अमेरिका के लिए क्यों जरूरी है ग्रीनलैंड ?

वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण अमेरिकी देशों से लेकर कैरेबियाई देशों को खुले तौर पर धमकी दे चुकै हैं। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है। उनके इस बयान के बाद आर्कटिक द्वीप ग्रीनलैंड एक बार फिर सुर्खियों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 5 जनवरी 2026, 05:25 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिका के लिए क्यों जरूरी है ग्रीनलैंड ?
Photo: UB India News Archive

वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण अमेरिकी देशों से लेकर कैरेबियाई देशों को खुले तौर पर धमकी दे चुकै हैं। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है। उनके इस बयान के बाद आर्कटिक द्वीप ग्रीनलैंड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों की टिप्पणियों के बाद ग्रीनलैंड के भविष्य में अमेरिका का निशाना बनने को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ट्रंप के बयान पर डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्रंप को ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की धमकियां देना बंद करने की चेतावनी दी।

ट्रंप को डेनमार्क ने दी चेतावनी
डेनमार्क की पीएम ने साफ शब्दों में ट्रंप से कहा, ‘डेनमार्क साम्राज्य और ग्रीनलैंड नाटो का हिस्सा हैं। इसकी वजह से यह गठबंधन की सुरक्षा गारंटी के तहत आता है। डेनमार्क और अमेरिका के बीच पहले से ही एक रक्षा समझौता है, जो अमेरिका को ग्रीनलैंड तक व्यापक पहुंच प्रदान करता है।’ उन्होंने कहा, ‘इसी आधार पर मैं अमेरिका से आग्रह करती हूं कि वह ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ सहयोगी और एक ऐसे देश और लोगों के खिलाफ धमकियां देना बंद करे, जिन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे बिकने वाले नहीं हैं।’

वेनेजुएला पर हमले के बाद ग्रीनलैंड क्यों सुर्खियों में आया?
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के कुछ ही घंटों बाद ही दुनिया की नजरें ग्रीनलैंड पर केंद्रित हो गईं। इसकी वजह सीधे तौर पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप अपने पिछले कार्यकाल में भी ग्रीनलैंड को खरीदने का प्रस्ताव दे चुके हैं। ग्रीनलैंड एक ऐसा देश जो काफी रणनीतिक महत्त्व वाला है। यहां की जनसंख्या महज 56 हजार है।

आर्कटिक द्वीप ग्रीनलैंड भौगोलिक रूप से उत्तरी अमेरिका का हिस्सा है। हालांकि, यह डेनमार्क साम्राज्य के अधीन एक स्वायत्त क्षेत्र है, जो सियासी तौर पर यूरोप से जुड़ा है। यह आंतरिक मामलों में स्वशासित है, लेकिन विदेश और सुरक्षा नीति डेनमार्क के नियंत्रण में है। हालांकि, 2009 के स्वशासन अधिनियम के तहत इसे पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त करने का अधिकार है, जिसे ग्रीनलैंड के लोग जनमत संग्रह के जरिए चुन सकते हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है ग्रीनलैंड?
डेनमार्क और ग्रीनलैंड के नेताओं की ओर से अमेरिका के रुख को अंतरराष्ट्रीय कानून और संप्रभुता के खिलाफ बताया जाता रहा है। ग्रीनलैंड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से मछली पकड़ने पर आधारित है। हाल के वर्षों में अमेरिका की ग्रीनलैंड के प्राकृतिक संसाधनों में रुचि बढ़ी है, जिसमें दुर्लभ पृथ्वी खनिजों, यूरेनियम और लोहे का खनन शामिल है।

दरअसल, वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी के चलते ग्रीनलैंड को ढकने वाली कुछ बर्फ पिघलने से ये जगहें अधिक सुलभ हो सकती हैं। ट्रंप के हालिया बयान में भी इसका इशारा है। ट्रंप ने कहा कि आर्कटिक में रूस और चीन की बढ़ती गतिविधियों की वजह से ग्रीनलैंड बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर बर्फ पिघलने से नए जल मार्ग और सैन्य अवसर खुल रहे हैं।

अमेरिका का ग्रीनलैंड में लंबे समय से सुरक्षा हित रहा है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने डेनमार्क की मुख्य भूमि पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर हमला किया और पूरे क्षेत्र में सैन्य और रेडियो स्टेशन स्थापित किए।

रूस से बचाव का सबसे बड़ा जरिया
युद्ध के बाद भी अमेरिकी सेना ग्रीनलैंड में बनी रही। पिटुफिक स्पेस स्टेशन, जिसे पहले थुले हवाई अड्डे के नाम से जाना जाता था, तब से अमेरिका की ओर से ही संचालित किया जा रहा है। 1951 में डेनमार्क के साथ एक रक्षा समझौते में अमेरिका को क्षेत्र में सैन्य अड्डों के निर्माण और रखरखाव का अधिकार मिल गया।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल डेनिश डिफेंस कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर मार्क जैकबसन ने कहा, ‘अगर रूस अमेरिका की ओर मिसाइलें दागता है, तो परमाणु हथियारों के लिए सबसे छोटा मार्ग उत्तरी ध्रुव और ग्रीनलैंड से होकर गुजरेगा। इस वजह से पिटुफिक स्पेस स्टेशन अमेरिका की रक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’ जैकबसेन ने आगे कहा कि ट्रंप को ग्रीनलैंड के विशाल भूभाग में खनन की संभावनाओं में खासकर दक्षिण में पाए जाने वाले दुर्लभ खनिज पदार्थों में दिलचस्पी होने की संभावना है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आर्कटिक इंस्टीट्यूट के एक शोध पत्र के अनुसार चीन और रूस ने हाल के वर्षों में आर्कटिक क्षेत्र में अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने हालिया बयान में इसका जिक्र भी किया है। शोध पत्र में अमेरिका से अपने प्रतिद्वंद्वियों का मुकाबला करने के लिए आर्कटिक में अपनी उपस्थिति को और अधिक विकसित करने का आह्वान किया गया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰