जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने अचानक किया इस्तीफा देने का ऐलान …………

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने अचानक इस्तीफा देने का ऐलान किया है। जुलाई में हुए संसदीय चुनाव में भारी हार की जिम्मेदारी लेने के लिए उनकी पार्टी की ओर से बढ़ती मांग के बाद रविवार को पद छोड़ने की मंशा जाहिर की। अक्टूबर में पदभार ग्रहण करने वाले इशिबा ने अपनी ही पार्टी के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 7 सितंबर 2025, 07:23 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने अचानक किया इस्तीफा देने का ऐलान …………
Photo: UB India News Archive

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने अचानक इस्तीफा देने का ऐलान किया है।  जुलाई में हुए संसदीय चुनाव में भारी हार की जिम्मेदारी लेने के लिए उनकी पार्टी की ओर से बढ़ती मांग के बाद रविवार को पद छोड़ने की मंशा जाहिर की।

अक्टूबर में पदभार ग्रहण करने वाले इशिबा ने अपनी ही पार्टी के भीतर अधिकतर दक्षिणपंथी विरोधियों की मांगों को एक महीने से अधिक समय तक नजरंदाज किया। इशिबा का यह कदम ऐसे समय सामने आया है जब उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी नेतृत्व चुनाव कराने को लेकर एक निर्णय करने वाली है। यदि इसे मंजूरी मिल जाती है तो यह उनके खिलाफ एक प्रकार का अविश्वास प्रस्ताव होगा।

शिगेरु इशिबा ने पीएम पद छोड़ने का फैसला क्यों किया?

68 साल के इशिबा ने पिछले साल अक्टूबर में ही पदभार संभाला था. यानी इस्तीफा देने का मतलब होगा कि वो एक साल भी इस पद पर नहीं टिके. एक साल के अंदर ही उन्होंने देश के दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है.

पिछले एक महीने से अधिक समय से उनका अपनी ही पार्टी के भीतर विरोध हो रहा था, विरोध करने वाले ज्यादातर दक्षिणपंथी गुट था. दरअसल जुलाई में, इशिबा के सत्तारूढ़ गठबंधन को करारा झटका लगा था. यह गठबंधन एक महत्वपूर्ण संसदीय चुनाव में 248 सीटों वाले उच्च सदन में बहुमत हासिल करने में विफल रहा, जिससे उनकी सरकार की स्थिरता को और झटका लगा.

इस चुनाव के बाद से ही इशिबा पर यह दबाव बढ़ने लगा कि वह पार्टी के इस खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लें. अबतक इशिबा ने बैकफुट पर जाने से इनकार किया है लेकिन अब लगता है कि वो पीछे हट गए हैं. इशिबा के इस कदम की टाइमिंग भी बड़ी अहम है. एक दिन बाद ही यानी सोमवार को उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी यह तय करने वाली है कि जल्द ही नए नेतृत्व के लिए चुनाव कराया जाए या नहीं. अगर पार्टी के इस अंदरूनी चुनाव में नए नेतृत्व की मांग को मंजूरी मिल जाती तो यह एक तरह से इशिबा के खिलाफ एक तरह का अविश्वास प्रस्ताव होता. इस स्थिति में पहुंचने के पहले ही इशिबा कुर्सी खाली करते नजर आ रहे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार कथित तौर पर जापान के कृषि मंत्री और एक पूर्व प्रधान मंत्री ने शनिवार रात इशिबा से मुलाकात कर उनसे खुद से ही इस्तीफा देने का आग्रह किया. पिछले हफ्ते ही पार्टी के नंबर दो नेता हिरोशी मोरियामा सहित एलडीपी के चार वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफे की पेशकश की थी. इशिबा की सरकार ने पिछले सप्ताह ही अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰