गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से लाया जा रहा भारत ………

गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। उस नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा हादसे के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे। अब थाईलैंड से उन्हें आज भारत लाया जा रहा है। दोनों भाइयों को थाईलैंड से प्रत्यर्पित कर दिया गया है और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 16 दिसंबर 2025, 06:49 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से लाया जा रहा भारत ………
Photo: UB India News Archive

गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। उस नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा हादसे के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे। अब थाईलैंड से उन्हें आज भारत लाया जा रहा है। दोनों भाइयों को थाईलैंड से प्रत्यर्पित कर दिया गया है और वे भारत वापस लाए जाने वाली फ्लाइट में हैं। लूथरा ब्रदर्स के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर क्या होगा, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

जानें क्या है पूरा प्लान 

दिल्ली के T3 पर लैंड करने के बाद लूथरा ब्रदर्स को द्वारका सेक्टर 9 के इंदिरा गांधी अस्पताल मेडिकल के लिए लेकर जाएंगे। उसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेंगे और दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर लैंड होंगे। जब लूथरा ब्रदर्स दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे तो इसके बाद गोवा पुलिस की एक टीम उनका इंतजार कर रही है। दोनों को दिल्ली हवाई अड्डे से ही गोवा पुलिस हिरासत में ले लेगी।

गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया था, “गोवा पुलिस की एक टीम आज रात दिल्ली के लिए रवाना होगी और दिल्ली हवाई अड्डे से निकलते ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां मौजूद रहेगी।”

गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक लूथरा बंधुओं ने 6-7 दिसंबर की दरमियानी रात को अपने नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के कुछ घंटों बाद ही थाईलैंड भाग गए थे। उसके बाद भारत के अनुरोध पर पिछले हफ्ते थाई कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने फुकेत स्थित उनके होटल से सौरभ और गौरव को हिरासत में लिया था।

उनके पासपोर्ट भारतीय सरकार द्वारा जब्त कर लिए गए हैं और इंटरपोल के माध्यम से उनके खिलाफ ब्लू नोटिस जारी किया गया है। उपरोक्त अधिकारी ने बताया कि पहुंचने पर दोनों भाइयों को मंगलवार को ही दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा ताकि उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगी जा सके।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰