उपराष्ट्रपति चुनाव : 40 विपक्षी सांसदों ने अंतरात्मा की आवाज़ सुनी !

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने INDIA के सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हरा दिया. राधाकृष्णन को 452 तो रेड्डी को 300 वोट मिले. इंडिया गठबंधन के पास 315 सांसद हैं. ऐसे में उसे उम्मीद से कम वोट मिले. इसके बाद कहा जा रहा है कि कुछ सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की. जानकारी के मुताबिक, जिन सांसदों ने ये किया वो महाविकास अघाड़ी के हैं. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 10 सितंबर 2025, 06:40 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
उपराष्ट्रपति चुनाव : 40 विपक्षी सांसदों ने अंतरात्मा की आवाज़ सुनी !
Photo: UB India News Archive

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने INDIA के सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हरा दिया. राधाकृष्णन को 452 तो रेड्डी को 300 वोट मिले. इंडिया गठबंधन के पास 315 सांसद हैं. ऐसे में उसे उम्मीद से कम वोट मिले. इसके बाद कहा जा रहा है कि कुछ सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की. जानकारी के मुताबिक, जिन सांसदों ने ये किया वो महाविकास अघाड़ी के हैं. एनडीए को इस क्रॉस वोटिंग के जरिए 10 से 13 ज्यादा वोट मिले. ये 10 से 13 सांसद गठबंधन की किस पार्टी के हैं, इंडिया इसपर विचार कर रहा है.

चुनाव में कुल 752 वैध और 15 अवैध वोटिंग हुई. उपराष्ट्रपति निर्वाचन के लिए 377 वोट की जरूरत थी. क्रॉस वोटिंग पर शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा कि क्रॉस वोटिंग की बात कौन कर रहा है. यह एनडीए के कुछ लोग कर रहे हैं. हमारे जितने वोट थे वो आंकड़ा हमारे पास आया है. हमको 300 वोट मिले हैं और 15 वोट जो अवैध हुए हैं वो 15 वोट सुदर्शन रेड्डी के सामने ही आंकड़ा लिखा है. एक फिर भी कुछ कारण से उन मतों को अवैध ठहरा दिया गया.

विपक्ष बता रहा बीजेपी की नैतिक हार

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि आंकड़ों में भले ही राधाकृष्णन की जीत हुई, लेकिन असल में बीजेपी की नैतिक और राजनीतिक हार हुई है. उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 9 सितंबर सुबह 10 बजे आरंभ हुआ था, जो शाम पांच बजे समाप्त हुआ. मतदान खत्म होने के करीब ढाई घंटे के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए.

राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पी सी मोदी ने नतीजों की घोषणा की और कहा कि कुल 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ. राधाकृष्णन को 452 तथा विपक्ष के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए. उन्होंने बताया कि इस मतदान में निर्वाचक मंडल के कुल 781 सदस्यों में से 767 (एक डाक मतपत्र समेत) ने मतदान किया था, जिसमें 15 वोट अवैध करार दिए गए.

’40 विपक्षी सांसदों ने अंतरात्मा की आवाज़ सुनी’

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने दावा किया कि लगभग 40 विपक्षी सांसदों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनी और किसी न किसी रूप में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में मतदान किया. 40 विपक्षी सांसदों के समर्थन के उनके दावे में अवैध करार दिए गए कई मतों की बात भी शामिल है. NDA नेताओं का कहना है कि महाराष्ट्र के कुछ विपक्षी सांसदों ने राधाकृष्णन के समर्थन में मतदान किया.

किसके साथ रहे 39 सांसद?

विपक्ष के जो 39 सांसद हैं उनमें में से YSRCP के 11 सांसदों ने NDA के पक्ष में वोट किया. इसके बाद आंकड़ा होता है 28. इसमें से बीजू जनता दल के 7, बीआरएस के 4, अकाली दल का 1, 1 निर्दलीय और अमृतपाल हैइन सांसदों ने किसो को भी वोट नहीं दियाअमृतपाल जेल में बंद हैं और उन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिए बताया कि वो किसी को वोट नही करेंगे.

28 सांसदों में से इन 14 निकालने के बाद आंकड़ा 14 का बचता है. अब इन 14 में से कुछ इनवैलिड होंगे या NDA को वोट किए होंगेवैसे तो कुल 15 वोट इनवैलिड हुए हैंये वोटो दोनों ही साइड से हुए हैंऐसे में ये कंफर्म माना जा रहा है कि क्रॉसवोटिंग तो हुई हैये आंकड़ा करीब 10 के आसपास हो सकता हैसूत्रों के मुताबिकजो 15 वोट इनवैलिड हुए हैं उसमें NDA के 10 हैं और विपक्ष के 5.

जीत के बाद क्या बोले राधाकृष्णन?

सीपी राधाकृष्णन ने अपनी जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत बताया और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प जतायाराधाकृष्णन ने जीत के बाद अपनी पहली टिप्पणी में कहादूसरे पक्ष (विपक्षी गठबंधनने कहा कि यह (चुनावएक वैचारिक लड़ाई हैलेकिन मतदान के पैटर्न से हमें लगता है कि राष्ट्रवादी विचारधारा विजयी हुई है.

उन्होंने कहायह हर भारतीय की जीत हैहम सभी को मिलकर काम करना होगा अगर हमें 2047 तक विकसित भारत बनाना है तो विकास पर ध्यान केंद्रित करना होगाराधाकृष्णन ने कहा कि अपनी नई भूमिका में वह राष्ट्र के विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगेउन्होंने कहालोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्षदोनों ही महत्वपूर्ण होते हैंये एक ही सिक्के के दो पहलू हैंलोकतंत्र के हित को ध्यान में रखा जाएगा.

11 साल में सबसे कम वोटों से हार

2025 के उपराष्ट्रपति चुनावों में 152 वोटों से मिली हार 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से विपक्ष की इन चुनावों में सबसे कम अंतर से हार है. 2022 के चुनावों में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ 346 वोटों के अंतर से जीते थे और 2017 में वेंकैया नायडू 272 वोटों से जीते थे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰