देखते हैं कितने दिन चलेंगी अमेरिका की प्यार की डींगें ?

यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली की बैठक से अलग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सिर्फ 36 सेकेंड की मुलाकात हुई है, जिसकी चर्चा पूरे पाकिस्तान में हो रही है. इस मीटिंग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शहबाज शरीफ और पाक विदेश मंत्री इशाक डार ट्रंप से हाथ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 25 सितंबर 2025, 06:40 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
देखते हैं कितने दिन चलेंगी अमेरिका की प्यार की डींगें ?
Photo: UB India News Archive

यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली की बैठक से अलग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सिर्फ 36 सेकेंड की मुलाकात हुई है, जिसकी चर्चा पूरे पाकिस्तान में हो रही है. इस मीटिंग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शहबाज शरीफ और पाक विदेश मंत्री इशाक डार ट्रंप से हाथ मिलाते और कुछ बात करते दिख रहे हैं. हालांकि, वीडियो से ही समझ आ रहा है कि यह एक अनौपचारिक मीटिंग है, जो मुस्लिम देशों से मुलाकात के दौरान हुई, लेकिन पाकिस्तान इसे लेकर बहुत खुश है और उनको ऐसा लगता है कि अमेरिका के साथ उनके ताल्लुकात बहुत बेहतर हो गए हैं.

पाकिस्तान को लग रहा है कि वह अमेरिका का करीबी बन गया है. हालांकि, एक पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने आशंका जताई है कि ये स्थिति कभी भी बदल सकती है. जो अमेरिका आज प्यार मोहब्बत दिखा रहा है, वो कभी भी पलट सकता है इसलिए पाकिस्तान को ट्रंप की तारीफें करते रहना चाहिए.

भारत बदल सकता है अपनी फॉरेन पॉलिसी, बोले पाक एक्सपर्ट
पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि हो सकता है कि भारत अपनी विदेश नीति में बदलाव कर ले और वैश्विक स्तर या कह सकते हैं कि अमेरिका के साथ उसके रिश्ते फिर से सुधर जाएं. कमर चीमा ने कहा कि भारत के साथ ग्लोबल लेवल पर चीजें फिर से बदल सकती हैं. अगर उसने अपनी फॉरेन पॉलिसी चेंज की तो इंटरनेशनल लेवल पर उसकी स्थिति फिर से बदल सकती हैं और पाकिस्तान फिर पुरानी स्थिति में खड़ा नजर आए.

पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने कहा है कि अब देखते हैं कि कितने समय तक पाकिस्तान के साथ ये मोहब्बत और प्यार की डींगें चलती हैं, लेकिन पाकिस्तान ने एक चीज बहुत अच्छी की कि उसने ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया. अब दुनिया कह रही है. अजरबैजान भी कह रहा है, अर्मेनिया भी कह रहा है. उन्होंने अपनी सरकार को सलाह दी है कि ट्रंप की तारीफें करो.

पाकिस्तान को आइसोलेट न करें, कमर चीमा ने कहा
कमर चीमा को ऐसा भी लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भारत के साथ अपने पड़ोसी मुल्कों को भी लीड कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं आज भी पीएम मोदी से कहूंगा कि आप इस खित्ते (भूभाग) को लीड करें आप बड़ा मुल्क हैं. आप बहुत कुछ कर सकते हैं, लेकिन अगर आप पाकिस्तान को लेकर कहते रहेंगे कि पाकिस्तान को खत्म करना है तो स्थिति आपके सामने है.’

कमर चीमा ने कहा, ‘पाकिस्तान जो ग्लोबल लेवल पर आइसोलेट हुआ है, वो अपनी वजहों से हुआ है. उस वक्त पाकिस्तान की लीडरशिप ही ऐसी थी. वो सोचती थी कि जंग को न बढ़ाओ क्योंकि हमारे पास पैसा नहीं है, हमारे पास तेल नहीं है. तो 2025 में तेल कहां से आ गया. इंडियंस कहते हैं कि पाकिस्तान को इकोनॉमिकली मारा जाए क्योंकि उनके पास पैसे नहीं होंगे तो फौज के पास रिसोर्सेज कहां से आएंगे, लेकिन हमें क्या करना है कि हमारी फौज ही तो है जो हमें सारा कुछ देती है. अगर फौज भी कमजोर हो गई तो हम तो फिर गए.’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰