चार्ली किर्क के अंतिम सफर में साथ रहे दोस्त जेडी वेंस………………….

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी और युवाओं के चहेते चार्ली किर्क का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके गृहराज्य एरिजोना पहुंच गया है। उनके ताबूत को एअरफोर्स टू से उनके ताबूत को पहुंचाया गया है। इस दौरान किर्क की पत्नी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौजूद रहें। बता दें कि यह यात्रा उनके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 12 सितंबर 2025, 06:26 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चार्ली किर्क के अंतिम सफर में साथ रहे दोस्त जेडी वेंस………………….
Photo: UB India News Archive

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी और युवाओं के चहेते चार्ली किर्क का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके गृहराज्य एरिजोना पहुंच गया है। उनके ताबूत को एअरफोर्स टू से उनके ताबूत को पहुंचाया गया है। इस दौरान किर्क की पत्नी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौजूद रहें। बता दें कि यह यात्रा उनके सम्मान और अंतिम विदाई के रूप में की गई।

इस यात्रा की एक तस्वीर भी सामने आई है। उड़ान के दौरान की तस्वीरों में चार्ली किर्क की पत्नी एरिका काले कपड़े पहने और अपने दो छोटे बच्चों को गोद में लिए, उषा वेंस के साथ हाथ पकड़कर कर चलते नजर आ रही हैं। जेडी वेंस और अन्य वर्दीधारी सैन्य कर्मियों ने झंडे से लिपटे ताबूत को विमान में चढ़ाने में भी मदद की।

जेडी वेंस और चार्ली रहे हैं अच्छे दोस्त

बताया जाता है कि जेडी वेंस और चार्ली किर्की लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों के बीच दोस्ती के रिश्ते की शुरुआत उस वक्त हुई जब जब फॉक्स न्यूज पर एक कार्यक्रम के बाद किर्क ने वेंस की तारीफ की थी।

बता दें कि पिछले साल किर्क ने सार्वजनिक रूप से वेंस को डोनाल्ड ट्रंप की उपराष्ट्रपति पद की पसंद बनाने की वकालत भी की थी। वहीं, वह अक्सर परिवार का भी हालचाल पूछते नजर आए हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट के दौरान वेंस ने किर्क को एक अच्छा दोस्त बताया था।

ट्रंप ने चार्ली की पत्नी से की फोन पर बात

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ली किर्क की पत्नी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा, “मैंने एरिका से बात की। हमारी लंबी बातचीत हुई और वह बिल्कुल टूट चुकी हैं, जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं…आरोपी को पकड़ने के लिए जांच में प्रगति हो रही है। मुझे लगता है वह एक जानवर है। एक पूरा जानवर। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उसने जो किया वह शर्मनाक था। चार्ली किर्क एक महान व्यक्ति थे…हर मायने में, खासतौर पर युवाओं के लिए…हम उसे (अपराधी को) पकड़ लेंगे और उसके साथ उचित कार्रवाई करेंगे।”

अंतिम यात्रा: एयर फोर्स टू से फीनिक्स

चार्ली किर्क की मौत इस सप्ताह यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक ओपन-डिबेट कार्यक्रम के दौरान हुई। उन्हें अज्ञात हमलावर ने गोलियों से भून दिया। यह घटना ओरेम, यूटा में हुई, जो सॉल्ट लेक सिटी से लगभग 64 किलोमीटर दूर है। गुरुवार को सॉल्ट लेक सिटी से फीनिक्स तक की यह उड़ान विशेष सुरक्षा और राजकीय सम्मान के साथ हुई। उपराष्ट्रपति वेंस, उनकी पत्नी ऊषा वेंस और किर्क की पत्नी एरिका किर्क विमान से एक साथ उतरे। दोनों महिलाएं काले परिधान और धूप के चश्मे में थीं, जबकि वेंस एक गहरे रंग के सूट में दिखाई दिए।

सेना के जवानों ने उठाया ताबूत

एयर फोर्स टू से ताबूत उतारने के दौरान उपराष्ट्रपति वेंस ने सेना के वर्दीधारी जवानों के साथ मिलकर किर्क के ताबूत को कंधा दिया। यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। वेंस अपने दोस्त किर्क को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हो गए।

वेंस और किर्क की दोस्ती

उपराष्ट्रपति वेंस ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट में लिखा, “हमारी दोस्ती तब शुरू हुई जब मैं टकर कार्लसन के शो में आया और किर्क ने मुझे कॉल कर सराहना दी। उसी पल से हमारी दोस्ती गहरी होती चली गई।” वेंस ने यह भी याद किया कि किर्क राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए उन्हें उपराष्ट्रपति पद का आदर्श उम्मीदवार मानते थे और हमेशा उनके परिवार की खैरियत पूछते रहते थे।

चार्ली किर्क कौन थे?

चार्ली किर्क, Turning Point USA के सह-संस्थापक और CEO थे। यह एक प्रभावशाली युवा-केन्द्रित रूढ़िवादी संगठन है, जिसका मुख्यालय फीनिक्स, एरिज़ोना में स्थित है। उनकी हत्या से अमेरिकी राजनीतिक और शैक्षणिक जगत स्तब्ध है। किर्क का अंतिम संस्कार एरिज़ोना में उनके परिवार और समर्थकों की उपस्थिति में आगामी दिनों में किया जाएगा।

संदिग्ध की जानकारी देने पर एक लाख अमेरिकी डॉलर इनाम का एलान
वीडियो में संदिग्ध को सड़क पार करते और एक जंगली इलाके में जाते हुए भी देखा गया है। पुलिस ने उस जंगल से एक राइफल भी बरामद की है। पुलिस को शक है कि यह वही राइफल है, जिससे चार्ली किक की हत्या हुई। पुलिस ने बताया कि उन्हें विश्वविद्यालय की इमारत पर संदिग्ध के हाथों के निशान और अन्य डीएनए सबूत मिले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एफबीआई ने शूटर की गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने वाले को 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा भी की है और संदिग्ध सुरक्षा कैमरों की धुंधली तस्वीरें प्रसारित कीं हैं। इन तस्वीरों में संदिग्ध को काले रंग का लंबी बाजू का टॉप पहने, जिस पर ईगल और अमेरिकी ध्वज की तस्वीर है, धूप का काला चश्मा, गहरे रंग की बेसबॉल टोपी पहने और एक बैकपैक लिए हुए दिखाया गया है।

ट्रंप बोले- हत्या के मकसद के संकेत मिले
अधिकारियों ने अभी तक संदिग्ध की पहचान नहीं की है और न ही इस बात का खुलासा किया है कि चार्ली किर्क की हत्या किस मकसद से की गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें हत्यारे के मकसद के बारे में कुछ संकेत मिले हैं, लेकिन उन्होंने विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘हम आपको इसके बारे में बाद में बताएंगे।’ यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने जनता से मदद की अपील की और बताया कि जांचकर्ताओं को 7,000 से ज़्यादा सुझाव मिले हैं और 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है। कॉक्स ने कहा, ‘हम अभी जनता की मदद के बिना अपना काम नहीं कर सकते।’

अमेरिका में चार्ली किर्क की हत्या से पहले ही आसन्न राजनीतिक संकट के संकेत मिलने लगे थे लकिन किर्क की हत्या इस आशंका को जन्म देती है कि देश और भी अधिक राजनीतिक हत्याओं के खतरनाक दौर में प्रवेश कर चुका है। बढ़ते ध्रुवीकरण और सार्वजनिक संवाद के रूखेपन ने साझा समझ के लिए बहुत कम जगह छोड़ी है। इसके कारण वामपंथी व दक्षिणपंथी हस्तियों को निशाना बनाकर हिंसा की घटनाएं पहले ही बढ़ने लगी थीं, सोशल मीडिया पर वामपंथी पोस्टर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि किर्क को वही मिला जिसके वे हकदार थे। दक्षिणपंथी दलों के समर्थक शोक जताने से आगे निकलते हुए हिसाब-किताब की मांग कर रहे हैं। माना जा रहा कि देश गृहयुद्ध की कगार पर है। शिकागो विवि के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रॉबर्ट पेप ने कहा, हम पिछले 4 वर्षों से अध्ययन कर रहे हैं और तब से हम किसी भी बिंदु की तुलना में अधिक कट्टरपंथी राजनीति-हिंसा के लिए समर्थन देख रहे हैं।

ट्रंप को हटाने के पक्ष में 39% डेमोक्रेट
प्रोफेसर पेप राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थकों द्वारा 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल हिल पर हमला करने के बाद से राजनीतिक हिंसा के प्रति दृष्टिकोण को मापने के लिए नियमित रूप से सर्वेक्षण कर रहे हैं। मई में उनके हालिया सर्वे में पाया गया कि 39 प्रतिशत डेमोक्रेट ट्रंप को पद से बलपूर्वक हटाने को न्यायोचित मानते हैं। किर्क पर गोलीबारी 1970 के दशक के बाद से अमेरिकी राजनीतिक हिंसा के सबसे लंबे दौर का प्रतीक है। 6 जनवरी, 2021 के कैपिटल हमले के बाद से अमेरिका में राजनीतिक रूप से प्रेरित 300 से अधिक हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। ट्रंप खुद दो बार जान से मारने की कोशिशों से बचे हैं।

इस बीच अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने किर्क के हत्यारोपियों की सूचना देने या गिरफ्तारी में मदद करने वालों को एक लाख डॉलर (83 लाख रुपये) का इनाम देने की घोषणा की है।

ट्रंप के पक्ष में माहौल बनाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
किर्क ने युवा मतदाताओं को संगठित करने और ट्रंप के पक्ष में एजेंडे को आकार देने में केंद्रीय भूमिका निभाई। परंपरावादी किर्क ने अपने रेडियो शो, पुस्तकों, राजनीतिक आयोजन व भाषणों के माध्यम से राष्ट्रपति ट्रंप के इर्द-गिर्द एकजुट हुए घोर दक्षिणपंथी आंदोलन को आकार दिया। इस प्रकार वह ट्रंप के करीबी बन गए। 2024 के अंत तक उन्हें एक तरह से किंगमेकर माना जाने लगा था। वह ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस को ट्रंप के रनिंग मेट के रूप में चुनने के शुरुआती समर्थक थे। उनके कई सबसे बड़े दानदाताओं को ट्रंप प्रशासन में पद मिले। हालांकि, किर्क ने कभी भी सरकारी पद की अपेक्षा नहीं की। पिछले साल उन्होंने साफ किया था कि उनकी आकांक्षा बड़ी है।

प्रशासन में रही जबरदस्त पैठ
किर्क हमेशा कहते थे कि वह रिपब्लिकन पार्टी को नया आकार देना चाहते हैं और इससे भी इतर वह पूरी अमेरिकी राजनीति को नया आकार देना चाहते हैं। हालांकि, प्रशासन में उनकी पैठ रही। दावा किया जाता है ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान वह लगभग 100 बार व्हाइट हाउस गए थे और तब भी उनका खूब दखल रहा। उधर हमले के बाद अधिकारियों ने हमलावर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि उसने गहरे रंग के कपड़े पहने हुए थे और कुछ दूरी पर परिसर में ही स्थित एक छत से गोली चलाई थी।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰