कुल सीटें 61… 9 पर फ्रेंडली फाइट, 52 पर अस्तित्व की चुनौती, 23 पर अजब संयोग… बिहार चुनाव में कांग्रेस के हाथ क्या?

पटना. बिहार की राजनीति में कांग्रेस इस बार ऐसी स्थिति में है जहां न पूरी ताकत से लड़ पा रही है और न सुरक्षित सीटों पर भरोसा कर सकती है. 61 सीटों पर नामांकन के बावजूद पार्टी की असल परीक्षा उन 52 सीटों पर है जहां उसका मुकाबला विपक्षी गठबंधनों से ही नहीं, अपने ही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 4 नवंबर 2025, 09:22 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कुल सीटें 61… 9 पर फ्रेंडली फाइट, 52 पर अस्तित्व की चुनौती, 23 पर अजब संयोग… बिहार चुनाव में कांग्रेस के हाथ क्या?
Photo: UB India News Archive

पटना. बिहार की राजनीति में कांग्रेस इस बार ऐसी स्थिति में है जहां न पूरी ताकत से लड़ पा रही है और न सुरक्षित सीटों पर भरोसा कर सकती है. 61 सीटों पर नामांकन के बावजूद पार्टी की असल परीक्षा उन 52 सीटों पर है जहां उसका मुकाबला विपक्षी गठबंधनों से ही नहीं, अपने ही सहयोगियों की परोक्ष नाराज़गी से भी है. बता दें कि महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस को 61 सीटें दे दी गईं, लेकिन गजब ये हो गया कि इनमें से 9 सीटों पर ‘दोस्ताना संघर्ष’ की स्थिति बन गई है. मतलब यह कि इन सीटों पर राजद या वामदलों के उम्मीदवार कांग्रेस के सामने ही मैदान में हैं. जाहिर है इसका असर सीधे वोटों पर पड़ेगा. खास बात तो यह है कि अब पार्टी को जिन 52 सीटों पर ही गंभीरता से चुनाव लड़ने का मौका मिला है, वहां भी पेंच फंसा हुआ है.

आधी सीटों पर इतिहास खिलाफ
दरअसल, इन 52 सीटों का चुनावी इतिहास देखें तो कांग्रेस के लिए परिणाम उत्साहजनक नहीं है. वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद से बिहार में सात विधानसभा चुनाव हुए हैं और इन सातों में से 23 सीटें ऐसी हैं, जहां महागठबंधन के किसी भी घटक दल ने अब तक एक भी बार जीत हासिल नहीं की. न कांग्रेस, न राजद, न वामदल. स्पष्ट है कि ये इलाके एनडीए या स्वतंत्र उम्मीदवारों के प्रभाव में रहे हैं. इसके साथ ही एक बड़ा तथ्य यह कि इन 52 सीटों में 38 सीटें ऐसी हैं जहां महागठबंधन के दल या तो कभी नहीं जीते या सिर्फ एक बार जीते हैं. ऐसे में यह आंकड़ा बताता है कि कांग्रेस को जिन क्षेत्रों में अबकी बार मैदान मिला है वहां जीत की राह बेहद कठिन है.

कांग्रेस की बिहार में कठिन परीक्षा
राजनीति के जानकारों के अनुसार, यह कांग्रेस के रणनीतिक पुनर्वास का चुनाव है, यानी पार्टी मजबूत सीटों की बजाय उन इलाकों में चुनाव लड़ रही है जहां वह लगभग समाप्तप्राय हो चुकी थी. जानकार इसके पीछे दो वजहें बता रहे हैं. पहली यह कि महागठबंधन में प्रमुख भूमिका राजद की है, इसलिए कांग्रेस को ‘कमज़ोर इलाकों’ से समझौता करना पड़ा. दूसरी यह कि पार्टी अपने संगठन को जिलों तक फिर से जीवित करना चाहती है, ताकि आने वाले लोकसभा चुनावों में वह खुद को एक ‘प्रभावी भागीदार’ साबित कर सके. लेकिन, इसके साथ सवाल यही है कि क्या यह रणनीति काम करेगी?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰