BJP ने लखनऊ में यूं ही नहीं बनाईं अपने शिखर पुरुषों की 65 फीट ऊंची ये 3 मूर्तियां…………..

बीजेपी अपने शिखर पुरुषों की मूर्तियां गढ़ने लगी है. पहली बार है कि पार्टी के तीन शिखर पुरुषों की शिखर छूतीं 65 फीट की कांस्य प्रतिमाएं एक पार्क में एक जगह नजर आ रही हैं. लखनऊ में 65 एकड़ में फैले और 230 करोड़ से बने इस पार्क को राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल नाम दिया गया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025, 05:11 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
BJP ने लखनऊ में यूं ही नहीं बनाईं अपने शिखर पुरुषों की 65 फीट ऊंची ये 3 मूर्तियां…………..
Photo: UB India News Archive

बीजेपी अपने शिखर पुरुषों की मूर्तियां गढ़ने लगी है. पहली बार है कि पार्टी के तीन शिखर पुरुषों की शिखर छूतीं 65 फीट की कांस्य प्रतिमाएं एक पार्क में एक जगह नजर आ रही हैं. लखनऊ में 65 एकड़ में फैले और 230 करोड़ से बने इस पार्क को राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल नाम दिया गया है. अटल के जन्म शताब्दी महोत्सव की कड़ी में पीएम मोदी ने इस पार्क का उद्घाटन किया. पार्क में अटल के साथ जिन दो अन्य नेताओं की मूर्तियां लगी हैं वे हैं श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय. इससे पहले लखनऊ के अलावा नोएडा जैसे इलाकों में बसपा शासनकाल में बड़े-बड़े पार्क में महापुरुषों की विशाल प्रतिमाएं लगवाई गई थीं.

जनसंघ के संस्थापकों में से एक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी ने कश्मीर के मुद्दे पर जो वैचारिक एजेंडा आगे रखा था, उसे पार्टी ने तमाम झटकों के बावजूद कभी नहीं छोड़ा, भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद 2 सीटों से लेकर 282 सीटों तक पहुंचने तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी ने पुरजोर प्रयास किया. पीएम मोदी की अगुवाई में जब बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ 2019 में सत्ता में लौटी थी तो कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा अनुच्छेद 370  खत्म किया. पार्टी ने एक विधान, एक संविधान और एक झंडे का अपना मिशन पूरा किया.

वहीं बीजेपी ने केंद्र की सत्ता में पूर्ण बहुमत से आने और राज्यों में विस्तार के साथ दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजना को भी साकार किया है. उनकी सोच समाज की आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्तियों के उत्थान से जुड़ी थी. मोदी सरकार ने उज्जवला, 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की आयुष्मान योजना, जनधन योजना, मुफ्त खाद्यान्न योजना, पीएम आवास योजना के जरिये इसी एजेंडे को साकार करने का संकल्प दिखाया है.

Rashtriya Prerna Sthal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां त्रिमूर्तियों का अनावरण करने के बाद अपने संबोधन में यही बातें रखीं. उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए अनुच्छेद 370 को हटाने की अपनी सरकार की उपलब्धि बताई. साथ ही गरीबों, पिछड़ों वंचितों के कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया.

अटल जी का लंबा राजनीतिक करियर

25 दिसंबर 1924 को जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी देश के 10वें प्रधानमंत्री थे. वो तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे. पहले 13 दिन के लिए 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक. दूसरी बार 8 महीने के लिए 19 मार्च 1998 से 13 अक्टूबर 1999 और फिर 13 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. अटल जी हिंदी कवि, पत्रकार और एक प्रखर वक्ता थे. अटल जनसंघ के संस्थापक में से एक थे और 1968 से 1973 तक जनसंघ अध्यक्ष भी रहे. अटल जी लंबे समय तक राष्‍ट्रधर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन जैसे पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया. वह चार दशकों से भारतीय संसद के सदस्य थे, लोकसभा, निचले सदन, 10 बार और दो बार राज्यसभा सांसद चुने गए थे. वो लखनऊ से लंबे समय तक सांसद रहे.

Rashtriya Prerna Sthal PM Modi and CM Yogi

Rashtriya Prerna Sthal PM Modi and CM Yogi

जनसंघ के संस्थापकों में से एक श्यामा प्रसाद मुखर्जी

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था.एक भारतीय बैरिस्टर, शिक्षाविद और हिंदुत्व समथर्क के साथ कई सरकारों में मंत्री रहे थे. उन्हें देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू द्वारा नियुक्त किया गया था. मुखर्जी एक राष्ट्रवादी नेता थे. जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल (1947-1950) में वो देश के पहले उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री बने. पूर्वी पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ अत्याचार का विरोध करते हुए नेहरू-लियाकत समझौते के विरोध में इस्तीफा दे दिया. उन्होंने 1953 में जम्मू और कश्मीर में राज्य की परमिट प्रणाली का विरोध किया. उन्होंने एक देश, एक संविधान और एक ध्वज का नारा लगाया था. हिरासत के दौरान 1953 में उनका निधन हो गया. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की.

दीनदयाल उपाध्याय संघ के प्रचारक रहे

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था. वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे. उन्होंने देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी. उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे. 1937 में जब वह कानपुर से पढ़ाई के दौरान सहपाठी बालूजी महाशब्दे की प्रेरणा से वो संघ के संपर्क में आए. संघ के संस्थापक डॉ केशवराम हेडगेवार से भी उनकी मुलाकात हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

दीनदयाल उपाध्याय ने संघ से प्रशिक्षण के बाद उसके आजीवन प्रचारक बने. 1967 तक दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के महामंत्री रहे. कालीकट अधिवेशन 1967 में उपाध्याय जनसंघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. लेकिन 43 दिन के अध्यक्ष रहने के बाद 10-11 फरवरी 1968 की रात मुगलसराय स्टेशन पर उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..
खास खबर

सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..

सावन के महीने में मछली की दावत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सावन के पवित्र महीने में अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में मछली परोसे जाने से पार्टी एक नए विवाद में घिर गई है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. […]

UB India News24 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………
खास खबर

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की बात कर सनातन पर निशाना साधने की कोशिश की जा रही है। ये लोग बजरंग बली के नहीं बाबरी के […]

UB India News14 अग॰
T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां
खास खबर

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के सामान्य सामाजिक आचार-विचार में जाति तो रहती ही है, अपराधियों में भी लोग जाति तलाश लेते हैं. ऐसे में राजनीति कैसे अछूती रहेगी. अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है. जातीय समीकरण […]

UB India News11 अग॰
रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..
खास खबर

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में हैं. इस यात्रा का फोकस पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साधने पर होगा. प्रस्तावित यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी. यात्रा का मुख्य नारा होगा- ‘संविधान बचाओ, […]

UB India News16 जुल॰
चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन
अध्यात्म

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं इस मुद्दे पर नेताओं की बयानबाजी भी जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं. इस बीच खबर है कि […]

UB India News4 जुल॰
नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………
खास खबर

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. भाजपा ने यूं तो काफ़ी पहले से रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया है, लेकिन कल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं. इस दो दिन के […]

UB India News3 जुल॰
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….
अध्यात्म

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में दिया। इसकी स्क्रिप्ट 8 दिन पहले हरिद्वार में लिखी गई। विश्व हिंदू परिषद की 18 और 19 जून को हरिद्वार में बैठक थी। इसमें अयोध्या से चंपत राय और गोपाल राव शामिल हुए थे। सूत्र […]

UB India News27 जून
यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….
खास खबर

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के ओबीसी नेताओं के साथ बैठक की, वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने […]

UB India News17 जून