टेक्सास में भारतीय मूल के नागरिक की हत्या पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप….

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास के डलास में हुई भारतीय मूल के नागरिक की हत्या पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मुझे टेक्सास के डलास में एक सम्मानित व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की हत्या की भयावह खबरों की जानकारी है। उनकी पत्नी और बेटे के सामने, क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने बेरहमी से उनका […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 15 सितंबर 2025, 06:15 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
टेक्सास में भारतीय मूल के नागरिक की हत्या पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप….
Photo: UB India News Archive

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास के डलास में हुई भारतीय मूल के नागरिक की हत्या पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मुझे टेक्सास के डलास में एक सम्मानित व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की हत्या की भयावह खबरों की जानकारी है। उनकी पत्नी और बेटे के सामने, क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने बेरहमी से उनका सिर कलम कर दिया, जिसे हमारे देश में कभी होना ही नहीं चाहिए था।”

पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी बोला हमला

ट्रंप ने कहा, “इस व्यक्ति को पहले भी बाल यौन शोषण, कार चोरी और झूठे कारावास जैसे जघन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अक्षम जो बाइडेन के कार्यकाल में उसे हमारी मातृभूमि में वापस छोड़ दिया गया क्योंकि क्यूबा ऐसे दुष्ट व्यक्ति को अपने देश में नहीं चाहता था।”

ट्रंप ने कहा, “निश्चिंत रहें, मेरे शासन में इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब ​​खत्म हो गया है! होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी, बॉर्डर ज़ार टॉम होमन और मेरे प्रशासन के कई अन्य लोग, अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने में अविश्वसनीय काम कर रहे हैं। इस अपराधी, जिसे हमने हिरासत में लिया है, पर कानून की पूरी हद तक मुकदमा चलाया जाएगा। उस पर प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोप लगाया जाएगा!”

टेक्सास में भारतीय नागरिक के साथ क्या हुआ था?

अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास में बुधवार, 10 सितंबर को डाउनटाउन सुइट्स मोटल में मैनेजर चंद्र नागमल्लैया की हत्या कर दी गई थी। उनकी उम्र महज 37 साल थी। ये हत्याकांड इतना भयानक था कि हमलावर ने चंद्र नागमल्लैया का सिर धड़ से अलग कर दिया था।

चंद्र नागमल्लैया की हत्या उनकी पत्नी और बेटे के सामने की गई थी। चंद्र नागमल्लैया भारत के कर्नाटक राज्य से ताल्लुक रखते थे। इस हत्याकांड के बाद चंद्र नागमल्लैया का परिवार सदमे में है। जिस हमलावर ने चंद्र पर हमला किया, वह क्यूबा से था और अमेरिका में काम करने के लिए आया था। वह चंद्र के साथ ही काम करता था। इस हत्याकांड की चर्चा पूरे अमेरिका में हो रही है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰