4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

महाराष्ट्र विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति ने विधायक (एमएलसी) अमोल मिटकरी की छवि को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने और उनके खिलाफ झूठी व मनगढ़ंत खबरें चलाने के आरोप में चार पत्रकारों को पांच दिन की जेल की सजा देने की सिफारिश की है. हालांकि, एक संपादक को माफी मांगने के बाद सजा से राहत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 14 दिसंबर 2025, 07:54 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति ने विधायक (एमएलसी) अमोल मिटकरी की छवि को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने और उनके खिलाफ झूठी व मनगढ़ंत खबरें चलाने के आरोप में चार पत्रकारों को पांच दिन की जेल की सजा देने की सिफारिश की है. हालांकि, एक संपादक को माफी मांगने के बाद सजा से राहत दी गई है.

शनिवार को विधान परिषद में रिपोर्ट पेश करते हुए समिति के अध्यक्ष प्रसाद लाड ने बताया कि सत्य लाधा नामक यूट्यूब चैनल से जुड़े पत्रकारों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अमोल मिटकरी के खिलाफ झूठी खबरें प्रसारित की थीं.

पत्रकारों पर लगा बदनाम करने का आरोप

प्रसाद लाड ने सदन को जानकारी दी कि अकोला के पत्रकार गणेश सोनावणे, हर्षदा सोनावणे, अमोल नांदुरकर, अंकुश गावंडे और संपादक सतीश देशमुख पर झूठी खबरें फैलाने और अमोल मिटकरी की सार्वजनिक व राजनीतिक छवि को बदनाम करने का आरोप है.

इस मामले में समिति ने पांचों मीडिया कर्मियों को पांच दिन की कैद की सिफारिश की थी. उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय पर समिति की कुल छह बैठकें हुईं.

एक संपादक ने मांगी माफी तो मिली राहत

हालांकि, जांच के बाद संपादक सतीश देशमुख ने अमोल मिटकरी से लिखित माफी मांगी, जिसे समिति ने स्वीकार कर लिया. इसके बाद उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने का प्रस्ताव रखा गया.

समिति ने शेष चार पत्रकारों को राज्य विधानमंडल के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान पांच दिन की कैद देने की सिफारिश की है. यदि मौजूदा सत्र में यह संभव नहीं हो पाया, तो यह निर्णय अगले सत्र में लागू करने का प्रस्ताव है. यह रिपोर्ट अमोल मिटकरी द्वारा पांचों पत्रकारों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दाखिल किए जाने के बाद सामने आई है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?
खास खबर

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट व्हाट्सएप चैट, ई-मेल एक्सचेंज, सोशल मीडिया पोस्ट और स्क्रीनशॉट भारत में मुख्यधारा की सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बन गए हैं। पहले कम्युनिकेशन सिर्फ कुछ लोगों तक ही सीमित होते थे, पर आज ये बड़ी संख्या […]

UB India News30 जुल॰
प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….
खास खबर

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही है। इस्तीफे के बाद BBC ने लिखा कि मोदी सरकार को छात्रों के आगे झुकना पड़ा है। वहीं गार्डियन ने लिखा कि मोदी […]

UB India News27 जुल॰
क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?
पटना

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के साथ एक पेट्रोल पंप पर हंगामा किया था। उन्होंने पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण को लेकर विवाद किया था। मनीष कश्यप (Manish Kashyap) के ऊपर अब टोयोटा कंपनी ने प्राथमिकी दर्ज करा दिया है। कयास […]

UB India News10 जुल॰
लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..
कानून

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

पूरे देश के लिए अग्नि परीक्षा बनी नीट की सफलता के बाद सरकार में राहत है। मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर प्रतिबंध भी आज से खत्म हो जाएगा। लेकिन पेपर लीक की अफवाहों को रोकने के लिए टेलीग्राम के एडिटिंग फीचर पर लगाए गए सरकारी प्रतिबंध 30 जून तक जारी रहेंगे। नीट परीक्षा के पांच दिन […]

UB India News22 जून
अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?
समाचार

अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. बिहार चुनाव रिजल्ट के […]

UB India News14 नव॰
दो फेज में बंपर वोटिंग और एग्जिट पोल का इशारा, महागठबंधन के नकारने के बाद भी NDA खुश क्यों? जान लीजिए
पटना

दो फेज में बंपर वोटिंग और एग्जिट पोल का इशारा, महागठबंधन के नकारने के बाद भी NDA खुश क्यों? जान लीजिए

बिहार में एग्जिट पोल के नतीजों ने NDA की स्पष्ट जीत का अनुमान जताया है, जिसे NDA ने जनता के भरोसे की जीत बताया है। वहीं, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने इन पूर्वानुमानों को हकीकत से दूर बताते हुए अंतिम परिणाम का इंतजार करने की बात कही है। पटना: बिहार में मंगलवार को जारी चुनाव बाद […]

UB India News12 नव॰
बिहार इलेक्शन एग्जिट पोल रिजल्ट LIVE: ‘बिहार ने रचा इतिहास, आजाद भारत में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग’
पटना

बिहार इलेक्शन एग्जिट पोल रिजल्ट LIVE: ‘बिहार ने रचा इतिहास, आजाद भारत में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग’

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि राज्य के मतदाताओं ने इस बार आज़ाद भारत के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 66.9 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो 1951 के बाद अब तक की सबसे ज्यादा मतदान दर है. ज्ञानेश कुमार ने […]

UB India News12 नव॰
कौन थामेगा बिहार की सत्ता की कमान? लोगों ने चर्चा में बताया | Bihar Assembly Election 2025
जहानाबाद

कौन थामेगा बिहार की सत्ता की कमान? लोगों ने चर्चा में बताया | Bihar Assembly Election 2025

जहानाबाद की हवा इन दिनों सिर्फ फसल की नहीं, सियासत की भी खुशबू से भरी है। खेतों में धान झूम रहे हैं, तो गलियों में चुनावी चर्चाओं की लहर दौड़ रही है। चौपालों पर बहसें गरम हैं, नुक्कड़ों पर नारे गूंज रहे हैं और हर जुबां पर वही सवाल, “कौन थामेगा बिहार की सत्ता की […]

UB India News7 नव॰
कुल सीटें 61… 9 पर फ्रेंडली फाइट, 52 पर अस्तित्व की चुनौती, 23 पर अजब संयोग… बिहार चुनाव में कांग्रेस के हाथ क्या?
पटना

कुल सीटें 61… 9 पर फ्रेंडली फाइट, 52 पर अस्तित्व की चुनौती, 23 पर अजब संयोग… बिहार चुनाव में कांग्रेस के हाथ क्या?

पटना. बिहार की राजनीति में कांग्रेस इस बार ऐसी स्थिति में है जहां न पूरी ताकत से लड़ पा रही है और न सुरक्षित सीटों पर भरोसा कर सकती है. 61 सीटों पर नामांकन के बावजूद पार्टी की असल परीक्षा उन 52 सीटों पर है जहां उसका मुकाबला विपक्षी गठबंधनों से ही नहीं, अपने ही […]

UB India News4 नव॰