महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन………….

महिला प्रीमियर लीग की पहली मेगा नीलामी आज नई दिल्ली में हो रही है। पांच टीमों की यह फ्रेंचाइजी लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी, जिसके अभी तक कुल तीन सीजन खेले जा चुके है। डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन में इस बार कुल 277 खिलाड़ियों इस मेगा नीलामी का हिस्सा होंगे। पांच टीमें अधिकतम 73 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 27 नवंबर 2025, 11:17 AM 11 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन………….
Photo: UB India News Archive

महिला प्रीमियर लीग की पहली मेगा नीलामी आज नई दिल्ली में हो रही है। पांच टीमों की यह फ्रेंचाइजी लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी, जिसके अभी तक कुल तीन सीजन खेले जा चुके है। डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन में इस बार कुल 277 खिलाड़ियों इस मेगा नीलामी का हिस्सा होंगे। पांच टीमें अधिकतम 73 स्थानों को भरने की कोशिश करेंगी, जिनमें 50 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे।

कम से कम 15 और ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी टीम में शामिल किए जा सकते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मार्की सेट से होगी, जिसमें 8 खिलाड़ी शामिल है। दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, एमीलिया केर, सोफी एक्सलस्टोन, एलिसा हीली, मेग लैनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट इन 8 खिलाड़ियों की लिस्ट में है।

इस बार नीलामी में एक बड़ा नया नियम जोड़ा गया है। टीमें RTM (Right to Match) कार्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसके जरिए वे अपनी 2025 स्क्वॉड की खिलाड़ियों को वापस खरीद सकती हैं, जिन फ्रेंचाइजी ने कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उन्हें ज्यादा RTM कार्ड और बड़ा पर्स मिलेगा। इस बार नीलामी के लिए कुल पर्स 41.1 करोड़ रुपये है।

मेगा ऑक्शन में अब तक बिकी खिलाड़ी

  • दीप्ति शर्मा – 3.2 करोड़ (UPW)
  • अमेलिया केर – 3 करोड़ (MI)
  • सोफी डिवाइन – 2 करोड़ (GG)
  • मेग लैंनिंग – 1.90 करोड़ (UPW)
  • लौरा वोल्वार्ड्ट – 1.10 करोड़ (DC)
  • सोफी एक्लेस्टोन – 85 लाख (UPW)
  • रेणुका सिंह – 60 लाख (GG)

लिचफील्ड को मिले 1.2 करोड़ रुपये

बल्लेबाजी कैटेगरी-

29 साल की सबिनेनी मेघना की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। अनसोल्‍ड रहीं।

31 साल की भारती फूलमाली की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई ने 45 खरीद लिया था। लेकिन गुजरात ने RTM का यूज किया और 70 लाख में अपना साथ जोड़ा।

ताजमिन बिट्स- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड

फोएब लिचफील्ड- 50 लाख बेस प्राइस- यूपी और बेंगलुरु में बिट को लेकर जंग चली। 1.20 करोड़ में यूपी ने फोएब लिचफील्ड को अपना साथ जोड़ा।

जॉर्जिया वॉल- 40 लाख बेस प्राइस- किसी भी टीम ने पैडल नहीं उठाया। आरसीबी ने 40 लाख को बोली लगाई। यूपी ने RTM यूज किया। लेकिन खरीदा नहीं। बेंगलुरु ने 60 लाख में अपने साथ जोड़ा।

27 Nov 20254:10:48 PM

WPL 2026 Auction LIVE: ये है मार्की सेट और उनकी टीमें, कीमत

सोफी डिवाइन – गुजरात जायंट्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा

दीप्ति शर्मा – UP वॉरियर्स ने ₹3.20 करोड़ में खरीदा

एमेलिया केर – मुंबई इंडियंस ने ₹3 करोड़ में खरीदा

रेणुका सिंह – गुजरात जायंट्स ने ₹60 लाख में खरीदा

सोफी एक्लेस्टोन – UP वॉरियर्स (RTM के ज़रिए) ने ₹85 लाख में खरीदा

मेग लैनिंग – UP वॉरियर्स ने ₹1.90 करोड़ में खरीदा

लौरा वोल्वार्ड्ट – दिल्ली कैपिटल्स ने ₹1.10 करोड़ में खरीदा

एलिसा हीली- अनसोल्ड

27 Nov 20254:07:08 PM

WPL Mega Auction 2026 Live: दिल्ली के लिए खेलेंगी लौरा

साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.9 करोड़ में अपना साथ जोड़ा। वह इससे पहले गुजरात जायंट्स का हिस्सा थीं। लौरा ने वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था।

27 Nov 20254:05:20 PM

WPL Mega Auction 2026 Live: मेग लैनिंग खेलेंगी यूपी के लिए

रेणुका ठाकुर का बेस प्राइस 40 लाख रहा। गुजरात जायंट्स ने पहली बोली लगाई। यूपी वॉरियर्स ने बोली बढ़ाई। गुजरात जायंट्स ने रेणुका को 60 लाख में अपने साथ जोड़ा।

सोफी एकलस्टन- 85 लाख यूपी

इंग्लैंड की बाएं हाथ की ऑफ स्पिनर सोफी एकलस्टन के लिए अधिक बोलियां नहीं देखने को मिली। RCB और DC के बीच कुछ बोलियों के बाद उनकी कीमत 85 लाख रूपये तक पहुंची थी। यहां पर UPW ने हाथ उठाया और RTM का इस्तेमाल करके उन्हें वापस अपने साथ जोड़ लिया।

सोफी एकलस्टन 85 लाख रूपये में फिर यूपी वॉरियर्ज का हिस्सा बनीं

मेग लैनिंग- 1.90 यूपी वॉरियर्ज

DC को लगातार तीन बार WPL फाइनल में ले जाने वाली ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग के लिए DC ने सबसे पहले पैडल उठाया और उनके तुरंत बाद UPW भी इसमें कूद गई। WPL 2023 में 1.1 करोड़ रूपये में बिकने वाली लानिंग के लिए DC 1.7 करोड़ रूपये तक गई थी। इसके बाद UPW ने 1.9 करोड़ रूपये बोली लगाई और उन्हें अपने साथ जोड़ा।

27 Nov 20253:58:49 PM

WPL Mega Auction 2026 Live: MI ने अमीलिया कर के लिए इस्तेमाल किया RTM

न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमीलिया कर को मुंबई इंडियंस ने रिलीज किया था, लेकिन अब उनके लिए RTM का इस्तेमाल किया है। यूपी और मुंबई ने अमीलिया के लिए लगातार बिडिंग वॉर की और देखते ही देखते बोली तीन करोड़ रूपये तक पहुंच गई। यहां पर MI ने RTM का इस्तेमाल किया। WPL 2023 में एक करोड़ रूपये में बिकने वाली अमीलिया इस बार MI के लिए 3 करोड़ रूपये में खेलेंगी।

27 Nov 20253:57:33 PM

WPL Mega Auction 2026 Live: यूपी ने दीप्ति पर लगाया बड़ा दांव

दिल्ली ने 50 लाख रूपये की बोली लगाई और उसके बाद किसी और की बोली नहीं आई। ऐसा लगा कि दिल्ली को काफी सस्ते में महिला वनडे विश्व कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मिल गई है। हालांकि, यूपी के पास RTM मौजूद था।

इसके बाद दिल्ली ने सीधे 3.2 करोड़ रूपये की बोली लगाई और यूपी वॉरियर्ज ने इसे मैच करते हुए दीप्ति को रिटेन करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपना RTM इस्तेमाल किया है। 3.2 करोड़ रूपये की बोली पर यूपी ने दीप्ति के लिए RTM का इस्तेमाल किया।

 

इसके बाद दिल्ली ने सीधे 3.2 करोड़ रूपये की बोली लगाई और यूपी वॉरियर्ज ने इसे मैच करते हुए दीप्ति को रिटेन करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपना RTM इस्तेमाल किया है।

 

3.2 करोड़ रूपये की बोली पर यूपी ने दीप्ति के लिए इस्तेमाल किया RTM

 

27 Nov 20253:45:31 PM

WPL Mega Auction 2026 Live: 2 करोड़ में गुजरात ने सोफी को किया साइन

मार्की खिलाड़ियों में पहला नाम ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का निकला। 50 लाख बेस प्राइस रहा। वह अनसोल्ड रही। किसी भी टीम ने उन्हें खरीदा। दूसरा नाम सोफी डिवाइन का निकला। इनका भी बेस प्राइस 50 लाख रहा। गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच लड़ाई चली। दिल्ली कैपिटल्स ने प्राइस बढ़ा दिया। गुजरात ने सोच विचार के प्राइज बढ़ा दिया। दिल्ली और गुजरात के बीच लड़ाई चली और आखिरी में गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ में सोफी को साइन किया।

27 Nov 20253:35:31 PM

WPL Mega Auction 2026 Live: शुरू हुई मेगा ऑक्शन

WPL के चेयरमैन जैश जॉर्ज ने ऑक्शन को आधिकारिक रूप से शुरू करने की घोषणा की। चेयरमैन ने हरमनप्रीत कौर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन इस लीग का ध्येय है और यह बरकरार रहेगी।

27 Nov 20253:32:54 PM

WPL Mega Auction 2026 Live: ऑक्शन में किस देश की हैं कितनी खिलाड़ी?

ऑस्‍ट्रेलिया – 24

इंग्‍लैंड – 21

न्‍यूजीलैंड – 13

साउथ अफ्रीका – 11

वेस्‍टइंडीज़ – 4

श्रीलंका – 3

बांग्‍लादेश – 3

UAE – 2

USA – 1

थाईलैंड – 1

27 Nov 20253:19:58 PM

WPL 2026 Mega Auction Live: इन पांच चेहरों पर भी रहेंगी नजरें

इस बड़ी नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बनने के कई दावेदार हैं। इनमें मेग लैनिंग, फीबि लिचफील्ड, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, लौरा वोल्वार्ड्ट, अमेलिया कर, नदिनी डी क्लर्क सरीखी खिलाड़ियों जैसे नाम इस दौड़ में शामिल हैं। लेकिन इस बड़ी नीलामी में पांच भारतीय नाम ऐसे भी हैं जिन पर सभी की नजरें रहेंगी और उन्होंने हालिया समय में अपने खेल से प्रभावित भी किया है।

27 Nov 20252:56:51 PM

WPL 2026 Mega Auction Live: 3:30 बजे से शुरू होगा मेगा ऑक्शन

डब्ल्यूपीएल मेगा नीलामी की शुरुआत 3 बजकर 30 मिनट से होगी।

27 Nov 20252:54:08 PM

WPL Auction 2026 LiveUpdates: 41.1 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी 5 फ्रेंचाइजी

वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल की पहली मेगा नीलामी में 5 फ्रेंचाइजी कुल 41.1 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी। 

27 Nov 20252:35:13 PM

WPL Mega Auction Live: सबसे ज्‍यादा बेस प्राइस वाली 11 अनकैप्‍ड खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट

11 अनकैप्‍ड खिलाड़‍ियों की बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। इनके नाम हैं- सोनिया मेंढिया, कंचन नागवानी, डाविना पेरिन, संस्‍कृति गुप्‍ता, अमनदीप कौर, नंदिनी शर्मा, त्रिवेणी वशिष्‍ट, लक्ष्‍मी यादव, आयेशा शेख, अक्षिता माहेश्‍वरी और अमिशा बहुखंडी।

27 Nov 20252:21:18 PM

WPL 2026 Auction Live: दिल्‍ली की होंगी एलिसा हीली

ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क चाहते हैं कि उनकी पत्‍नी और ऑस्‍ट्रेलिया की कप्‍तान एलिसा हीली को डब्‍ल्‍यूपीएल 2026 मेगा नीलामी में दिल्‍ली कैपिटल्‍स खरीदे। स्‍टार्क को आईपीएल 2026 नीलामी से पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने रिटेन किया। स्‍टार्क ने कहा कि वो हीली को दिल्‍ली के लिए खेलते हुए देखना पसंद करेंगे।

WPL 2026 Mega Auction Live: सोफी एक्‍लेस्‍टोन बन सकती हैं मालामाल

भारत की पूर्व कप्‍तान अंजुम चोपड़ा का मानना है कि इंग्‍लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्‍लेस्‍टोन पर फ्रेंचाइजी सबसे ज्‍यादा रुपये लुटा सकती हैं। चोपड़ा ने कहा कि एक्‍लेस्‍टोन असली मैच विनर हैं और उन्‍हें अपने साथ जोड़ने के लिए सभी फ्रेंचाइजी बेताब हैं। वैसे, यूपी वॉरियर्स की कोशिश राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करके सोफी एक्‍लेस्‍टोन को अपने पास बरकरार रखने की होगी। याद दिला दें कि सोफी एक्‍लेस्‍टोन का नाम मार्की खिलाड़‍ियों में शामिल हैं और उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये है।

27 Nov 20251:24:22 PM

WPL Auction Live: वैष्णवी शर्मा पर लग सकती ऊंची बोली

अनकैप्ड खिलाड़ियों में वैष्णवी शर्मा पर ऊंची बोली मिलने की संभावना है। मध्य प्रदेश की लेफ्ट-आर्म स्पिनर भारत की U-19 वर्ल्ड कप जीत (मलेशिया) में हैट्रिक लेकर सामने आई थीं और वह टूर्नामेंट की लीडिंग विकेट-टेकर भी रही थीं। डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका जलवा जारी रहा। सीनियर विमेंस T20 ट्रॉफी में उन्होंने 11 मैचों में 21 विकेट चटकाए। 

27 Nov 202512:31:36 PM

WPL Auction Live: विदेशी खिलाड़ियों की मांग जबरदस्त

पहली WPL मेगा ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों की भी जबरदस्त मांग देखने को मिल सकती है। लॉरा वोल्वार्ड्टसोफीएक्लेस्टोनसोफीडिवाइनअमेलियाकेरएलिसा हीली और मेगलैनिंग जैसे बड़े नाम शामिल हैं। लॉरा वोल्वार्ड्ट का शानदार ICC ODI वर्ल्ड कप प्रदर्शन, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल में शतक शामिल हैं, उन्हें टॉप-बिड खिलाड़ी बनाती है। इसके अलावा उभरती हुई स्टार्स फोएबे लिचफील्डनाडिनडीक्लेरकजॉर्जियावॉल और अलानाकिंग पर भी बोली लगने की उम्मीदें हैं।

27 Nov 202511:48:58 AM

WPL Auction Live Updates: RTM कार्ड का पहली बार होगा इस्तेमाल

पहली बार WPL टीमों को RTM (Right To Match) कार्ड का इस्तेमाल करने की अनुमति मिली है। इसके जरिए कोई भी टीम अपनी ही पुरानी खिलाड़ी को, जिसे रिलीज किया गया था, ऑक्शन में दूसरे द्वारा बोली लगाने के बाद उसी कीमत पर वापस खरीद सकती है।

27 Nov 202511:39:04 AM

WPL Auction Live Updates: कितने बजे से शुरू होगी डब्ल्यूपीएल की पहली मेगा नीलामी?

WPL 2026 की नीलामी आज यानी 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होगी। यह दिन में 3:30 बजे से शुरू होगी। इस नीलामी में कुल 277 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से 194 भारतीय खिलाड़ी और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

27 Nov 202511:13:53 AM

WPL Auction Live: प्रतिका रावल और यास्तिका भाटिया इंजर्ड, फिर भी उपलब्ध

टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज प्रतिका रावल, विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और पेसर वी.जे. जोशिता इस समय चोटिल हैं, लेकिन उनका नाम अभी भी ऑक्शन पूल में शामिल है।

बुधवार को प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग में लीग ने WPL फ्रेंचाइजी को बताया कि इन खिलाड़ियों को अनिवार्य 15 सदस्यीय स्क्वॉड में नहीं गिना जा सकता। अगर कोई फ्रेंचाइजी इन्हें साइन करती है, तो उन्हें बाद में इनका रिप्लेसमेंट लेने की अनुमति नहीं होगी।

27 Nov 202510:49:06 AM

WPL Auction Live Updates: किस टीम के पर्स में कितना पैसा?

  • UP Warriorz (यूपी वॉरियर्स): 14.50 करोड़ रुपये

  • Gujarat Giants (गुजरात जायंट्स): 9 करोड़ रुपये

  • Royal Challengers Bengaluru (आरसीबी) : 6.15 करोड़ रुपये

  • Mumbai Indians (मुंबई इंडियंस) : 5.75 करोड़ रुपये

  • Delhi Capitals (दिल्ली कैपिटल्स) : 5.70 करोड़ रुपये

27 Nov 20259:59:13 AM

WPL Auction Live Updates: जेस जोनासेन डब्ल्यूपीएल ऑक्शन से बाहर हुईं

ऑस्ट्रेलियाई बॉलिंग ऑलराउंडर जेस जोनासेन चोट के कारण WPL ऑक्शन से बाहर हो गई हैं। WPL ने यह जानकारी बुधवार को फ्रेंचाइजी को प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग में दी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून