भारत के एविएशन सेक्टर को नई उड़ान देने वाला ऐतिहासिक दिन ………………….

भारत के एविएशन सेक्टर ने आज एक ऐतिहासिक मुकाम छू लिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित GMR Aerospace & Industrial Park-SEZ में सफरान (Safran) का विशाल रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (MRO) हब आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस लेटेस्ट सुविधा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 26 नवंबर 2025, 07:30 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत के एविएशन सेक्टर को नई उड़ान देने वाला ऐतिहासिक दिन ………………….
Photo: UB India News Archive

भारत के एविएशन सेक्टर ने आज एक ऐतिहासिक मुकाम छू लिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित GMR Aerospace & Industrial Park-SEZ में सफरान (Safran) का विशाल रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (MRO) हब आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस लेटेस्ट सुविधा का उद्घाटन किया। यह महज एक MRO सेंटर नहीं, बल्कि भारत को ग्लोबल एयरोस्पेस पावर बनाने की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक कदम है।

 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का उभरता एविएशन सेक्टर एक नई उड़ान के लिए तैयार है और सफ़रान की यह फैसलिटी भारत को ग्लोबल MRO हब के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि हम निवेशकों को सिर्फ निवेशक नहीं, बल्कि भारत के विकास यात्रा के सह-निर्माता मानते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की घरेलू विमानन सेवाओं में बेमिसाल विस्तार हुआ है और देश अब दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट्स में शामिल है। वर्तमान में भारत का घरेलू विमानन बाजार दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है।

85% MRO विदेश में

पीएम मोदी ने बताया कि भारत के लगभग 85% MRO कार्य अभी भी विदेशी देशों में होते थे, जिससे लागत बढ़ती थी और विमानों को लंबे समय तक ग्राउंडेड रहना पड़ता था। लेकिन अब सरकार ने MRO इकोसिस्टम मजबूत करने पर बड़ा फोकस किया है। GST सुधार, 2021 की MRO गाइडलाइंस और राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति 2016 जैसे फैसलों ने इस सेक्टर में नई ऊर्जा लाई है।

SAESI

सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (SAESI) की यह सुविधा 45,000 वर्गमीटर में फैली है और लगभग 1300 रुपये करोड़ की लागत से तैयार की गई है। यह दुनिया के सबसे बड़े इंजन MRO सेंटर्स में से एक है और पहली बार कोई वैश्विक इंजन निर्माता (OEM) भारत में ऐसा सेटअप लेकर आया है। यह हब हर साल 300 LEAP इंजन की मरम्मत करने में सक्षम होगा। ये वही इंजन हैं जो Airbus A320neo और Boeing 737 MAX जैसे लोकप्रिय विमानों को शक्ति देते हैं।

1000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार

2035 तक यह सुविधा 1000 से ज्यादा स्थानीय इंजीनियरों और टेक्नीशियन को रोजगार देगी। हाई-टेक मशीनरी और एडवांस प्रक्रियाओं से लैस यह सेंटर न केवल भारत की मरम्मत क्षमता बढ़ाएगा बल्कि विदेशी मुद्रा की भारी बचत भी कराएगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰