प्रयागराज में माघ मेले के दो बड़े स्नान को लेकर तैयारी शुरू

नातन धर्म में माघ मास को बहुत ही पुण्यदायी माना गया है. खासतौर पर प्रयागराज में लगने वाला माघ मेला आस्था, तप, दान और स्नान का संगम होता है. बीते शनिवार को पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि इस बार 75 वर्षों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 7 जनवरी 2026, 09:27 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रयागराज में माघ मेले के दो बड़े स्नान को लेकर तैयारी शुरू
Photo: UB India News Archive

नातन धर्म में माघ मास को बहुत ही पुण्यदायी माना गया है. खासतौर पर प्रयागराज में लगने वाला माघ मेला आस्था, तप, दान और स्नान का संगम होता है. बीते शनिवार को पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि इस बार 75 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है, जिसकी वजह से इसे साधारण माघ नहीं, बल्कि ‘महामाघ मेला’ कहा जा रहा है, जो इसे ऐतिहासिक बना रहा है. शास्त्रों के अनुसार माघ महीने में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में किया गया स्नान मोक्षदायी फल देता है. साल 2026 में माघ मेला 3 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा.

स्नान घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मुस्तैद

इसके साथ ही साथ झूंसी साइड में भी एक किलोमीटर का अतिरिक्त घाट बनकर मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के मद्देनजर बनाए जा रहे हैं. स्नान घाटों पर डीप वॉटर बैरिकेडिंग, नेट और जल पुलिस के साथ ही डीप डाइवर्स तैनात किए गए हैं. इसके अलावा स्नान घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मुस्तैद कर दी गई हैं. मेला अधिकारी ऋषिराज के मुताबिक पौष पूर्णिमा का स्नान पर्व मेला प्रशासन के लिए एक लर्निंग एक्सपीरियंस और रिहर्सल की तरह था. उसी के आधार पर आगामी मकर संक्रांति और स्नान पर्व को लेकर खास तैयारी की जा रही है. मकर संक्रांति पर एक से डेढ़ करोड़ और मौनी अमावस्या पर साढे़ 3 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. फिलहाल इसी के मद्देनजर सभी तैयारियां की जा रही हैं.

ऐसे किया जाएगा घाट साफ

इसके अलावा, संगम नोज के क्षेत्रफल को भी बढ़ाया जा रहा है. ताकि भीड़ आने पर संगम नोज पर ज्यादा श्रद्धालु आकर स्नान कर सकें. मेला अधिकारी ऋषि राज की देखरेख में संगम नोज का विस्तार किया जा रहा है. इसके साथ ही यहां पर डिसिल्ट्रेशन का भी कार्य किया जा रहा है. यानी श्रद्धालुओं के नहाने के दौरान घाटों पर जमा सिल्ट को पोकलेन और जेसीबी मशीनों से साफ किया जा रहा है. ताकि यहां पर श्रद्धालुओं को स्नान के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके.

स्नान घाट का किया जा रहा विस्तार

पौष पूर्णिमा से माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है. माघ मेले का अगला प्रमुख स्नान पर्व 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व पड़ेगा. मकर संक्रांति के बाद ही माघ मेले का सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या 18 जनवरी को होगी. इन दो बड़े स्नान पर्वों को लेकर अब प्रयागराज मेला प्राधिकरण तैयारियों में जुट गया है. पौष पूर्णिमा तक जहां 7000 फीट के स्नान घाट बनाए गए थे. मकर संक्रांति और मौनी व्यवस्था के मद्देनजर स्नान घाट का विस्तार किया जा रहा है. इसका दायरा बढाकर 9000 फीट तक किया जा रहा है.

इसलिए खास है माघ मेला

धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है माघे स्नानं महापुण्यं, अर्थात माघ मास में किया गया स्नान सबसे बड़ा पुण्य है. माघ स्नान न केवल शरीर को शुद्ध करता है, बल्कि मन और आत्मा को भी पवित्र करता है. यही कारण है कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु माघ मेले में पहुंचते हैं.

मकर संक्रांति (15 जनवरी 2026): सूर्य के उत्तरायण का महापर्व

मकर संक्रांति का दिन माघ मेले का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे सूर्य उत्तरायण होते हैं. शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति पर संगम स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. तिल, गुड़ और दान का भी विशेष महत्व होता है.

माघ मेला 2026: प्रमुख स्नान तिथियां

3 जनवरी 2026 पौष पूर्णिमा
15 जनवरी 2026 मकर संक्रांति
18 जनवरी 2026 मौनी अमावस्या
23 जनवरी 2026 बसंत पंचमी
1 फरवरी 2026 माघी पूर्णिमा
15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰