मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मौके से 3 खोखे मिले हैं। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन चौक स्थित विषहर स्थान के पास की है। देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर […]
By UB India News • Patna, Bihar शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026, 05:20 AM • 3 मिनट read
मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मौके से 3 खोखे मिले हैं। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन चौक स्थित विषहर स्थान के पास की है।
देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुनकर जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, अपराधी फरार हो चुके थे। मृतक में से एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति 55 वर्षीय दीप लाल शाह बताया जा रहा है, जबकि दूसरी गोली का शिकार 60 वर्षीय भोला सिंह है। दोनों ही मीनापुर थाना क्षेत्र के गागी छपड़ा के निवासी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और आसपास के ग्रामीण डर और सनसनी में पड़ गए। मीनापुर थाना की पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर तीन खोखा बरामद किए। पुलिस के अनुसार, पूरा मामला मीनापुर थाना क्षेत्र के विषहर स्थान का बताया जा रहा है।
वहीं, गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी, जिससे पूरा इलाका दहल गया. मौके पर पहुंची मीनापुर थाना पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं. पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाश दो से तीन की संख्या में थे. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी है.
पुलिस अभी तक इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं कर पाई है. जबकि बताया जा रहा है कि मृतक दीप लाल साह मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण किसी विवाद में शामिल होने की संभावना कम बताई जा रही है. फिर भी पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. वहीं, FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. ताकि वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए जा सकें. इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. इस पूरे मामले में इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए.
इस पूरे मामले में मीनापुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी दिशाओं में जांच की जा रही है. इस पूरे मामले में तकनीकी और मानवीय स्रोतों का इस्तेमाल कर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके साथ ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.