बिहार में CM सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार हैं…

गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की। इसके बाद महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं बाबा गरीबनाथ धाम को प्रमाण कर अपने भाषण की शुुरुआत करता हूं। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में माता सीता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 2 नवंबर 2025, 07:38 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में CM सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार हैं…
Photo: UB India News Archive

गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की। इसके बाद महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं बाबा गरीबनाथ धाम को प्रमाण कर अपने भाषण की शुुरुआत करता हूं। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा। छह नवंबर को आपको मतदान करना है। मुजफ्फरपुर में एनडीए के तीन प्रत्याशी हैं। इसमें से एक हमारे मंत्री भी हैं। आपका वोट किसी प्रत्याशी को विधायक और मंत्री बनाने के लिए मत दीजिएगा। आपका वोट बिहार को जंगलराज से बनाने के लिए देना है। लालू-राबड़ी के समय में 15 साल में बिहार का जो पतन हुआ है, वही जंगलराज आज भेष बदलकर फिर से आने वाला है। अगर मुजफ्फरपुर वाले प्रण लेंगे कि एनडीए को जिताना है तो जंगलराज को कोई नहीं ला सकता है।

‘एम्स, एयरपोर्ट, मेट्रो, पावरप्लांट समेत कई सौगातें दी’
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में काफी विकास किया। एम्स, एयरपोर्ट, मेट्रो, पावरप्लांट समेत कई सौगातें दी। जंगलराज से बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ही मुजफ्फरपुर की लीची आज देश दुनिया में पहुंचकर आज मिठास बांटने का काम कर रही है। यह सब लालू-राबड़ी राज में नहीं हो सकता था। लालू-राबड़ी शासनकाल में यहां पर जी कृष्णैया की पीट-पीटकर हत्या की गई। अगर फिर से लालू के बेटे सीएम बनते हैं तो बिहार में तीन नए मंत्रालय खुलेंगे। एक अपहरण, दूसरा रंगदारी और तीसरा हत्या को बढ़ावा देने वाला मंत्रालय खुलेगा। अगर आपने पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व सरकार बनाई तो बाढ़ मुक्त बिहार बनाने के लिए मंत्रालय बनाया जाएगा।
‘लालू और सोनिया गांधी को अपने बेटों की चिंता सताती है’
अमित शाह ने कहा कि लालू प्रसाद और सोनिया गांधी को अपने बेटों को चिंता सताती है। लालू अपने बेटे तेजस्वी को सीएम और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहते हैं। लेकिन, दोनों को मैं बता दूं कि यहां सीट ही खाली नहीं है। वहां पीएम मोदी हैं तो यहां सीएम नीतीश कुमार हैं। दोनों में कोई सीट खाली नहीं है और न होने वाली है। इसलिए जो लोग दिन में सपने देख रहे हैं, वह सपने देखना छोड़ दें। बिहार की जनता एनडीए की सरकार फिर से लाने जा रही है।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म
मुजफ्फरपुर

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा सुनाए जाने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। इस अदालती फैसले के साथ ही राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता भी तकनीकी और कानूनी […]

UB India News6 जुल॰
मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
अपराध

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह रोज की तरह मंदिर में पूजा करने पहुंचा था. तभी घात लगाए बैठ बदमाशों ने नजदीक से गोलियां मार दीं. घटना से इलाके में चीख-पुकार मच गई. अस्पताल पहुंचने से पहले ही […]

UB India News4 जुल॰
मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 6 ……..
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 6 ……..

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में एक और दुखद खबर सामने आई है. इस अग्निकांड हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मरीज ब्रजनंदन राय ने भी देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके साथ ही इस दर्दनाक अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 5 से बढ़कर 6 […]

UB India News5 जून
परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..
मुजफ्फरपुर

परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..

बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार की सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को ऐसी पीड़ा दे दी है, जिसे वे शायद कभी भूल नहीं पाएंगे. अस्पताल के ICU में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में कई जिंदगियों को अपनी चपेट में ले लिया. आधिकारिक तौर पर […]

UB India News4 जून
अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे
दुर्घटना

अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है. अस्पताल के आईसीयू में लगी आग और धुएं के कारण 5 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. कई […]

UB India News4 जून
मुख्यमंत्री सम्राट आज मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में होंगे शामिल ………..
मुजफ्फरपुर

मुख्यमंत्री सम्राट आज मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में होंगे शामिल ………..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर के राजेपुर में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के कई सीनियर मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 19 मई से शुरू हुए ‘सहयोग शिविर’ पहले ही दिन मुजफ्फरपुर में एक दिन में रिकॉर्ड 8,008 आवेदन […]

UB India News2 जून
मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत, दूसरा घायल
अपराध

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत, दूसरा घायल

मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मौके से 3 खोखे मिले हैं। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन चौक स्थित विषहर स्थान के पास की है। देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर […]

UB India News3 अप्रैल
मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, घर में सोते समय हुई घटना
खास खबर

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, घर में सोते समय हुई घटना

बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और ये हादसा हुआ। क्या है पूरा मामला? मुजफ्फरपुर के […]

UB India News15 नव॰
मुजफ्फरपुर में पीके के रोड शो पर बवाल, ‘दुलारचंद यादव अमर रहे’ के नारों से गूंजा मंच, वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में पीके के रोड शो पर बवाल, ‘दुलारचंद यादव अमर रहे’ के नारों से गूंजा मंच, वीडियो वायरल

जफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा में जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (पीके) के रोड शो के दौरान हंगामा मच गया। मोकामा के बाहुबली नेता दुलारचंद यादव की हत्या को लेकर उनके समर्थकों ने रोड शो में “दुलारचंद यादव अमर रहें” और “प्रशांत किशोर मुर्दाबाद” के नारे लगाए। जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (पीके) के रोड शो के […]

UB India News1 नव॰