सोमनाथ में पीएम मोदी: मंदिर में 72 घंटों का ओंकार जाप , शौर्य यात्रा में लेंगे भाग …………

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे. इस दौरान, वह सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ और राजकोट में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी सोमवार को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे, उनके साथ साबरमती आश्रम का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 10 जनवरी 2026, 09:42 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सोमनाथ में पीएम मोदी: मंदिर में 72 घंटों का ओंकार जाप , शौर्य यात्रा में लेंगे भाग …………
Photo: UB India News Archive
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे. इस दौरान, वह सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ और राजकोट में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी सोमवार को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे, उनके साथ साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे और साबरमती नदी तट पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लेंगे. अधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी 10 जनवरी को सोमनाथ पहुंचेंगे, जहां वह रात को करीब आठ बजे सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के जाप में शामिल होंगे और फिर ड्रोन शो देखेंगे.
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 11 जनवरी को सुबह लगभग 9:45 बजे शौर्य यात्रा में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकाला जाएगा, जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी 11 जनवरी को पूर्वाह्न लगभग 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर 11 बजे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के उपलक्ष्य में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ क्यों?
आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ भारत के उन नागरिकों की याद में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और भावी पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रभावित करते आए हैं. यह कार्यक्रम साल 1026 में महमूद गजनी के सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1,000 साल पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है. बयान में कहा गया है कि पिछली शताब्दियों में सोमनाथ मंदिर को नष्ट करने के कई प्रयासों के बावजूद आज यह मंदिर आस्था और राष्ट्रीय गौरव के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में खड़ा है, जो इसे इसकी प्राचीन महिमा में बहाल करने के सामूहिक संकल्प और प्रयासों के कारण संभव हो पाया है.
मंदिर में लगातार 72 घंटे तक ‘ओंकार’ मंत्र का जाप
बयान के अनुसार, आजादी के बाद मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रयास सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया. इसमें कहा गया है कि मंदिर की जीर्णोद्धार यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक 1951 में हासिल हुई, जब मूल स्वरूप में बहाल किए गए सोमनाथ मंदिर के दरवाजे तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की मौजूदगी में औपचारिक रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. बयान में कहा गया है कि 2026 में इस ऐतिहासिक जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे होने से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का महत्व और भी बढ़ गया है. इसमें कहा गया है कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में देश भर के सैकड़ों संत हिस्सा लेंगे और मंदिर परिसर में लगातार 72 घंटे तक ‘ओंकार’ मंत्र का जाप किया जाएगा.
पीएम मोदी ‘वाइब्रेंट गुजरात’ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
बयान के मुताबिक, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में प्रधानमंत्री की भागीदारी भारतीय सभ्यता की चिरस्थायी भावना को रेखांकित करती है और देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का जश्न मनाने तथा उसका संरक्षण करने की पीएम मोदी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है. अधिकारियों के अनुसार, पीएम मोदी रविवार को राजकोट जाएंगे, जहां वह कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए आयोजित ‘वाइब्रेंट गुजरात’ क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे सम्मेलन में लगाए गए व्यापार मेले और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे.
अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के बाकी हिस्से का उद्घाटन
अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी रविवार को गुजरात औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (जीआईडीसी) के 14 ग्रीनफील्ड स्मार्ट एस्टेट के विकास की घोषणा करेंगे. वह राजकोट में जीआईडीसी के मेडिकल डिवाइस पार्क का भी उद्घाटन करेंगे. ‘वाइब्रेंट गुजरात’ क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के 12 जिलों के लिए किया जा रहा है. इस सम्मेलन का मकसद पश्चिमी गुजरात में निवेश और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार प्रदान करना है. अधिकारियों ने बताया कि राजकोट से पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां वह शाम करीब 5:15 बजे महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर सेक्टर 10ए से महात्मा मंदिर तक अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के बाकी हिस्से का उद्घाटन करेंगे.
जर्मन चांसलर मर्ज से मिलेंगे पीएम मोदी
अधिकारियों के मुताबिक, 12 जनवरी को प्रधानमंत्री जर्मन चांसलर मर्ज से मिलेंगे. उन्होंने बताया कि दोनों नेता पहले साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे और फिर साबरमती नदी तट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लेंगे. अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को पूर्वाह्न 11:15 बजे से गांधीनगर के महात्मा मंदिर में पीएम मोदी और मर्ज की द्विपक्षीय बैठक होगी, जिनमें दोनों नेता भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति का जायजा लेंगे. भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के हाल ही में 25 साल पूरे हुए हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰