1 फरवरी को ही पेश होगा आम बजट?

आम बजट का समय अब नजदीक आता जा रहा है. जिसका इंतजार पूरे देश में बेसब्री से किया जाता है. लेकिन इस बार 1 फरवरी को रविवार होने की वजह से यह सवाल बना हुआ है कि बजट उसी दिन पेश होगा या नहीं. इसी असमंजस को दूर करने के लिए बजट सत्र और बजट पेश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 7 जनवरी 2026, 05:50 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
1 फरवरी को ही पेश होगा आम बजट?
Photo: UB India News Archive

आम बजट का समय अब नजदीक आता जा रहा है. जिसका इंतजार पूरे देश में बेसब्री से किया जाता है. लेकिन इस बार 1 फरवरी को रविवार होने की वजह से यह सवाल बना हुआ है कि बजट उसी दिन पेश होगा या नहीं. इसी असमंजस को दूर करने के लिए बजट सत्र और बजट पेश करने की तारीख पर अंतिम फैसला इसी हफ्ते लिया जा सकता है. यह निर्णय कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स करेगी. जिसकी अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं….

1 फरवरी को पेश होगा बजट?

सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार आम बजट को 1 फरवरी को ही पेश करने के पक्ष में नजर आ रही है. भले ही उस दिन रविवार हो. संकेत मिल रहे हैं कि सरकार तय शेड्यूल से हटना नहीं चाहती और बजट प्रक्रिया में स्थिरता बनाए रखना चाहती हैं.

बीते कई सालों से बजट 1 फरवरी को पेश किया जा रहा है और मौजूदा भाजपा सरकार इस परंपरा को जारी रखना चाहती है.

पहले चरण में बजट से जुड़े अहम एजेंडे

बजट सत्र का पहला चरण लगभग तीन हफ्ते तक चलने की संभावना है. इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. आम बजट पेश किया जाएगा और बजटीय प्रस्तावों पर विस्तार से बहस होगी.

साथ ही वित्त विधेयक भी संसद में रखा जाएगा. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वंय जवाब दे सकते हैं.

2017 से 1 फरवरी को पेश हो रहा है बजट

साल 2017 से 1 फरवरी को बजट पेश करने की परंपरा की शुरुआत हुई थी. इसके पहले के सालों में बजट फरवरी के अंतिम सप्ताह में लाया जाता था. इस बार 1 फरवरी को रविवार की साप्ताहिक छु्ट्टी और गुरु रविदास जयंती होने के कारण लोगों के मन में सवाल है कि, क्या इस दिन बजट पेश होगा? हालांकि, अभी तक तारीख में बदलाव को लेकर कोई संकेत मिलते नजर नहीं आ रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰