भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन बेटिंग एप 1xBet के प्रमोशन मामले में नोटिस भेजा है।
उथप्पा को 22 और युवराज को 23 सितंबर को दिल्ली स्थित ED हेडक्वार्टर में अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। आज बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला से पूछताछ की जा रही है।
इसके अलावा सोमवार को इस मामले में पूर्व टीमएसी सांसद और एक्टर मिमी चक्रवर्ती का बयान भी दर्ज किया है। इस केस में शिखर धवन, सुरेश रैना और हरभजन सिंह से ED पहले ही पूछताछ कर चुकी है।
करोड़ों की ठगी और टैक्स चोरी की जांच यह जांच अवैध बेटिंग ऐप्स से जुड़ी है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपए की ठगी की है या बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की है।
कंपनी का दावा है कि 1xBet एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकी है, जो पिछले 18 सालों से बेटिंग इंडस्ट्री में है। इसके ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं। 1xBet चांस बेस्ड गेम्स एप है।











