पटना के कई पूजा पंडालों में पट खुले, मां से मांगा आशीर्वाद

मां दुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती है। मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, लेकिन ये सदैव शुभ फल ही देने वाली हैं। इसी कारण इनका एक नाम शुभंकरी भी है। दुर्गा पूजा के सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा और आराधना की जाती है। उनके साक्षात्कार से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 सितंबर 2025, 09:52 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना के कई पूजा पंडालों में पट खुले, मां से मांगा आशीर्वाद
Photo: UB India News Archive

मां दुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती है। मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, लेकिन ये सदैव शुभ फल ही देने वाली हैं। इसी कारण इनका एक नाम शुभंकरी भी है। दुर्गा पूजा के सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा और आराधना की जाती है। उनके साक्षात्कार से मिलने वाले पुण्य क ा वह भागी हो जाता है। मां कालरात्रि दुष्टों का नाश करने वाली हैं। दानव, दैत्य, राक्षस, भूत, प्रेत आदि इनके स्मरण मात्र से ही भयभीत होकर भाग जाते हैं। ये ग्रह-बाधाओं को भी दूर करने वाली हैं। नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की अराधना की जाती है। इस दिन साधक का मन सहस्त्रार चक्र में होता है। मां के इस स्वरूप को अपने हृदय में अवस्थित कर साधक को एकनिष्ठ भाव से उनकी अराधना करनी चाहिए।

बांग्ला विधि से पूजा होने वाले पंडालों और कालीबाड़ी में भक्तों के लिए मां का पट खोल दिया गया। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि और एश्वर्य का आशीर्वाद मांगा।

रविवार सुबह 9.41 बजे मां कात्यायनी की पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। बंगाली अखाड़ा, गर्दनीबाग पटना कालीबाड़ी, न्यू रेलवे कॉलोनी(सीडीए बिल्डिंग के नजदीक) समेत कई जगहों पर सुबह में बोधन की रस्म निभाई गई। इसके लिए सभी दुर्गा पंडालों में गणेश वंदना हुई। लौंग-धूप से पूजा हुई और पंडालों में ढाकियों ने मां को प्रसन्न करने के लिए गीत गाए। पट खुलने के बाद जमकर ढाक बजाया गया और धनुची नृत्य के साथ मां की आरती की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु भी ढाक की थाप पर मां की आरती में झूमते हुए शामिल हुए। शारदीय नवरात्र में मां को पुष्पांजलि कर सुख-समृद्धि, शांति व एश्वर्य का आशीर्वाद मांगा। सुबह बोधन की रस्म के बाद शाम में मां को आमंत्रण, अधिवास की पूजा की गई।

नवपत्रिका प्रवेश और प्राण प्रतिष्ठा :

बोधन, अधिवास के बाद प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की पूजा सोमवार को होगी। बंगाली अखाड़ा के सचिव जयदीप मुखर्जी ने बताया कि सोमवार की सुबह 8.41 बजे से नव- पत्रिका प्रवेश और सप्तमी पूजा का मुहूर्त है। नवपत्रिका प्रवेश पूजा में केला के थंब को गंगा स्नान के लिए ले जाया जाता है। स्नान से शुद्ध होने के बाद थंब को लाल पार की साड़ी पहनायी जाती है। बांग्ला में इस थंब को ‘कलाबोउ’ कहते हैं। इसका अर्थ होता है केला थंब के रूप में भगवान गणेश की पत्नी। इन्हें भगवान गणेश के साथ रखा जाता है। मां की प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाआरती और पुष्पांजलि का कार्यक्रम होता है।

मां कात्यायनी की पूजा के लिए लगी रही भीड़: 

वैष्णव पूजा पद्धति से शारदीय नवरात्र पूजा करने वाले मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में रविवार षष्ठी तिथि को मां कात्यायनी की पूजा, पाठ व आरती की गई। इसके बाद माता को बिल्व निमंत्रण(बेलनोती) दिया गया। बेल जोड़ा फल लगी डालियां पूजा स्थल पर रखकर पूजा के बाद सप्तमी तिथि(सोमवार) की सुबह मां कालरात्रि की पूजा के बाद मां का पट भक्तों व श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। रविवार को मां कात्यायनी की पूजा के लिए शीतला माता मंदिर अगमकुआं, बड़ी व छोटी पटनदेवी पटनासिटी, अखंडवासिनी मंदिर गोलघर सहित अन्य माता मंदिरों में मां की पूजा करने के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली।

तख्त साहिब में चंडी पाठ

तख्त साहिब में जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह की देखरेख में चंडी पाठ किया गया। पूजा पंडालों में शप्तशती के श्लोक गूंज रहे हैं। सोमवार को सप्तमी पूजन के साथ ही माता के दर्शन को पट खोल दिए जाएंगे। इधर श्री श्री बड़ी देवीजी गुरहट्टा में धुनुची आरती की तैयारी की जा रही है। जहां ढाक की थाप के साथ बांग्ला परंपरा दिखेगी।

गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में रविवार को आश्विन षष्ठी तिथि को बेल वृक्ष पर मां दुर्गा का आह्वान कर दुर्गा दरबार का पट खोला गया। इस संबंध में गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति एवं बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो.(डॉ.)रणबीर नंदन ने बताया कि आरती के बाद मां दुर्गा परिवार का पूजन, पुष्पांजलि एवं भोग प्रसाद अर्पण विधिवत प्रारंभ हो गया। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित पंचमुखी हनुमान, शंकर भगवान, भगवान राम दरबार, चित्रगुप्त भगवान, माता दक्षिण काली की पूजा नवरात्र में संपन्न होगी। मौके पर नम्रता नंदन, गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी के पुजारी मुकेश रंजन झा, ऋषिकेश रंजन झा उर्फ रूना बाबा, सत्यप्रकाश पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, राकेश रंजन झा, अभिषेक सिन्हा, राजू चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

षष्ठी तिथि पर रविवार को मां की आराधना, कल्पारंभ, देवी बोधन व आमंत्रण अधिवास का अनुष्ठान पूजा स्थलों पर किया गया। भक्तों ने मां कात्यायनी की उपासना की। सोमवार को भक्त देवी के सातवें स्वरूप कालरात्रि की उपासना करेंगे। रविवार को शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी, छोटी पटनदेवी, अगमकुआं शीतलामाता मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। श्री बड़ीदेवीजी, मारुफगंज में रविवार को आमंत्रण अधिवास के अनुष्ठान के साथ भक्तों ने माता की आरती उतारी। सोमवार को नवपत्रिका प्रवेश अनुष्ठान होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰