मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 6 ……..

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में एक और दुखद खबर सामने आई है. इस अग्निकांड हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मरीज ब्रजनंदन राय ने भी देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके साथ ही इस दर्दनाक अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 5 से बढ़कर 6 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 5 जून 2026, 06:19 AM 11 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 6 ……..
Photo: UB India News Archive
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में एक और दुखद खबर सामने आई है. इस अग्निकांड हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मरीज ब्रजनंदन राय ने भी देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके साथ ही इस दर्दनाक अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 5 से बढ़कर 6 हो गई है. इस घटना के बाद से पूरे जिले में एक तरफ शोक है. वहीं, इतने बड़े हादसे के बाद लोगों में काफी नाराजगी भी है. वहीं, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुजफ्फरपुर अग्निकांड में घायल मरीजों का हालचाल जानने के लिए मेडांटा अस्पताल पहुंचे.
17 घायलों का चल रहा है इलाज
प्रसाद हॉस्पिटल के इस अग्निकांड में घायल हुए 17 मरीजों का इलाज मुजफ्फरपुर समेत बिहार के अन्य अस्पतालों में चल रहा है. कई मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. जहां चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. इस पूरे मामले में जिला प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए विशेष व्यवस्था करने का दावा किया है.
अस्पताल में चीखते चिल्लाते गई थी लोगों की जान
अग्निकांड की घटना के समय अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन अचानक आग और धुएं की चपेट में आ गए थे. जहां देखते ही देखते अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी. जहां लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया था. स्थानीय लोगों और राहत-बचाव दल की मदद से कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका बिहार के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
इस गंभीर हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. ब्रह्मपुरा थाना में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामले की जांच कर रही है. जहां शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए अस्पताल के कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
निशांत कुमार ने जाना मरीजों का हाल
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुजफ्फरपुर अग्निकांड में घायल मरीजों का हालचाल जानने के लिए मेडांटा अस्पताल पहुंचे. उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से इलाज की प्रगति पर चर्चा की. इस दौरान मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी. साथ ही सरकार की ओर से इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन भी दिया, जिससे पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके.
पीड़ित परिवारों का दोषियों पर कार्रवाई का इंतजार
प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम अस्पताल में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टी उपकरणों और आपातकालीन प्रबंधन की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतकों के परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

अग्निकांड में मरे 6 लोगों की कहानी

शशांक 7 दिन पहले पटना से लौट रहा था। इस दौरान बोचहां में सड़क हादसे का शिकार बन गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, फिर प्रसाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। सफल ऑपरेशन के बाद ICU में था, लेकिन आग लगने की घटना ने मेरे बेटे को उसकी शादी से पहले ही छीन लिया।’

संजय चौधरी, शशांक के पिता

पापा की तबीयत ठीक नहीं थी। 22 मई को उन्होंने सीने और पेट में तकलीफ बताई थी। इसके बाद उन्हें प्रसाद अस्पताल में एडमिट कराया था। शुरुआत में डॉक्टरों ने उनकी तबीयत ठीक बताई, लेकिन धीरे-धीरे पापा की हालत गंभीर हो गई, इसलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया था।’

अनिल सिंह, कृष्णनंदन सिंह के बेटे

गांव के लोगों ने ब्लड डोनेट कर जान बचाई, हादसे में जान गंवाई

औराई थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के रहने वाले 30 साल के शशांक कुमार उर्फ सुमित कुमार के पिता संजय चौधरी ने बताया कि मेरा बेटा वित्त विभाग में लोवर डिविजन क्लर्क था। वह पटना में रहता था। 29 मई को शशांक पटना से ड्यूटी के बाद घर आ रहा था। इसी दौरान बोचहां में सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आई।

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पहले एसकेएमसीएच और फिर प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दो जून को उनके ब्रेन का ऑपरेशन भी हुआ था। बेटे की स्थिति ठीक नहीं थी, उसे खून की जरूरत थी, गांव के लोगों ने ब्लड डोनेट कर मेरे बेटे की जान बचाई थी। इसके बाद बेटे का ऑपरेशन सक्सेसफुल हो गया था।

संजय चौधरी ने आगे बताया कि ऑपरेशन के बाद बेटे को बुधवार को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। गुरुवार सुबह हादसे ने मेरे बेटे की जान ले ली। शशांक की शादी की तैयारी चल रही थी। लड़की वालों से बातचीत पक्की हो चुकी थी। शशांक को अस्पताल से छुट्टी मिलती तो लड़की वाले उससे मिलने आने वाले थे।

22 मई से इलाज चल रहा था, हालत गंभीर हुई तो आईसीयू में रखा

मीनापुर प्रखंड के रामपुरहरी थाना क्षेत्र के गोरिगामा गांव के रहने वाले 76 साल के कृष्ण नंदन सिंह भी इस अग्निकांड के शिकार हो गए। उनके बेटे अनिल सिंह ने बताया कि 22 मई को पिता ने अपने सीने और पेट में दर्द की शिकायत बताई थी।

इसके बाद हम लोगों ने उन्हें प्रसाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। शुरुआती इलाज में उनकी तबीयत ठीक हो रही थी। डॉक्टरों ने कहा था- जल्द ही उन्हें घर ले जा सकेंगे, लेकिन दो-चार दिनों बाद डॉक्टरों ने पापा की हालत गंभीर बताकर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।

अनिल सिंह ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद अस्पताल प्रशासन ने हम लोगों को पिता की मौत की जानकारी नहीं दी। सुबह जब अस्पताल में आग की खबर मिली तो हम लोग अस्पताल आए। यहां पिता नहीं थे। फिर हम लोग एसकेएमसीएच पहुंचे, पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर पिता की लाश पड़ी थी।

6 महीनों से प्रसाद अस्पताल में डायलिसिस करा रही थी गीता देवी

मोतीपुर प्रखंड के बिस्तौलिया गांव की रहने वाली 62 साल की गीता देवी की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं और पिछले छह महीनों से नियमित रूप से प्रसाद हॉस्पिटल में डायलिसिस करा रही थीं।

उनकी हालत भी गंभीर थी, लिहाजा उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अचानक आईसीयू में आग लगने के बाद वे बाहर नहीं निकल सकीं और झुलसकर उनकी मौत हो गई।

गीता देवी के तीनों बेटों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इलाज में अब तक लाखों रुपए खर्च हो गए थे। अस्पताल प्रबंधन की गलती ने हमसे हमारी मां को छीन लिया।

ब्रेन सर्जरी के बाद आईसीयू में भर्ती थे उदय कुमार

शिवहर के तरियानी के रहने वाले 57 साल के उदय कुमार भी इस हादसे में जान गंवाने वालों में शामिल हैं। उदय कुमार के साला ऋषि वत्स ने बताया कि 4 दिन पहले प्रसाद हॉस्पिटल में गुड़गांव (हरियाणा ) मेदांता से लौटे थे।

उदय के ब्रेन की सर्जरी हुई थी। इसके बाद मेदांता से कहा गया था कि इन्हें होम केयर में रखा जाना चाहिए, इसलिए उन्हें प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे। सुबह 3:30 बजे फोन चोरी हो गया था, इसकी शिकायत करने काउंटर पर जा रहे थे। इसी दौरान भगदड़ जैसी स्थिति मची।

पता चला कि अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगी है। जब मैं ऊपर की ओर भागा तो देखा कि गार्ड मरीजों की मदद के बजाए भाग रहे हैं। ये आईसीयू इंचार्ज और स्टाफ की लापरवाही का नतीजा है।

जमीन बेच कर इलााज करा रहे थे बृजनंदन राय

मनियारी थाना क्षेत्र के पकाही बाघी गांव निवासी बृजनंदन राय को लेकर सबसे ज्यादा सस्पेंस बना रहा। उनकी मौत पटना के एक निजी अस्पताल में गुरुवार देर शाम हो गई। मौत के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया, लेकिन परिजन पटना में पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।

वे मुजफ्फरपुर में ही पोस्टमॉर्टम की मांग पर अड़ गए। इसे लेकर परिजनों ने डीएम को भी फोन कर हस्तक्षेप की गुहार लगाई। परिजनों कहना था कि जमीन बेचकर इलाज में 5 लाख रुपए लगाए थे।

इससे पहले सुबह से शाम तक करीब आठ घंटे तक परिजनों का हंगामा चलता रहा, जिससे अस्पताल प्रशासन और पुलिस के लिए स्थिति संभालनी मुश्किल हो गई। इस दौरान परिजनों ने कांग्रेस की महिला नेता की मौजूदगी में अस्पताल परिसर में हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की।

आक्रोशित भीड़ ने डॉ. उपेंद्र प्रसाद के चैंबर के गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला टेबल से गेट तोड़ते हुए नजर आ रही है। हंगामे के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

इस दौरान डीएम ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया था। परिजन के अनुसार, सुबह में करीब 10 बजे के बाद पता चला था कि बृजनंदन राय का इलाज प्रशांत हॉस्पिटल में चल रहा है। उससे पहले पटना के मेदांता अस्पताल से वापस कर दिया गया था।

‘ICU में एसी चल रहे थे, इसलिए तेजी से फैली आग’

प्रसाद अस्पताल के कर्मियों की ओर से लापरवाही करने के आरोपों पर हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने सफाई दी है। उन्होंने कहा गया है कि आग लगते ही अस्पताल के कर्मियों, सुरक्षा गार्ड्स और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अस्पताल के एक ही फ्लोर पर स्थित आईसीयू (ICU) और सीसीयू (CCU) वार्ड है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आईसीयू वार्ड में आग लग गई। चूंकि आईसीयू वार्ड में एयर कंडीशनर (AC) चल रहे थे, इसलिए आग तेजी से फैल गई।

हॉस्पिटल मैनेजमेंट की ओर से बताया गया कि घटना के वक्त दोनों वार्डों में कुल 27 मरीज भर्ती थे। कुल 18 मरीजों को सुरक्षित निकाल कर तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 4 मरीज पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपने घर जा चुके हैं। हादसे में 5 मरीजों की असामयिक मृत्यु हो गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अस्पताल परिसर में आए कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से अस्पताल की संपत्ति में तोड़फोड़ की गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में ब्रह्मपुरा थाना में एक लिखित शिकायत (FIR) दर्ज कराई गई है।

मेदांता में एडमिट तीन मरीजों से स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में हुए अग्निकांड की जानकारी के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली का दौरा बीच में छोड़कर देर शाम पटना लौटे। उन्होंने मेदांता अस्पताल में एडमिट 3 मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए।

उन्होंने कहा कि मरीजों के बेहतर उपचार और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक प्रभावित मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म
मुजफ्फरपुर

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा सुनाए जाने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। इस अदालती फैसले के साथ ही राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता भी तकनीकी और कानूनी […]

UB India News6 जुल॰
मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
अपराध

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह रोज की तरह मंदिर में पूजा करने पहुंचा था. तभी घात लगाए बैठ बदमाशों ने नजदीक से गोलियां मार दीं. घटना से इलाके में चीख-पुकार मच गई. अस्पताल पहुंचने से पहले ही […]

UB India News4 जुल॰
परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..
मुजफ्फरपुर

परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..

बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार की सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को ऐसी पीड़ा दे दी है, जिसे वे शायद कभी भूल नहीं पाएंगे. अस्पताल के ICU में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में कई जिंदगियों को अपनी चपेट में ले लिया. आधिकारिक तौर पर […]

UB India News4 जून
अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे
दुर्घटना

अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है. अस्पताल के आईसीयू में लगी आग और धुएं के कारण 5 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. कई […]

UB India News4 जून
मुख्यमंत्री सम्राट आज मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में होंगे शामिल ………..
मुजफ्फरपुर

मुख्यमंत्री सम्राट आज मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में होंगे शामिल ………..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर के राजेपुर में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के कई सीनियर मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 19 मई से शुरू हुए ‘सहयोग शिविर’ पहले ही दिन मुजफ्फरपुर में एक दिन में रिकॉर्ड 8,008 आवेदन […]

UB India News2 जून
मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत, दूसरा घायल
अपराध

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत, दूसरा घायल

मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मौके से 3 खोखे मिले हैं। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन चौक स्थित विषहर स्थान के पास की है। देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर […]

UB India News3 अप्रैल
मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, घर में सोते समय हुई घटना
खास खबर

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, घर में सोते समय हुई घटना

बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और ये हादसा हुआ। क्या है पूरा मामला? मुजफ्फरपुर के […]

UB India News15 नव॰
बिहार में CM सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार हैं…
मुजफ्फरपुर

बिहार में CM सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार हैं…

गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की। इसके बाद महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं बाबा गरीबनाथ धाम को प्रमाण कर अपने भाषण की शुुरुआत करता हूं। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में माता सीता […]

UB India News2 नव॰
मुजफ्फरपुर में पीके के रोड शो पर बवाल, ‘दुलारचंद यादव अमर रहे’ के नारों से गूंजा मंच, वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में पीके के रोड शो पर बवाल, ‘दुलारचंद यादव अमर रहे’ के नारों से गूंजा मंच, वीडियो वायरल

जफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा में जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (पीके) के रोड शो के दौरान हंगामा मच गया। मोकामा के बाहुबली नेता दुलारचंद यादव की हत्या को लेकर उनके समर्थकों ने रोड शो में “दुलारचंद यादव अमर रहें” और “प्रशांत किशोर मुर्दाबाद” के नारे लगाए। जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (पीके) के रोड शो के […]

UB India News1 नव॰