पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अजेय अभियान बरकरार, एशिया कप 2025 का चैंपियनशिप किया अपने नाम ,जीत के बाद बधाइयों का तांता …………………..

भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना विजय क्रम जारी रखा और एशिया कप 2025 का चैंपियन बनने में सफल रहा। भारतीय टीम ने क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को फिर परास्त कर दिया है और इस टीम का खिलाफ 8-0 का अपना अजेय अभियान जारी रखा है। भारत ने एशिया कप के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 सितंबर 2025, 06:30 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अजेय अभियान बरकरार,  एशिया कप 2025 का चैंपियनशिप किया अपने नाम ,जीत के बाद बधाइयों का तांता …………………..
Photo: UB India News Archive

भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना विजय क्रम जारी रखा और एशिया कप 2025 का चैंपियन बनने में सफल रहा। भारतीय टीम ने क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को फिर परास्त कर दिया है और इस टीम का खिलाफ 8-0 का अपना अजेय अभियान जारी रखा है। भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। यह भारत की इस टीम के खिलाफ मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत थी।

भारत ने इससे पहले एशिया कप के ग्रुप चरण और सुपर चार चरण के मैच में पाकिस्तान को हराया था। भारत ने इस टीम के खिलाफ पहला मैच सात विकेट से जीता था, जबकि सुपर चार चरण का मैच छह विकेट से अपने नाम किया था। पड़ोसी देश की टीम को सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने लगातार तीसरे रविवार को शिकस्त दी।

भारत ने 8-0 किया रिकॉर्ड
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ बेदम नजर आई है। भारत के खिलाफ पिछले आठ मुकाबलों से पाकिस्तानी टीम का यही हाल रहा है। चाहे टी20 हो या वनडे, विश्व कप को हो या एशिया कप या चैंपियंस ट्रॉफी, पाकिस्तान की टीम भारत के आगे नहीं टिक सकी है। 2022 टी20 विश्व कप से शुरू हुआ ये सिलसिला ऐसे ही निरंतर जारी है और हर बार पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ मुंह की खानी पड़ी है। इस जीत के साथ ही यह एक बार फिर तय हो गया है कि पाकिस्तान की टीम भारत के आगे नहीं टिक पाती है। 
पाकिस्तान के खिलाफ इस साल भारत ने जीत हैं सभी मैच 
भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच सभी प्रारूपों में पिछले आठ मैचों में पाकिस्तान एक बार भी भारत को नहीं हरा पाया है। भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण में पाकिस्तान को छह विकेट से और ग्रुप चरण में सात विकेट से हराया। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में टीम ने छह विकेट से दर्ज की थी, जबकि पिछले साल टी20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को छह रन से शिकस्त दी थी। वनडे विश्व कप 2023 में भी पाकिस्तान को भारत से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि इससे पहले एशिया कप 2023 में भारत ने 228 रनों से जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं टी20 विश्व कप 2022 में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी तो भारत चार विकेट से इस मैच को अपने नाम करने में सफल रहा था। वहीं, अब एशिया कप के फाइनल में भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। इस साल दोनों टीमों के बीच यह चौथा मुकाबला था और भारतीय टीम ने चारों मैच अपने नाम किए हैं। 
पांच विकेट से जीता भारत
भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने 2023 में वनडे प्रारूप के बाद 2025 में टी20 प्रारूप का एशिया कप जीत लिया है। भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक टिके रहकर टीम को अभूतपूर्व जीत दिलाई। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए जीत का चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू के चौका लगाते ही ड्रेसिंग रूम में भारतीय सदस्य और मैदान पर दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना जोश नियंत्रण में नहीं रख सके। जूझारू पारी खेलने वाले तिलक ने खुशी में बल्ला लहराया और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर मुंह लटका कर खड़े रहे।

‘पाकिस्तान इस सजा का हकदार’, बुमराह के जश्न पर रिजिजू की प्रतिक्रिया; जीत के बाद बधाइयों का तांता

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीता। इस मैच में पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उनका जश्न चर्चा में है। दरअसल, बुमराह ने रऊफ को औकात दिखाते हुए उनका बीच मैदान मजाक उड़ाया जिस पर अब केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पाकिस्तान पर हर बार भारी पड़ा भारत
रिजिजू ने रऊफ को आउट करने के बाद बुमराह ने जो इशारा किया उसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है। रिजिजू ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘पाकिस्तान इस सजा का हकदार था।’ भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में कुल तीन बार भिड़ंत हुई और हर बार सूर्यकुमार की अगुआई वाली टीम चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पर भारी पड़ी। दिलचस्प बात यह है कि तीनों ही मैच में आक्रामकता देखने मिली और विवाद भी नजर आया।
बचकानी और आपत्तिजनक हरकतों के कारण चर्चा में रही पाकिस्तान टीम
इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भी उसके खिलाड़ियों की अकड़ कम नहीं हुई। पाकिस्तान की टीम अपने खेल की वजह से नहीं, बल्कि बचकानी और आपत्तिजनक हरकतों की वजह से चर्चा में रही। भारत के खिलाफ सुपर 4 मैच के दौरान साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ ने मैदान पर विवादित और अपमानजनक इशारा किया था। रऊफ ने मैच के दौरान कई बार फैन्स की ओर देखकर अंगुलियों से 6-0 का इशारा किया था। साथ ही प्लेन उड़ाने जैसा जेस्चर बनाया था।
बुमराह ने लिया बदला
बुमराह ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए हारिस की करतूतों का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तानी पारी के 18वें ओवर में पांचवीं गेंद पर शानदार यॉर्कर पर हारिस को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने हाथ से विमान का इशारा कर हारिस को उनकी करतूतों पर चिढ़ाते नजर आए। इसके बाद इरफान पठान ने भी हारिस का मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर भी बुमराह का ऐसा करना ट्रेंड कर रहा है।
पीएम मोदी बोले- खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर
भारत ने एशिया कप का अंत खिताबी जीत के साथ किया। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पराजित किया जिसके बाद देशभर में खुशी का माहौल है। कई शहरों में प्रशंसक सड़क पर निकलकर इस जीत का जश्न मनाने लगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने इस जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने इस खिताबी जीत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा और कहा कि खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। पीएम मोदी ने लिखा, ‘खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। यहां भी नतीजा वही- भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को इसके लिए बधाई।’भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा रहा है और कई केंद्रीय मंत्रियों ने भारतीय टीम को बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ‘एक अद्भुत जीत। हमारे लड़कों की जबरदस्त ऊर्जा ने प्रतिद्वंद्वियों को एक बार फिर धूल चटा दी। भारत का जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून