अहसान भूल रहा है बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड…………….

मुस्तफिज़ुर रहमान विवाद का मुद्दा अब हद से ज़्यादा बड़ा हो गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां की सरकार ने अपना रूख़ और तीखा कर लिया है. पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वहां की सरकार के निर्देश पर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत आने से मना किया और आईसीसी को इसके लिए चिट्ठी लिख […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 5 जनवरी 2026, 09:40 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अहसान भूल रहा है बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड…………….
Photo: UB India News Archive

मुस्तफिज़ुर रहमान विवाद का मुद्दा अब हद से ज़्यादा बड़ा हो गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां की सरकार ने अपना रूख़ और तीखा कर लिया है. पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वहां की सरकार के निर्देश पर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत आने से मना किया और आईसीसी को इसके लिए चिट्ठी लिख डाली. फिर इससे पहले कि ICC कोई फ़ैसला ले पाता, एक और निर्देश आया और बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर अगली नोटिस तक रोक लगा दी गई. वैसे फ़िलहाल आईपीएल के मैच हो भी नहीं रहे. इसलिए इसे तीखे तेवर दिखाने से ज़्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता.

बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण बंद

बांग्लादेश सरकार ने सभी टीवी चैनलों को निर्देश दिया है कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच और संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण तुरंत बंद करें। यह निर्णय भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के फैसले के बाद लिया गया है, जिसकी बांग्लादेश में व्यापक आलोचना हुई है।“

संक्षेप में:
– कारण: भारतीय क्रिकेट बोर्ड का मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर टीम से बाहर करना
– कार्रवाई: आईपीएल मैच और संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण बंद करना
– प्रभावी: तुरंत, आगे के निर्देश तक
– प्राप्तकर्ता: बांग्लादेश के सभी टीवी चैनल, प्रसारक और केबल ऑपरेटर”

मुस्तफिज़ुर का विवाद

सारा विवाद मुस्तफिज़ुर रहमान के नाम को लेकर ही शुरू हुआ. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 दिसंबर को IPL 2026 के ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा. फिर भारत में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बवाल मचा. मुस्तफिज़ुर को कोलकाता टीम को रीलीज़ करना पड़ा.

एक इमरजेंसी मीटिंग के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश सरकार ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से अपने मैचों को शिफ्ट करने की मांग की. फिर बांग्लादेश ने आईसीसी को चिट्ठी लिखकर टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यु शिफ़्ट करने की मांग कर दी. अब उन्होंने बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी है.

वर्ल्ड क्रिकेट में रिवेन्यू शेयर 

बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का रवैया अपनाने की कोशिश की है. लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ताक़त पाकिस्तान से भी आधी है. दोनों बोर्ड की बाज़ार की ताक़त का अंदाज़ा दोनों के नेटवर्थ से भी लगाया जा सकता है. BCCI का नेटवर्थ 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर या 18,000 करोड़ रुपये है, जबकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड या BCB का 51 million अमेरिकी डॉलर (500 करोड़ रुपये).

दोनों टीमों के आईसीसी रिवेन्यू में भी बड़ा अंतर है. 

2024-27 तक ICC के रिवेन्यू में किसकी, कितनी भागीदारी
BCCI 38.2% (क़रीब 2000 करोड़ रुपये)
बांग्लादेश 4.46% (क़रीब 225 करोड़)

बहुत सारे अहसान भूल रहा है बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एक खिलाड़ी को लेकर ऐसे रुख अपना रहा है जैसे उसने लंबे समय से भारतीय क्रिकेट बोर्ड को लेकर कोई कुंठा पाल रखी हो और कोई बड़ी रंजिश हो. लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भूल रहा है कि उसके टेस्ट क्रिकेट का स्टेटस हासिल करने में भारतीय क्रिकेट का बड़ा हाथ है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को टेस्ट स्टेटस दिलवाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम साल 2000 में बांग्लादेश के साथ इकलौता टेस्ट मैच खेलने गई. उस मैच में बांग्लादेश के अमिनुल इस्लाम ने इकलौता शतक लगाया था. जबकि, सुनील जोशी ने मैच में 8 विकेट लिए ते और एक पारी में 92 रन भी बनाये थे. सुनील जोशी मैन ऑफ़ द मैच बने थे और बारत ने वो मैच 9 विकेट से अपने नाम कर लिया था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून