टाटा की इस कंपनी में मचा घमासान, झटके में हुआ 10,476 करोड़ का नुकसान

टाटा ग्रुप की पैसेंजर व्हीकल कंपनी में सोमवार को तब घमासान मचता हुआ दिखाई दिया जब, कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. खास बात तो ये है कि डिमर्जर के बाद टाटा ग्रुप की व्हीकल कंपनी में ये सबसे बड़ी गिरावट है. जिसकी वजह से कंपनी की वैल्यूएशन में 10,476 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 17 नवंबर 2025, 07:42 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
टाटा की इस कंपनी में मचा घमासान, झटके में हुआ 10,476 करोड़ का नुकसान
Photo: UB India News Archive

टाटा ग्रुप की पैसेंजर व्हीकल कंपनी में सोमवार को तब घमासान मचता हुआ दिखाई दिया जब, कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. खास बात तो ये है कि डिमर्जर के बाद टाटा ग्रुप की व्हीकल कंपनी में ये सबसे बड़ी गिरावट है. जिसकी वजह से कंपनी की वैल्यूएशन में 10,476 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया. जानकारों की मानें तो कंपनी की लग्जरी कार कंपनी में हुए साइबर हमले की वजह से एबिट मार्जिन में कमी का अनुमान लगाया गया है. जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में कंपनी के आंकड़े किस तरह की कहानी कह रहे हैं.

कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट

टाटा मोटर्स पैसेंसर व्हीकल कंपनी के शेयरों में सोमवार को 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार कंपनी का शेयर 7.26 फीसदी की गिरावट के साथ 363.15 रुपए पर आ गया है. जोकि अपने 52 हफ्तों के लोअर लेवल से 8.30 फीसदी ज्यादा है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में कंपनी के शेयरों में इसी तरह की गिरावट देखने को मिली तो कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के लोअर लेवल के रिकॉर्ड को भी तोड़ देगा. जानकारों की मानें तो टाटा मोटर्स के डिमर्जर के बाद टीएमपीवी के शेयरों में ये सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

क्यों आई गिरावट?

हाल ही में टीएमपीवी की ओर से अपने तिमाही नतीजे जारी किए गए हैं. जिसमें जानकारी दी गई है कि कंपनी की लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर पर साइबर हमले से परफॉर्मेंस पर काफी असर देखने को मिला है. यही कारण है कि कंपनी ने अपनी लग्जरी आर्म के एबिट मार्जिन को कम कर दिया है. जानकारी के अनुसार जगुआर लैंड रोवर का एबिट मार्जिन के अनुमान को 5 से 7 फीसदी से कम कर 0 से 2 फीसदी कर दिया गया है.

वैल्यूएशन में बड़ी गिरावट

कंपनी के शेयर में आई गिरावट की वजह से वैल्यूएशन के मोर्चे पर भी बड़ा झटका लगा है. आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को कंपनी की वैल्यूएशन 1,44,200.10 करोड़ रुपए था, जो सोमवार को कारोबारी सत्र के एक मिनट बीत जाने के बाद 1,33,723.86 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि कंपनी की वैल्यूएशन को एक ही मिनट में 10,476.24 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया.

क्या है शेयरों की मौजूदा स्थिति

अगर बात कंपनी के शेयरों के मौजूदा स्थिति की करें तो बीएसई पर कंपनी का शेयर दोपहर 12 बजे 4.62 फीसदी की गिरावट के साथ 373.50 रुपए पर कारोबार कर रहा है. वैसे कंपनी के शेयरों की शुरुआत 386.45 रुपए पर देखने को मिली थी. जबकि शुक्रवार को कंपनी का शेयर 391.60 रुपए पर बंद हुआ था. वैसे टीएमपीवी के शेयरों में लगातार 5वें दिन गिरावट देखने को मिल रही है. इन दौरान कंपनी के शेयरों में 11.55 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. 10 नवंबर को कंपनी का शेयर 410.60 रुपए पर देखने को मिला था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰