छठ पूजा को UNESCO सूची में शामिल कराने का प्रयास ‘मन की बात’ में PM मोदी ने किया छठ पूजा का जिक्र…………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने,और नारी शक्ति के साथ नौसेना के पराक्रम की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 126वें मन की बात […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 28 सितंबर 2025, 07:05 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
छठ पूजा को UNESCO सूची में शामिल कराने का प्रयास ‘मन की बात’ में PM मोदी ने किया छठ पूजा का जिक्र…………
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने,और नारी शक्ति के साथ नौसेना के पराक्रम की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 126वें मन की बात के संबोधन में लोकल फॉर वोकल की बात की. उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने अपील की. पीएम मोदी ने देशवासियों से 2 अक्टूबर को खादी प्रोडक्ट की खरीद करने का आग्रह किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को कोई ना कोई खादी प्रोडक्ट जरूर खरीदें. गर्व से कहें- ये स्वदेशी हैं. इसे सोशल मीडिया पर ‘वोकल फॉर लोकल’ के साथ शेयर भी करें.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘2 अक्टूबर को गांधी जयंती है. गांधी जी ने हमेशा स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया और इनमें खादी सबसे प्रमुख थी. दुर्भाग्य से आजादी के बाद खादी की रौनक कुछ फीकी पड़ती जा रही थी, लेकिन पिछले 11 साल में खादी के प्रति देश के लोगों का आकर्षण बहुत बढ़ गया है. पिछले कुछ सालों में खादी की बिक्री में बहुत तेजी देखी गई है.’

छठ पूजा को UNESCO सूची में शामिल कराने का प्रयास

पीएम मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर ले जाने के संकल्प पर बात की। पीएम ने खुशी जताई कि भारत सरकार छठ महापर्व को UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची (Intangible Cultural Heritage List) में शामिल कराने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “जब छठ पूजा UNESCO सूची में शामिल हो जाएगी, तो दुनिया के कोने-कोने में लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर पाएंगे।”

उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं। छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित एक पवित्र त्योहार है, जो अब सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि एक वैश्विक त्योहार बन रहा है। पीएम ने यह भी याद दिलाया कि सरकार के ऐसे ही प्रयासों से कुछ समय पहले कोलकाता की दुर्गा पूजा को भी UNESCO की सूची में जगह मिली थी।

लता दीदी से गहरा जुड़ाव

पीएम मोदी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ‘स्वदेशी’ को अपनाने का आह्वान किया। पीएम ने कहा कि लता दीदी के गीत मानवीय भावनाओं को झकझोरने वाले होते हैं। उनके देशभक्ति गीत प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि लता दीदी हर साल उन्हें राखी भेजना कभी नहीं भूलती थीं।

गांधी जयंती पर ‘वोकल फॉर लोकल’

पीएम मोदी ने 2 अक्टूबर, गांधी जयंती का जिक्र करते हुए स्वदेशी और खादी को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद खादी का आकर्षण फीका पड़ गया था, लेकिन पिछले 11 सालों में इसकी बिक्री काफी बढ़ी है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे 2 अक्टूबर को कुछ न कुछ खादी उत्पाद खरीदें और गर्व से कहें कि ये स्वदेशी हैं। साथ ही #VocalforLocal के साथ सोशल मीडिया पर इसे शेयर भी करें।

नौसेना की बहादुर अफसर

पीएम ने बताया कि कैसे भारतीय उद्यमी और महिलाएं परंपरा और इनोवेशन को मिलाकर सफलता की नई कहानियां लिख रहे हैं। पीएम ने नौसेना की दो बहादुर महिला अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा का परिचय कराया, जिन्होंने ‘नाविका सागर परिक्रमा’ के दौरान अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

सफलता की कहानियां सुनाईं

पीएम मोदी ने कहा, “अशोक जगदीसन और प्रेम सेल्वराज ने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर घास और केले के रेशों से योगा मैट बनाए और हर्बल रंगों से कपड़ों की रंगाई की। इससे 200 परिवारों को रोजगार मिला।” उन्होंने बताया कि आशीष सत्यव्रत साहू ने आदिवासी बुनाई और वस्त्रों को ‘जोहरग्राम’ ब्रांड के जरिए वैश्विक मंच तक पहुंचाया है। मधुबनी की स्वीटी कुमारी ने मिथिला पेंटिंग को महिलाओं के लिए आजीविका का साधन बनाया है। उनके साथ 500 से अधिक ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर हैं।

बदलाव की बयार बह रही है

उन्होंने कहा कि खादी की तरह ही हमारे हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट सेक्टर में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. हमारे देश में ऐसे कई उदाहरण सामने आ रहे हैं, जो बताते हैं कि अगर परंपरा और इनोवेशन को एक साथ जोड़ दिया जाए, तो अद्भुत परिणाम मिल सकते हैं.

रियल लाइफ स्टोरी

  • इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के आशीष सत्यव्रत साहू की कहानी बताई. उन्होंने कहा, ‘सत्यव्रत साहू ने जोहारग्राम ब्रांड के जरिए आदिवासी बुनाई और परिधानों को ग्लोबल रैंप तक पहुंचाया है. उनके प्रयासों से आज झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को दूसरे देशों के लोग भी जानने लगे हैं.’
  • इसी तरह, तमिलनाडु के ‘याझ नेचुरल्स’ की पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अशोक जगदीशन और प्रेम सेल्वाराज ने कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर घास और केले के रेशे से फाइबर और योगा मैट बनाए. उन्होंने हर्बल रंगों से कपड़े रंगे और 200 परिवारों को ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार भी दिया.
  • बिहार के मधुबनी जिले की स्वीटी कुमारी के ‘संकल्प क्रिएशन’ का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने मिथिला पेंटिंग को आजीविका का साधन बनाया. उनके साथ 500 से अधिक ग्रामीण महिलाएं जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ये सफलता की गाथाएं सिखाती हैं कि हमारी परंपराओं में आय के अनगिनत साधन छिपे हैं. अगर इरादा पक्का हो, तो सफलता दूर नहीं.’
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰