हैं मायने……

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ट्वीट से वर्ल्ड ऑर्डर की नई तस्वीर हमारे सामने रखते दिख रहे हैं. जब से अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के खिलाफ टैरिफ बम फोड़ा है, भारत ने भी रूस और चीन के साथ रिश्तों को और मजबूत करने के लिए कदम उठाया है. ट्रंप खुद बोल रहे हैं कि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 6 सितंबर 2025, 07:52 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ट्रंप के ‘चीन + भारत + रूस’ वाले ट्वीट के क्या हैं मायने……
Photo: UB India News Archive

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ट्वीट से वर्ल्ड ऑर्डर की नई तस्वीर हमारे सामने रखते दिख रहे हैं. जब से अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के खिलाफ टैरिफ बम फोड़ा है, भारत ने भी रूस और चीन के साथ रिश्तों को और मजबूत करने के लिए कदम उठाया है. ट्रंप खुद बोल रहे हैं कि ‘‘लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है.” जब दुनिया को दिखने लगा कि ट्रंप चीन + भारत + रूस बनाम अमेरिका और उसकी कंपनी के रूप में नए ग्लोबल ऑर्डर की तस्वीर पेश कर रहे हैं, ट्रंप सहम गए और अपनी ही बात को काटते हुए कहने लगे कि मुझे नहीं लगता कि हमने भारत को खो दिया है. वो अब पीएम मोदी के साथ अपने “अच्छे रिश्ते” को याद कर रहे हैं. पीएम मोदी ने भी जवाब में कहा है कि वह ट्रंप की भावनाओं का सम्मान करते हैं.

चीन + भारत + रूस vs अमेरिका ऐंड कंपनी

दरअसल जबसे चीन में एससीओ समिट के दौरान भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक साथ की तस्वीर सामने आई है, ट्रंप संभलकर कदम रख रहे हैं. उन्होंने 5 सितंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “ऐसा लग रहा है कि हमने भारत और रूस को सबसे गहरे और अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है. उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो.”

यानी ट्रंप ने माना कि चीन, भारत और रूस एक साथ आ रहे हैं और वह यह जानते हैं कि इन तीन महाशक्तियों का आना ग्लोबल ऑर्डर को पूरी तरह बदलकर रख सकता है.

बाद में ट्रंप अपने बयान से पीछे हटते भी दिखें. राष्ट्रपति ट्रंप से जब इसी पोस्ट को लेकर एक पत्रकार ने सवाल किया और पूछा कि चीन के हाथों भारत को खोने के लिए आप किसे दोषी मानते हैं? तो इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमने उन्हें खो दिया है. मुझे निराशा है कि भारत रूसी तेल खरीद रहा है और मैंने उन्हें 50% टैरिफ लगाकर बता दिया है. लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरी रिश्ते अच्छे हैं. वह कुछ महीने पहले यहां आए थे, हम रोज गार्डन गए थे… हमने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी…”

ट्रंप की टिप्पणी बता रही ‘भारत एक छोटा देश नहीं है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता’: एक्सपर्ट

ट्रंप के अमेरिका ने “रूस और भारत को सबसे गहरे, सबसे अंधेरे चीन के हाथों खो दिया है” वाले बयान पर पश्चिम एशिया के रणनीतिकार वाइएल अव्वाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ट्रंप की यह टिप्पणी एक महत्वपूर्ण शक्ति और रणनीतिक खिलाड़ी के रूप में भारत के बढ़ते वैश्विक कद को दर्शाती है.

अव्वाद ने शुक्रवार को कहा कि ट्रंप के बयान में अफसोस दिखता है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार रणनीतिकार अव्वाद ने कहा, “मुझे लगता है कि उनके बयान से भारत के इस पोजिशन का संकेत मिलता है कि भारत एक छोटा देश नहीं है, एक उभरती हुई शक्ति है और एक ताकत है. अमेरिका भारत को खोना बर्दाश्त नहीं कर सकता. मुझे लगता है कि उनके बयान से यह बहुत स्पष्ट था. उन्हें संबंधों को पुनर्जीवित करने और उन्हें सामान्य ट्रैक पर वापस लाने के लिए डैमेज कंट्रोल करना चाहिए क्योंकि भारत ने बहुत समय बिताया है, और यहां तक ​​कि अमेरिका भी पिछले तीन दशकों से संबंधों को सुधारने और सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा है.”

अव्वाद ने क्षेत्रीय भू-राजनीति, विशेष रूप से इंडो-पैसिफिक में भारत की केंद्रीय भूमिका का उल्लेख करते हुए इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश “एक दूसरे को खोने का जोखिम नहीं उठा सकते”.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰