गाजा में बंद होगी बमबारी! क्या है गाजा में संघर्ष रोकने की ट्रंप की योजना, जिसे PM मोदी ने भी सराहा?

गाजा में दो साल से चल रहा इजरायल का सैन्य अभियान थम सकता है. अमेरिका ने गाजा समेत पूरे फलस्तीन क्षेत्र में शांति के लिए 20 सूत्रीय एक्शन प्लान पेश किया है. वाशिंगटन दौरे पर पहुंचे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया. ट्रंप ने गाजा के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 30 सितंबर 2025, 06:39 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गाजा में बंद होगी बमबारी!  क्या है गाजा में संघर्ष रोकने की ट्रंप की योजना, जिसे PM मोदी ने भी सराहा?
Photo: UB India News Archive

गाजा में दो साल से चल रहा इजरायल का सैन्य अभियान थम सकता है. अमेरिका ने गाजा समेत पूरे फलस्तीन क्षेत्र में शांति के लिए 20 सूत्रीय एक्शन प्लान पेश किया है. वाशिंगटन दौरे पर पहुंचे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया. ट्रंप ने गाजा के पीस प्लान पर सहमति जताने के लिए नेतन्याहू का धन्यवाद दिया. ट्रंप ने फिलिस्तीनी समूह हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो इसे अस्वीकार करता है तो उसे खत्‍म करने के इजरायल की मुहिम को अमेरिका का पूरा समर्थन प्राप्त होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा कि नेतन्याहू से मुलाकात और 20 सूत्रीय शांति योजना जारी करने के बाद अमेरिका गाजा युद्ध में शांति के बहुत करीब है. वहीं नेतन्याहू ने कतर की राजधानी दोहा में हवाई हमले के लिए खेद जताया.

व्हाइट हाउस में नेतन्याहू की मौजूदगी में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, हमास के खतरे को खत्म करने के लिए इजरायल को मेरा पूरा समर्थन है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम शांति के लिए एक समझौता करेंगे और अगर हमास इस समझौते को अस्वीकार करता है, जो हमेशा संभव है, तो वे ही एकमात्र विकल्प बचेंगे. बाकी सभी ने इसे स्वीकार कर लिया है, लेकिन मुझे लगता है कि हमें सकारात्मक जवाब मिलेगा.

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में की योजना की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (30 सितंबर) को एक्स पर पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप की गाजा में शांति लाने की योजना की सराहना की। उन्होंने लिखा, “हम राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प द्वारा गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत करते हैं। यह फलस्तीनी और इस्राइली लोगों के साथ-साथ पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का एक रास्ता प्रदान करता है। हमें उम्मीद है कि इससे जुड़े सभी पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल के पीछे एकजुट होंगे और संघर्ष को खत्म करने और शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे।”

यह एक अविश्‍वसनीय क्षण है: डोनाल्‍ड ट्रंप

डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, मैं औपचारिक रूप से शांति के लिए अपने सिद्धांतों को जारी कर रहा हूं, जिन्हें लोगों ने बहुत पसंद किया है. इन्हें संबंधित देशों के साथ मिलकर, पूरी सोच-विचार के साथ तैयार किया गया. मैं इस प्रस्ताव को तैयार करने में उनके अपार समर्थन के लिए कई अरब और मुस्लिम नेताओं और कई यूरोपीय सहयोगियों का धन्यवाद करना चाहता हूं. कई यूरोपीय नेताओं ने फोन करके पूछा, ‘क्या यह सच है? क्या आप वाकई मध्य पूर्व में शांति स्थापित कर रहे हैं?’ यह एक अविश्वसनीय क्षण है.

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा, “जो चीजें सैकड़ों और हजारों सालों से चली आ रही हैं, हम उन्हें बदलने जा रहे हैं, कम से कम हम बहुत-बहुत करीब हैं और मुझे लगता है कि हम बहुत करीब हैं और मैं बीबी को वास्तव में इसमें शामिल होने और काम करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.”

 

 

गाजा के लिए 20 सूत्री योजना में क्‍या है?

  • 20 सूत्री योजना में कहा गया है कि दोनों पक्षों के बीच सहमति होने पर, “युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा” और इजरायली सेना हमास द्वारा बंधक बनाए गए अंतिम लोगों की रिहाई के समय पर वापस लौट जाएगी. इस प्रारंभिक अवधि के दौरान, युद्धविराम लागू रहेगा.
  • हमास को 72 घंटों के भीतर सभी कैदियों को रिहा करना होगा, जिसके बाद इजरायली सेना की वापसी योजना लागू हो जाएगी. बदले में इजरायल आजीवन कारावास की सजा पाए 250 फिलिस्‍तीनियों और 7 अक्टूबर 2023 के बाद हिरासत में लिए गए 1700 अन्य कैदियों को रिहा करेगा.
  • इस योजना के प्रमुख बिंदुओं में से एक में “अस्थायी अंतराष्‍ट्रीय स्थिरीकरण बल” की तैनाती और ट्रंप के नेतृत्व में एक ट्रांजिशनल अथॉरिटी का गठन शामिल है.
  • इस समझौते के तहत हमास के लड़ाकों पूरी तरह निरस्त्र होना होगा और उन्हें भविष्य में सरकार में किसी भी भूमिका से बाहर रखा जाएगा. हालांकि जो लोग “शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व” के लिए सहमत होंगे, उन्हें क्षमादान दिया जाएगा.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति के रुख में दिखा बदलाव

अमेरिकी राष्‍ट्रपति के पहले के रुख में महत्‍वपूर्ण बदलाव आया है,‍ जिसमें कहा गया है कि फिलिस्तीनियों को जाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा. दस्‍तावेज के मुताबिक, “हम लोगों को रुकने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और उन्हें एक बेहतर गाजा बनाने का अवसर प्रदान करेंगे.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र में प्रमुख अरब नेताओं से मुलाकात की थी और रविवार को सोशल मीडिया पर कहा था कि “सभी लोग पहली बार किसी खास चीज के लिए तैयार हैं.”उधर, नेतन्याहू ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में दिए अपने आक्रामक भाषण में हमास के खिलाफ “काम पूरा करने” की कसम खाई और फिलिस्तीनी राज्य का दर्जा अस्वीकार कर दिया, जिसे हाल ही में कई पश्चिमी देशों ने मान्यता दी है.

इन देशों ने ज्‍वाइंट स्‍टेटमेंट जारी कर किया स्‍वागत 

सऊदी अरब, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, तुर्की, कतर और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने डोनाल्‍ड ट्रंप की योजना का स्‍वागत किया है. इसे लेकर इन देशों ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वे ट्रंप के नेतृत्व और गाजा में युद्ध समाप्त करने के उनके ईमानदार प्रयासों का स्वागत करते हैं और शांति का मार्ग खोजने की उनकी क्षमता में अपना विश्वास व्यक्त करते हैं. साथ ही ज्‍वाइंट स्‍टेटमेंट में कहा गया है कि ट्रंप द्वारा युद्ध समाप्त करने, गाजा के पुनर्निर्माण, फिलिस्तीनी लोगों के विस्थापन को रोकने और व्यापक शांति को बढ़ावा देने के प्रस्ताव की घोषणा के साथ ही पश्चिमी तट पर कब्जा न करने की उनकी घोषणा का स्वागत करते हैं.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰