चीन पर मंडरा रहा है भारी तबाही का खतरा! स्कूल किए गए बंद, सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

चीन पर इस समय एक भयानक सुपर टाइफून का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी चीन के शहरों में सुपर टाइफून रगासा के खतरे को देखते हुए जिंदगी थम सी गई है। यह सालों में सबसे खतरनाक तूफानों में से एक है, जिसने पहले ही फिलीपींस में 3 लोगों की जान ले ली […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 23 सितंबर 2025, 07:09 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चीन पर मंडरा रहा है भारी तबाही का खतरा! स्कूल किए गए बंद, सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल
Photo: UB India News Archive

चीन पर इस समय एक भयानक सुपर टाइफून का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी चीन के शहरों में सुपर टाइफून रगासा के खतरे को देखते हुए जिंदगी थम सी गई है। यह सालों में सबसे खतरनाक तूफानों में से एक है, जिसने पहले ही फिलीपींस में 3 लोगों की जान ले ली है और हजारों को बेघर कर दिया है। हांगकांग, शेन्जेन और आसपास के इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, उड़ानें रद्द हो रही हैं और लोग तूफान से बचने की तैयारी में जुट गए हैं।

कितना खतरनाक है यह सुपर टाइफून?

हांगकांग की ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक, सुपर टाइफून रगासा की अधिकतम रफ्तार 230 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 22 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दक्षिण चीन सागर के उत्तरी हिस्से से गुजर रहा है। यह बुधवार को चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के शेन्ज़ेन और श्वेन काउंटी के बीच तट पर टकरा सकता है। हांगकांग में मंगलवार दोपहर को तूफान का तीसरा सबसे बड़ा अलर्ट (सिग्नल नंबर 8) जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार रात या बुधवार सुबह तक इसे और बढ़ाया जा सकता है। चीन की राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने चेतावनी दी है कि यह तूफान ग्वांगडोंग के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचा सकता है।

हांगकांग में बढ़ सकता है समु्द्र का जलस्तर

तूफान की वजह से हांगकांग में बुधवार सुबह समुद्र का जलस्तर 2 मीटर तक बढ़ सकता है, और कुछ इलाकों में यह 4 से 5 मीटर तक भी पहुंच सकता है। यह स्थिति 2017 के टाइफून हाटो और 2018 के टाइफून मंगखुट जैसी हो सकती है, जिन्होंने क्रमशः 154 मिलियन और 590 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान किया था। यही वजह है कि हांगकांग और आसपास के शहरों में लोग तूफान से निपटने के लिए तैयार हैं। बाढ़ वाले इलाकों में रहने वाले लोग अपने घरों के दरवाजों पर रेत की बोरियां और बैरियर लगा रहे हैं। कई लोग खिड़कियों और कांच के दरवाजों पर टेप चिपका रहे हैं ताकि तेज हवाओं से नुकसान न हो।

China typhoon 2025, Super Typhoon Ragasa, Hong Kong storm alert

सुपर टाइफून रगासा का असर चीन से सटे ताइवान में भी देखने को मिला है।

कई इलाकों में स्कूल बंद, सैकड़ों उड़ानें हुईं रद्द

सोमवार को लोगों ने जरूरी सामान और खाने-पीने की चीजों को जमा करना शुरू कर दिया, जिससे बाजारों में सामान की कमी हो गई है। हांगकांग और मकाओ में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ग्वांगडोंग प्रांत के शेन्जेन और फोशान, और हैनान प्रांत के हैकोउ में भी स्कूलों और ऑफिस वगैरह को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। हांगकांग में सैकड़ों उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, और शेन्जेन एयरपोर्ट मंगलवार रात से सभी उड़ानों को रोक देगा। मकाओ सरकार ने इमरजेंसी व्यवस्था शुरू कर दी है, क्योंकि तूफान बुधवार सुबह मकाओ से 100 किलोमीटर दक्षिण में गुजरेगा।

फिलीपींस और ताइवान में तबाही का आलम

इससे पहले रगासा ने फिलीपींस में भारी तबाही मचाई। वहां 3 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग लापता हैं। तूफान के कारण बाढ़ और भूस्खलन में 17,500 से ज्यादा लोग बेघर हो गए। बेंगुएट प्रांत के टुबा शहर में एक 74 साल के बुजुर्ग की भूस्खलन में दबकर मौत हो गई। कागायन प्रांत के कालायन शहर में भी एक व्यक्ति की जान गई। ताइवान में तूफान के असर से 6 लोग घायल हुए, 7,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए, और 8,000 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। बता दें कि फिलीपींस में रगासा, जिसका तागालोग में मतलब ‘जल्दबाजी’ है, को लेकर सरकार पहले ही सतर्क हो गई थी और जरूरी तैयारियां कर ली थी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰