मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह रोज की तरह मंदिर में पूजा करने पहुंचा था. तभी घात लगाए बैठ बदमाशों ने नजदीक से गोलियां मार दीं. घटना से इलाके में चीख-पुकार मच गई. अस्पताल पहुंचने से पहले ही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 4 जुलाई 2026, 06:44 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
Photo: UB India News Archive
बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह रोज की तरह मंदिर में पूजा करने पहुंचा था. तभी घात लगाए बैठ बदमाशों ने नजदीक से गोलियां मार दीं. घटना से इलाके में चीख-पुकार मच गई. अस्पताल पहुंचने से पहले ही शख्स ने दम तोड़ दिया. बदमाश फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी.
मामला मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक स्थित एक मंदिर का है. जहां शनिवार सुबह पूजा करने पहुंचे किताब दुकानदार सह प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जमीन विवाद में आज कोर्ट में गवाही देने वाले थे। इससे पहले गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक बाजार की है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
पहले से घात लगाए बैठे थे बदमाश
जानकारी के मुताबिक, श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद रोज की तरह शनिवार की सुबह डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे. तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. अपराधियों ने श्याम कुमार कुशवाहा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. चश्मदीद अलका देवी के मुताबिक, अपराधियों ने बेहद करीब से कई गोलियां चलाईं. गोली लगने के बाद श्याम कुमार कुशवाहा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे श्याम कुमार
स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल श्याम कुमार कुशवाहा को इलाज के लिए SKMCH कॉलेज मुजफ्फरपुर लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक श्याम कुमार कुशवाहा अपने क्षेत्र के सक्रिय व्यवसायी थे. वे किताब की दुकान संचालित करने के साथ-साथ स्थानीय पूर्व मुखिया के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे. समाज में उनकी सक्रियता को देखते हुए इस आपराधिक घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए हैं. परिजनों के अनुसार, श्याम को दो गोलियां लगी थीं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. जांच के लिए मौके पर पहुंचे डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर मामला व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता या जमीनी रंजिश से जुड़ा होने की प्रबल संभावना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. अपराधी चाहे जो भी हों, जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.

बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़े

चश्मदीदों के मुताबिक, शनिवार सुबह के करीब 7 बजे थे। श्याम कुमार मंदिर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान 2 की संख्या में अपराधी आए पिस्टल निकाली और फायरिंग करने लगे। अपराधियों ने करीब 2 फीट दूर से गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद राम कुमार कुशवाहा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गए। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰