उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, हाई कोर्ट के जमानत के फैसले पर लगी रोक

उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के जमानत देने के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले की सुनवाई की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 दिसंबर 2025, 06:29 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, हाई कोर्ट के जमानत के फैसले पर लगी रोक
Photo: UB India News Archive

उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के जमानत देने के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले की सुनवाई की है।

रेप पीड़िता पहुंची सीबीआई ऑफिस

इससे पहले शनिवार को बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ रेप पीड़ित दिल्ली में CBI ऑफिस पहुंची थी। जहां उसने बेल के खिलाफ एप्लिकेशन दी। 23 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सेंगर को सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद से ही विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

उन्नाव गैंगरेप केस में सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई से पहले अदालत के बाहर माहौल गरमा गया. पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता और आम महिलाएं भी शामिल रहीं. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर मौके से हटा दिया.

उन्नाव पीड़िता के समर्थन में पहुंचीं अलका लांबा
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी उन्नाव पीड़िता के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें गाड़ी से उतरने तक नहीं दिया गया.
अलका लांबा ने कहा, ‘हम उन्नाव की पीड़िता के समर्थन में आए हैं, लेकिन पुलिस हमें रुकने की इजाजत नहीं दे रही है.’

‘नारी न्याय’ के बैनर के साथ सड़क पर बैठीं महिलाएं
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने ‘नारी न्याय’ लिखे बैनर और बैज पहन रखे थे. दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा सतबीर सिंह सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करती नजर आईं. पुलिस ने उन्हें और अन्य महिला प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर बस में बैठा दिया.

योगिता भयाना का बयान: हमें न्याय की उम्मीद
महिला अधिकार कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा कि पीड़िता इस वक्त कोर्ट में मौजूद है. उन्होंने कहा, ‘पीड़िता ठीक है और हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा. अगर पहले दिया गया फैसला सही नहीं है, तो कोर्ट उसे बदलेगा.’

सुनवाई से पहले कुलदीप सेंगर के वकील का बयान
सुनवाई से पहले दोषी कुलदीप सिंह सेंगर के वकील शशि त्रिपाठी ने कहा, ‘हमें न्याय प्रणाली पर भरोसा रखना चाहिए. हमारी न्याय व्यवस्था अच्छी है.’ उन्नाव गैंगरेप केस की सुनवाई के दौरान CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोर्टरूम में मौजूद रहे.

कौन कर रहा है यह महत्वपूर्ण सुनवाई

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस जॉर्ज मसीह की तीन सदस्यीय अवकाशकालीन पीठ की ओर से इस मामले की सुनवाई किए जाने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अंजले पटेल और पूजा शिल्पकार द्वारा दायर एक अलग याचिका पर भी सुनवाई करेगा, जिसमें हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है और उस पर रोक लगाने की मांग की गई है।

सीबीआई ने अपनी याचिका में क्या कहा है

बार एंड बेंच की एक खबर के अनुसार, सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी अपील में भाजपा के दिग्गज नेता एलके आडवाणी मामले में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का हवाला दिया, जिसमें उसने कहा था कि सांसद या विधायक जैसे सार्वजनिक पद पर आसीन कोई भी व्यक्ति लोक सेवक माना जाएगा। एजेंसी ने तर्क दिया है कि हाईकोर्ट ने अपराध के समय विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर को लोक सेवक न मानते हुए और उन्हें POCSO के तहत मुकदमा चलाने योग्य न मानते हुए जमानत देकर गलती की है।

दिल्ली हाईकोर्ट फेल रहा, कानून में की गड़बड़ी

सीबीआई ने अपनी अपील में कहा-हाईकोर्ट यह विचार करने में विफल रहा कि एक मौजूदा विधायक, संवैधानिक पद धारण करने के नाते, मतदाताओं पर सार्वजनिक विश्वास और अधिकार रखता है और इस पद के साथ राज्य और समाज के प्रति कर्तव्यों से पैदा होने वाली उच्चतर जिम्मेदारी भी आती है। सीबीआई ने आगे कहा-POCSO अधिनियम के उद्देश्य और आशय को आगे बढ़ाने वाली सार्थक व्याख्या को अपनाने में विफल रहने के कारण दिल्ली हाईकोर्ट ने विधि में त्रुटि की है।

क्या था दिल्ली हाईकोर्ट का वो आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर को उन्नाव रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर की सजा यह कहते हुए निलंबित कर दी थी कि वह पहले ही सात साल और पांच महीने जेल में बिता चुके हैं। सेंगर की सजा को हाईकोर्ट ने बलात्कार मामले में उनकी दोषसिद्धि और सजा को चुनौती देने वाली उनकी अपील के लंबित रहने तक निलंबित रखा है।

हाईकोर्ट ने सेंगर को इन शर्तो पर दी है जमानत

पूर्व विधायक ने इस मामले में दिसंबर 2019 के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है। हालांकि, वह जेल में ही रहेंगे क्योंकि वह पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में भी 10 साल की सजा काट रहे हैं और उस मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है। उच्च न्यायालय ने कई शर्तें लगाते हुए सेंगर पर कई प्रतिबंध लगाए हैं, जिन्हें पीड़िता के नाबालिग रहते हुए अपहरण और बलात्कार के लिए दोषी ठहराया गया था और उन्हें 15 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के तीन जमानती पेश करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने सेंगर को दिल्ली में पीड़िता के घर के 5 किलोमीटर के दायरे में न आने और न ही उसे या उसकी मां को धमकाने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि किसी भी शर्त का उल्लंघन करने पर जमानत रद्द कर दी जाएगी।

पीड़िता ने कहा-मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा

मामले में पीड़िता ने रविवार को कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने का पूरा भरोसा है। मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की ताकि हम बिना किसी डर के अपनी कानूनी लड़ाई लड़ सकें। न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए पीड़िता ने कहा-मुझे सर्वोच्च न्यायालय में न्याय मिलने का पूरा भरोसा है। कुलदीप सेंगर ने (दिल्ली उच्च न्यायालय के) न्यायाधीश और सीबीआई जांच अधिकारी को रिश्वत दी है। मेरे पति की नौकरी छीन ली गई, मेरे बच्चे और गवाह खतरे में हैं। सीबीआई के सामने हम जिनका नाम लेते हैं, उन्हें सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करती हूं कि वे मेरी सुरक्षा इस तरह करें कि मैं निडर होकर अपनी लड़ाई लड़ सकूं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..
खास खबर

सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..

सावन के महीने में मछली की दावत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सावन के पवित्र महीने में अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में मछली परोसे जाने से पार्टी एक नए विवाद में घिर गई है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. […]

UB India News24 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………
खास खबर

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की बात कर सनातन पर निशाना साधने की कोशिश की जा रही है। ये लोग बजरंग बली के नहीं बाबरी के […]

UB India News14 अग॰
T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां
खास खबर

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के सामान्य सामाजिक आचार-विचार में जाति तो रहती ही है, अपराधियों में भी लोग जाति तलाश लेते हैं. ऐसे में राजनीति कैसे अछूती रहेगी. अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है. जातीय समीकरण […]

UB India News11 अग॰
रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..
खास खबर

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में हैं. इस यात्रा का फोकस पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साधने पर होगा. प्रस्तावित यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी. यात्रा का मुख्य नारा होगा- ‘संविधान बचाओ, […]

UB India News16 जुल॰
चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन
अध्यात्म

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं इस मुद्दे पर नेताओं की बयानबाजी भी जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं. इस बीच खबर है कि […]

UB India News4 जुल॰
नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………
खास खबर

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. भाजपा ने यूं तो काफ़ी पहले से रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया है, लेकिन कल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं. इस दो दिन के […]

UB India News3 जुल॰
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….
अध्यात्म

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में दिया। इसकी स्क्रिप्ट 8 दिन पहले हरिद्वार में लिखी गई। विश्व हिंदू परिषद की 18 और 19 जून को हरिद्वार में बैठक थी। इसमें अयोध्या से चंपत राय और गोपाल राव शामिल हुए थे। सूत्र […]

UB India News27 जून
यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….
खास खबर

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के ओबीसी नेताओं के साथ बैठक की, वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने […]

UB India News17 जून