बिहार में दुसरे और अंतिम चरण के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी , सुबह 9 बजे तक 14.55 फीसदी हुआ मतदान……………..

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में आज मतदान जारी है. इस चरण में 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह से ही कई इलाकों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं. महिलाएं और युवा भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 नवंबर 2025, 04:54 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में दुसरे और अंतिम चरण के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी  , सुबह 9 बजे तक 14.55 फीसदी हुआ मतदान……………..
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में आज मतदान जारी है. इस चरण में 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह से ही कई इलाकों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं. महिलाएं और युवा भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. सुबह 9 बजे तक 14.55  प्रतिशत मतदान हो चुके हैं.

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. सुरक्षा बलों को संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर तैनात किया गया है. आयोग की ओर से जमीन से लेकर हवा तक निगरानी की जा रही है  ड्रोन कैमरों के जरिए भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

दूसरे चरण में जिन इलाकों में मतदान हो रहा है, उनमें कई विधानसभा क्षेत्र झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल की सीमाओं से सटे हुए हैं. ऐसे में बॉर्डर इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. अवैध गतिविधियों और बाहरी प्रभावों को रोकने के लिए एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार गश्त कर रही हैं.

सीट का नाम  9AM 
अमरपुर 14.63
अमौर 14.66
अरवल 14.87
अररिया 14.47
अतरी 14.81
औरंगाबाद 14.21
बाबूबरही 13.41
बगहा 16.25
बहादुरगंज 15.50
बायसी 15.33
बाजपट्टी 13.71
बलरामपुर 13.18
बांका 14.93
बमनमखी 15.65
बाराचट्टी 17.87
बरारी 13.77
बथनाहा 13.87
बेलागंज 17.02
बेलहर 15.73
बेलसंड 13.87
बेतिया 13.76
भभुआ 15.16
भागलपुर 9.28
बीहपुर 13.93
बिस्फी 13.90
बोध गया 15.88
चैनपुर 14.55
चकाई 15.36
चेनारी 14.75
छातापुर 15.33
चिरैया 13.24
चनपटिया 14.76
डेहरी 13.36
ढाका 14.03
धनदाहा (धमदाहा) 16.05
धोरैया 16.27
दिनारा 14.28
फारबिसगंज 15.55
गया टाउन 11.14
घोसी 13.48
गोविंदपुर 14.94
गोह 15.69
गोपालपुर 14.37
गोविंदगंज 13.03
गुरुआ 17.07
हरसिद्धी 12.59
हिसुआ 14.23
इमामगंज 15.47
जमुई 14.90
जहानाबाद 13.56
झाझा 16.94
झंझारपुर 12.59
जोकीहाट 14.94
कदवा 12.12
कहलगांव 14.27
कल्याणपुर 14.20
काराकाट 13.36
करगहल 14.20
कस्बा 15.77
कटोरिया 13.90
केसरिया 14.07
किशनगंज 16.21
कोचाधामन 16.21
कोरहा 14.45
कुर्था 15.04
कुतुंबा 15.49
कटिहार 12.94
लौकहा 12.28
लौरिया 13.76
मधुबन 13.58
मधुबनी 14.47
मोहनिया 15.92
मकदूमपुर 14.46
मोहनिया 15.92
मोतिहारी 14.46
 मनिहारी (अनुसूचित जनजाति) 13.77
नबीनगर 16.05
नरकटिया 14.99
नरकटियागंज 13.98
नरपतगंज 16.07
नौतन 14.30
निर्मली 14.61
नवादा 11.61
नौखा 14.99
औबरा 13.99
परिहार 13.02
फुलपरास 13.10
पीपरा- 17 15.87
पीपरा- 42 13.98
पीरपैंती 15.25
प्राणपुर 15.91
पूर्णिया 16.08
फार्बिसगंज 15.55
रफीगंज 17.08
रजौली 13.54
राजनगर 13.67
रामगढ़ 14.78
रामनगर 15.52
रानीगंज 15.29
रक्सौल 13.70
रीगा 12.83
रुन्नीसैदपुर 13.01
रुपौली 15.27
सासाराम 14.67
शिवहर 13.94
शेरघाटी 17.30
सिक्ता 14.85
सिकंदरा 16.66
सिक्ती 15.69
सुगौली 14.03
सीतामढ़ी 13.73
सुपौल 14.03
सुर्संड 13.98
सुगौली 14.03
सुल्तानगंज 14.14
सुरसंड 13.98
ठाकुरगंज 15.40
टिकारी 16.83
त्रिवेणीगंज 15.17
वाल्मिकीनगर 17.46
वारिसलीगंज 13.15
वजीरगंज 15.37

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में आज मतदान जारी है. इस चरण में 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह से ही कई इलाकों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं. महिलाएं और युवा भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. सुरक्षा बलों को संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर तैनात किया गया है. आयोग की ओर से जमीन से लेकर हवा तक निगरानी की जा रही है — ड्रोन कैमरों के जरिए भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

दूसरे चरण में जिन इलाकों में मतदान हो रहा है, उनमें कई विधानसभा क्षेत्र झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल की सीमाओं से सटे हुए हैं. ऐसे में बॉर्डर इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. अवैध गतिविधियों और बाहरी प्रभावों को रोकने के लिए एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार गश्त कर रही हैं.

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने परिवार के साथ किया मतदान

मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते शाहनवाज हुसैन

पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपनी पत्नी रेणु हुसैन के साथ सुपौल जिला मुख्यालय स्थित बूथ संख्या 190 पर मतदान किया। शाहनवाज के साथ शादी के बाद रेणु हुसैन ने पहली बार बिहार में मतदान किया। पूर्व मंत्री ने आम लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग विकास का साथ देंगे। जंगलराज नहीं आने देंगे।

मधुबनी में मतदान जारी
मधुबनी में मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता

मधुबनी में कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है। वोटिंग के लिए मधुबनी, हरलाखी, बेनीपट्टी, बिस्फी, खजौली, राजनगर, बाबूबरही, लौकहा, फुलपरास एवं झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र में 3882 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 31 लाख 23 हजार 747 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हर बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हर बूथ पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

इन बूथों पर देरी से शुरू हुआ मतदान

सीतामढ़ी के बूथ संख्या 168, 169, 293, 233, किशनगंज के बूथ संख्या 325, 326, पूर्णिया के बूथ संख्या 89, अरवल के बूथ संख्या 306, मोतिहारी के बूथ संख्या 246, 340, 110, 111, 109 पर EVM खराब होने के कारण मतदान प्रक्रिया में देरी हुई। अब इन बूथों पर मतदान शुरू हो चुका है।

08:20 AM, 11-Nov-2025

सुपौल में जिलाधिकारी ने लोगों से की यह अपील

सुपौल में जिलाधिकारी ने किया मतदान

सुपौल जिला मुख्यालय स्थित वार्ड 21 प्राथमिक विद्यालय कोसी कॉलोनी में डीएम सावन कुमार ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि सुपौल वासियों से अपील है कि वह बढ़ चढ़कर मतदान के इन महापर्व में भाग लें। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग चल रही है।

एनडीए ‘बम-बम’ हैः आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का बयान

जहां राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग हो रही है और महिलाएं वोटिंग करने में पुरुषों से कहीं आगे है. ऐसे में इस बार फिर से बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है. महिलाओं के बढ़े वोटिंग परसेंटेज यह बता रहा है कि यह पूरा वोट जो है सरकार के पक्ष में है. एनडीए और नीतीश कुमार के पक्ष में है. ऐसे में उन्होंने कहा कि एनडीए “बम-बम” है. पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी मतदाता घर से निकल रहे हैं और यह जो वोट है. वह एनडीए के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि- 2010 का जो परिणाम आया था, इस बार का मतदाता उस रिकॉर्ड को भी तोड़ने जा रहा है.

बहुत बड़े मार्जिन से हमारे पक्ष में वोट… जेडीयू नेता संजय झा

बिहार: JDU सांसद संजय झा ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा, “आज अंतिम चरण का चुनाव है. लोग देख रहे हैं कि मतदाताओं में कितना उत्साह है वोट डालने के लिए , जो सबसे अच्छी बात है. बिहार में सुशासन, शांति और विकास के लिए बड़ी संख्या में लोग निकल रहे हैं… यह बहुत सकारात्मक संकेत है. प्रथम चरण में हमें लग रहा है कि बहुत बड़े मार्जिन से हमारे पक्ष में वोट पड़े हैं…”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री
पटना

नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

बिहार में अब नए मंत्रिमंडल के घोषित होने में 24 घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। कल सुबह 11.20 के आसपास पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश के साथ NDA के बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे। जानिए संभावित नामों के बारे में। पटना: जदयू और बीजेपी के विधायक दल की बैठक […]

UB India News19 नव॰
सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा
पटना

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय नीतीश कुमार कल लेंगे सीएम पद की शपथ बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज है और इसी बीच बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना […]

UB India News19 नव॰
NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ
पटना

NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह समारोह दोपहर 11:30 बजे शुरू होगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आएंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह […]

UB India News19 नव॰
मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत
पटना

मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और गुरुवार (20 नवंबर) गांधी मैदान एक बार फिर बड़े राजनीतिक आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 10वीं पारी की शुरुआत करेंगे और इस ऐतिहासिक पल को खास बनाने के लिए एनडीए ने ज्योतिषीय सलाह के आधार […]

UB India News19 नव॰
8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार
पटना

8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार

नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल के दौरान मुख्यमंत्री पद से आठ बार इस्तीफा दिया है. आज उन्होंने 8वीं बार सीएम पद से इस्तीफा दिया है. वे अब तक 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. अगले 3-4 दिनों में फिर से 10वीं बार सीएम बनेंगे नीतीश कुमार. 8वां इस्तीफा, 10वीं बार CM […]

UB India News17 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट
पटना

बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान समाप्त होने के बाद नई सरकार को लेकर राज्य को लोगों ही नहीं पूरे देश में उत्सुकता का माहौल है। एक बार फिर एनडीए गठबंधन की वापसी हो रही है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती […]

UB India News15 नव॰
छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………
पटना

छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………

भाजपा ने बिहार में NDA की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा […]

UB India News15 नव॰
बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट
पटना

बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट

पटना। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए को फिर से सत्ता की चाभी सौंप दी है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक की मतगणना में बीजेपी 81 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आरजेडी महज 33 और […]

UB India News14 नव॰
अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?
समाचार

अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. बिहार चुनाव रिजल्ट के […]

UB India News14 नव॰