मेक्सिको में भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों GenZ का प्रदर्शन……………

मेक्सिको में शनिवार को हजारों GenZ बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा में मिल रही छूट, सार्वजनिक हत्या औरा सुरक्षा की कमी के खिलाफ ​​​​​​सड़कों पर उतर आए हैं। यह गुस्सा एक मेयर की सार्वजनिक हत्या के बाद और भड़क गया। मेक्सिको के पश्चिमी राज्य मिचोआकेन में 1 नवंबर को उरुअपन के मेयर कार्लोस मंजो की एक प्रोग्राम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 16 नवंबर 2025, 09:18 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मेक्सिको में भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों GenZ का प्रदर्शन……………
Photo: UB India News Archive

मेक्सिको में शनिवार को हजारों GenZ बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा में मिल रही छूट, सार्वजनिक हत्या औरा सुरक्षा की कमी के खिलाफ ​​​​​​सड़कों पर उतर आए हैं। यह गुस्सा एक मेयर की सार्वजनिक हत्या के बाद और भड़क गया। मेक्सिको के पश्चिमी राज्य मिचोआकेन में 1 नवंबर को उरुअपन के मेयर कार्लोस मंजो की एक प्रोग्राम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गुस्साए GenZ ने राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास नेशनल पैलेस की सुरक्षा दीवारों को गिरा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरों, हथौड़े, पटाखों, लाठियों और जंजीरों से हमला किया। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी।

राजधानी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वाजक्वेज ने द इंडिपेंडेंट को बताया कि प्रदर्शन में 120 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 100 पुलिस अधिकारी हैं। वहीं 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

GenZ की मांग- सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो

इस साल कई देशों में जेन जेड युवा असमानता, लोकतंत्र की गिरावट और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। नेपाल में सितंबर में सोशल मीडिया बैन के बाद बड़ा प्रदर्शन हुआ, जिससे प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।

मेक्सिको में भी युवा भ्रष्टाचार और हिंसक अपराधों में मिल रही छूट से परेशान हैं। 29 साल के बिजनेस कंसल्टेंट एंड्रेस मासा ने कहा, “हमें ज्यादा सुरक्षा चाहिए।”

प्रदर्शन में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि मध्यम आयु और बुजुर्ग वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। 43 वर्षीय चिकित्सक एरिजबेथ गार्सिया ने बताया, “हम सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए ज्यादा फंडिंग चाहते हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा है। डॉक्टर भी असुरक्षित हैं। यहां कोई मारा जाता है और कुछ नहीं होता।”

राष्ट्रपति शेनबॉम का आरोप, विपक्ष आंदोलन भड़का रहा

मेक्सिको ने हाल में हुए कई हाई-प्रोफाइल हत्याकांडों ने राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम को लेकर जनता में गुस्सा भर दिया है। प्रदर्शन से कुछ दिन पहले शीनबाम ने दक्षिणपंथी विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ये दल जेन जेड आंदोलन में घुसपैठ कर रहे हैं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके प्रदर्शन को बड़ा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि, इस हफ्ते कुछ GenZ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने प्रदर्शन से अपना समर्थन वापस ले लिया। दूसरी ओर, पूर्व राष्ट्रपति विसेंट फॉक्स और मेक्सिको के अरबपति उद्योगपति रिकार्डो सालिनास प्लिजियो ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का खुला समर्थन किया।

युवाओं का प्रतीक बना वन पीस का केरेक्टर

विरोध में GenZ (18 से 29 साल के युवा) जापानी कॉमिक्स ‘वन पीस’ के केरेक्टर ‘लूफी’ को अपना प्रतीक बना रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के हाथ में खोपड़ी वाली टोपी का निशान देखा जा रहा है, जो लूफी की पहचान है।

एक छात्र नेता लियोनार्डो मुन्योस ने कहा, ‘लूफी जगह-जगह जाकर भ्रष्ट और तानाशाही शासकों से जनता को आजाद कराता है। यहां भी वही स्थिति है। अब और खामोश नहीं रहेंगे’

छात्र सैंटियागो जापाटा ने कहा – ‘हम इस बात से थक चुके हैं कि मौत और भ्रष्टाचार को सामान्य बना दिया गया है। हमारी पीढ़ी अब खामोश नहीं बैठेगी। सरकार को जनता से डरना चाहिए, न कि जनता को सरकार से।’

वन पीस जापान की मशहूर कॉमिक्स और ऐनिमे सीरीज है। इसकी कहानी समुद्री डाकुओं (पाइरेट्स) पर आधारित है, जो आजादी, दोस्ती और न्याय के लिए लड़ते हैं। यह सीरीज पूरी दुनिया में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।

GenZ ने प्रदर्शन के लिए जापानी कॉमिक्स 'वन पीस' के केरेक्टर 'लूफी' के मशहूर निशान खोपड़ी के झंडे लहराए।
GenZ ने प्रदर्शन के लिए जापानी कॉमिक्स ‘वन पीस’ के केरेक्टर ‘लूफी’ के मशहूर निशान खोपड़ी के झंडे लहराए।

नेपाल और अफ्रीका में भी GenZ आंदोलन हुए थे

बांग्लादेश, नेपाल और अफ्रीकी महाद्वीप में भी GenZ प्रदर्शन हुए। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आर्थिक असमानता से त्रस्त यह युवा पीढ़ी अब केवल विरोध नहीं कर रही, वह सरकारें बदल रही है।

पिछले एक साल में केन्या, मेडागास्कर, मोरक्को और बोत्सवाना जैसे देशों में जेन-जी के नेतृत्व में व्यापक प्रदर्शन हुए।

बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं ने अफ्रीकी देशों में भी प्रदर्शन किया था।
बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं ने अफ्रीकी देशों में भी प्रदर्शन किया था।

मेडागास्कर में राष्ट्रपति हटे, मोरक्को में सेना ने हस्तक्षेप किया और केन्या में सरकार झुक गई। वहीं बोत्सवाना में युवाओं ने मतदान के जरिये 60 साल पुरानी सत्ता पलट दी। सोशल मीडिया से संगठित यह पीढ़ी अब लोकतंत्र, जवाबदेही और रोजगार की नई परिभाषा गढ़ रही है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰