छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन, सुकमा में एनकाउंटर में मारे गए 14 नक्सली……..

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ों में अब तक 14 माओवादी ढेर कर दिए गए हैं. यह कार्रवाई सुकमा और बीजापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे दो बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशनों के दौरान हुई. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है और आंकड़ा बढ़ने की संभावना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 3 जनवरी 2026, 09:07 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन, सुकमा में एनकाउंटर में मारे गए 14 नक्सली……..
Photo: UB India News Archive
छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ों में अब तक 14 माओवादी ढेर कर दिए गए हैं. यह कार्रवाई सुकमा और बीजापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे दो बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशनों के दौरान हुई. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है और आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
सुकमा के जंगलों में बड़ा ऑपरेशन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इसी दौरान सुबह तड़के फायरिंग शुरू हुई, जो रुक-रुक कर चलती रही. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक सुकमा में 14 नक्सलियों को मार गिराया गया है. मौके से कई शव बरामद किए गए हैं. अधिकारी ने साफ किया कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है और पूरे इलाके की गहन सर्चिंग की जा रही है.
बीजापुर में DRG का आमना-सामना
दूसरी ओर बीजापुर जिले के गगनपल्ली गांव (थाना बसागुड़ा) के जंगलों में डीआरजी की टीम का नक्सलियों से सामना हो गया. यह मुठभेड़ सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई. इस ऑपरेशन में दो माओवादी मारे गए, जिनमें कुख्यात नक्सली हुंगा मडकाम भी शामिल बताया जा रहा है. सुरक्षाबलों ने मौके से एक SLR और एक 12 बोर राइफल भी बरामद की है.
किस्टाराम इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले DRG के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान जवानों ने तीन माओवादियों को मार गिराया, जिनमें कुख्यात DVCM मंगडु भी शामिल है. ऑपरेशन के दौरान मौके से एक AK-47/इंसास राइफल बरामद की गई है. हालिया कार्रवाइयों में कुल 14 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की जा रही है, जिनमें किस्ताराम की यह मुठभेड़ अहम मानी जा रही है. इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है और सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बनाए हुए हैं.
रुक-रुक कर फायरिंग, पूरा इलाका घेरा
पुलिस के अनुसार दोनों जिलों में इंटरमिटेंट फायरिंग जारी रही. आशंका जताई जा रही है कि जंगलों में अभी भी कुछ नक्सली छिपे हो सकते हैं. इसी वजह से अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है.
पिछले साल भी भारी नुकसान
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल छत्तीसगढ़ में 285 नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए थे. शनिवार की यह कार्रवाई बस्तर में नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है.
सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही आधिकारिक और विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी, लेकिन फिलहाल यह साफ है कि बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰